Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • सिंह राशि
    सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2024, जानें डॉ रोशनी टाक से Blog
  • एथलीट पुष्पांजलि देवल
    अपने प्रदर्शन में निखार ला रही हैं मेरठ की एथलीट पुष्पांजलि देवल Sports
  • Ashtami Fast
    Holi ka Shubh Muhort :होली की स्थापना एवं पूजन का शुभ मुहूर्त धर्म अध्यात्म
  • संजय टंडन बने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में निर्णायक Sports
  • उप्र पुस्‍कालय संघ
    UPLA elections : एचबीटीयू के डा. विपिन पांडेय उप्र पुस्‍कालय संघ के सदस्‍य चुने गए   Education
  • तृतीय चंद्रघंटा
    Lohri festival : लोहड़ी पर्व का लोक महत्व, अग्नि पूजन और गीत Blog
  • प्रीति रंजन
    प्रीति रंजन ने बिखेरा अब कानपुर में भी मेकअप का जलवा मनोरंजन
  • रेल कर्मचारियों की सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना Blog
जयपुर

विकास के क्लिक पर जयपुर में लोगों के चेहरे पर आती है ‘गुलाबी मुस्कान’

Posted on March 6, 2024March 6, 2024 By Manish Srivastava No Comments on विकास के क्लिक पर जयपुर में लोगों के चेहरे पर आती है ‘गुलाबी मुस्कान’
  • सिर्फ दो महीने में जयपुर के विकास मगध के इंस्टाग्राम पेज Uthinkiclick पर बन चुके है 200 K फालोअर्स
  • साइकिल से चार धाम यात्रा ने बदल दी विकास के जीवन की सोच
  • अपनी सफलता का पूरा श्रेय माता-पिता को देते हैं विकास

जयपुर: हर व्यक्ति के जीवन में एक ऐसा मोड़ आता है जिससे उसका पूरा जीवन ही बदल जाता है। या फिर कहें ईश्वर सबको एक मौका जरूर देता है जिससे वह अपने जीवन में सफल हो सके। कुछ ऐसा ही हुआ है राजस्थान के गुलाबी शहर जयपुर के रहने वाले विकास मगध के साथ । साइकिल से चार धाम यात्रा करने के बाद मंथन और सोचने के तरीक में जो परिवर्तन आया उसने जीवन में लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा मिली। फोटोग्राफी के शौकीन विकास के इंस्टाग्राम पेज Uthinkiclick पर 200 k से भी अधिक फालोअर्स सिर्फ दो महीने में ही हो गए हैं। अपना इस सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता व परिवार के सदस्यों को देते हुए विकास ने विशेष बातचीत में बताया कि मैंने रील्स पर कुछ न्यूयॉर्क के कुछ स्ट्रीट फोटोग्राफर्स की रील्स देखी जो स्ट्रीट पर चलते हुए लोगों की तस्वीरें क्लिक करते थे जो मुझे देख कर बहुत अच्छा लगता था क्योंकि मुझे भी फोटोग्राफी का बहुत शौक था। उनकी फोटोग्राफी स्किल्स मुझे अच्छी लगती थी।

जयपुर
जयपुर: विकास मगध

फिर मैंने कुछ भारतीय फोटोग्राफरों की रील्स देखीं, जिन्होंने भारत में कुछ स्ट्रीट फोटोग्राफी से संबंधित सामग्री बनाई थी। तो मुझे देख कर लगा कि ये तो मुझे भी पता है।अपनी बात को जारी रखते हुए विकास ने बताया कि मेरा सपना है कि मैं अपने परिवार को एक अच्छी जिंदगी देना चाहता हूं। मेरा हमेशा से यही उद्देश्य रहा है कि मेरी फोटोग्राफी से किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है तो मेरा काम ‍सफल है। विकास ने 2022 में राजस्थान यूनिवर्सिटी से नॉन कॉलेजिएट छात्र के रूप में अंग्रेजी साहित्य में कला विषय ऑनर्स के साथ स्नातक की पढ़ाई पूरी की है।अपने परिवार के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि मेरे परिवार में माता-पिता भाई-भाभी, एक भतीजा, दो भतीजी, छोटी बहन मेरी पत्नी और मेरा 14 महीने का एक बच्चा है। विकास ने कहा कि संघर्ष तो हर किसी के जीवन में होता है। लेकिन मेरे परिवार का समर्थन रहा तो मुझे ज़्यादा संघर्ष का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने मुझे हमेशा से पूरा सपोर्ट किया या कभी भी निराश नहीं होने दिया।




अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए विकास ने बताया कि 2015 में मैंने अपना एक यूट्यूब चैनल शुरू किया था जिसमें मोबाइल से संबंधित टिप्स और ट्रिक्स के वीडियो बनाए गए थे। लेकिन उस समय यूट्यूब के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होने के कारण मेरा यूट्यूब चैनल बंद हो गया था या मैंने डिमोटिवेट हो कर यूट्यूब ड्रॉप कर दिया था। उसके बाद मैंने अपना ज्वेलरी का बिजनेस शुरू किया। जब मेरा ज्वेलरी का बिजनेस स्थिर हो गया तब मैंने अपने जुनून को फॉलो करना शुरू कर दिया।जो एक इन्फ्लुएंसर बनने का था। इसलिए मैंने यूट्यूब पीआर अपना डेली लाइफस्टाइल और ट्रैवलिंग वीलॉग चैनल शुरू किया। दो साल तक रेगुलर यूएसपी बिजनेस के साथ-साथ काम किया। लेकिन इतनी मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिली, जितनी की मैंने आशा की थी।उसके बाद मैंने अपनी एक आखिरी कोशिश की कि हमारे चैनल को आगे बढ़ाया जाए। 28 मई 2023 को अपनी साइकिल से चार धाम यात्रा शुरू करने का आइडिया आया। जिसमें जयपुर से केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री की यात्रा के 41 दिन पूरे हो गए। वो भी अकेले।

जयपुर
जयपुर

इस यात्रा से मुझे अपनी जिंदगी में बहुत कुछ सीखने को मिला। बहुत कुछ करने का हौसला मिला। इस यात्रा ने मेरा दुनिया को देखने का नजरिया बदल दियाय। यह यात्रा मेरी जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि थी। पूरी यात्रा को अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड भी करता रहा लेकिन मुझे यूट्यूब पर ज्यादा रिस्पॉन्स नहीं मिला, फिर मैंने घर आकर मैंने 2 महीने आराम किया। फिर मैंने सोचा कि मैं नया क्या कर सकता हूं। तब मुझे लगा कि जो कुछ भी मेरे पास उपलब्ध है, तो क्यों न मैं उनका उपयोग कर के लोगों को प्रभावित करूँ या कुछ नया करूँ, इस सोशल मीडिया के ज़माने में अपनी एक अलग पहचान बना पाऊं। इस तरह से फिर मैंने इंस्टाग्राम पर अपना पेज Uthinkiclick शुरू किया।


https://youtu.be/HJDqj92-9wI

Motivation Tags:Uthinkiclick, जयपुर

Post navigation

Previous Post: कारगर इलाज के लिए चिकित्सक और मरीज के बीच भरोसा बहुत जरूरी : डॉ. मधुलिका शुक्ला
Next Post: Railway Update : लालकुआँ-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारंभ, स्थानीय जनता और व्यापारियों में खासा हर्ष

Related Posts

  • फेमस माडल
    फेमस माडल के साथ ब्यूटी मेकअप एक्सपर्ट भी हैं आरती पाल Motivation
  • एथलीट अहाना मिश्रा
    नवाबी शहर लखनऊ की शान हैं स्टार एथलीट अहाना मिश्रा Motivation
  • Inspirational Story
    Inspirational Story : बेहद खूबसूरत और मल्टी टैलेंटेड गर्ल हैं हरियाणा की श्वेता मेहता Motivation
  • Travellers Group of India
    Travellers Group of India : फेसबुक समूह ट्रैवलर्स ग्रुप ऑफ इंडिया ने किया अनूठा आयोजन Motivation
  • डॉ. मधुलिका शुक्ला
    इस संसार में मां से बढ़कर कोई भी नहीं है : डॉ. मधुलिका शुक्ला Motivation
  • पूजा खंडेलवाल
    पूजा खंडेलवाल ने अपने दम पर खुद लिखी अपनी किस्मत Motivation

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Maha Kumbh 2025
    Maha Kumbh 2025 : श्रद्धालुओं के लिए रेलवे स्टेशन पर मिल रही मेडिकल ऑब्जर्वेशन रूम की सुविधा Maha Kumbh-2025
  • UP News
    UP News : उत्तर प्रदेश के 12 शहीद सैनिकों के आश्रितों के लिए जारी हुआ नियुक्ति पत्र UP Government News
  • हरतालिका तीज व्रत (गौरी तृतीया व्रत) 26 अगस्त 2025 दिन मंगलवार को है, जानें चमत्कारी उपाय धर्म अध्यात्म
  • होम्योपैथी चिकित्सा
    होम्योपैथी चिकित्सा में दवा का सही चयन जरूरी: डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • बैडमिंटन टूर्नामेंट
    कास्को बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट के पंजीकरण प्रारंभ Sports
  • Railway update
    Railway update : हल्द्वानी में कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुये कई गाड़ियों को किया गया निरस्त Railway
  • बुजुर्ग दंपति, पुत्रवधू और पौत्री की नृशंस हत्या, Elderly couple, daughter-in-law and granddaughter brutally murdered. Crime
  • अच्छी सेहत के लिए नियमित एक्सरसाइज जरूरी : ज्योति सिंह Health

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme