Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Argentina World Cup : सिफत ने दिलाया अर्जेंटीना विश्व कप में भारत को पहला स्वर्ण Sports
  • जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप
    प्रथम कॉस्को कानपुर जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 का भव्य समापन, देखें video Sports
  • Shri Hanuman Jayanti
    Shri Hanuman Jayanti : हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल को, जब हनुमान जी गए शिक्षा ग्रहण करने धर्म अध्यात्म
  • Skandamata Fifth Day
    Shravan month special : सोने के शिवलिंग पर अभिषेक करने से स्वर्ग की होती है प्राप्ति धर्म अध्यात्म
  • लखनवी अंदाज में “चार चांद”लगा देती है साड़ी : अहाना मिश्रा मनोरंजन
  • Amrit Station Yojana
    Amrit Station Yojana : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेलवे स्टेशनों के अभूतपूर्व कायाकल्प की आज रखेंगे नीव Blog
  • लोहड़ी पर्व
    Nag Panchami : पृथ्वी पर कैसे हुई नागों की उत्पत्ति, जानें प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित हृदयरंजन शर्मा से धर्म अध्यात्म
  • कर्क राशि
    वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, जाने डॉ. रोशनी टाक से धर्म अध्यात्म
Vande Bharat

उत्तर प्रदेश को 3 नई वंदे भारत की सौगात, एक को विस्तार 

Posted on March 12, 2024March 12, 2024 By Manish Srivastava No Comments on उत्तर प्रदेश को 3 नई वंदे भारत की सौगात, एक को विस्तार 
  • पीएम मोदी ने लखनऊ-देहरादून, पटना-लखनऊ और रांची-वाराणसी के लिए 3 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
  • इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने लखनऊ-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संगमनगरी प्रयागराज तक किया विस्तार
  • कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हुए सीएम योगी, नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत और विस्तार के लिए पीएम को दिया धन्यवाद
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा- ‘विकसित भारत’ के नवनिर्माण को विस्तार देतीं इन सौगातों के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार

Vande Bharat
Vande Bharat

लखनऊ, 12 मार्च। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से भारतीय रेलवे की 85 हजार करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लखनऊ में अपने सरकारी आवास से वर्चुअली इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में तीन नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू करने के साथ ही लखनऊ-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन को प्रयागराज तक विस्तार देने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया। उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने देश को 10 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी है। इनमें पीएम ने लखनऊ-देहरादून, पटना-लखनऊ और रांची-वाराणसी के लिए भी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। वहीं, गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का एक्सटेंशन प्रयागराज तक किया गया है।




परियोजनाओं की शुरुआत पर सीएम योगी ने जताई खुशी
सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी का आभार जताते हुए लिखा, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आज राष्ट्र के विकास को रफ्तार देतीं 85 हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत की विभिन्न रेल परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से सहभाग किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी ने पटना-लखनऊ, लखनऊ-देहरादून, रांची-वाराणसी सहित देश के लिए 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के शुभारंभ के साथ ही गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को प्रयागराज तक विस्तार प्रदान किया। देश में माल परिवहन की सुगमता के लिए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की माल गाड़ियों को हरी झंडी भी दिखाई। ‘विकसित भारत’ के नवनिर्माण को विस्तार देतीं इन सौगातों के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार।’ माना जा रहा है कि पीएम द्वारा यूपी के लिए रेलवे से संबंधित शुरू की गईं इन परियोजनाओं से प्रदेश के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ने से इन स्थानों पर यात्री अब और अधिक सुविधा के साथ अपने गंतव्य को पहुंच सकेंगे।




पीएम मोदी ने कुंभ और अयोध्या का भी किया जिक्र
कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज विकसित भारत की दिशा में देश ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। इस कार्यक्रम में एक लाख करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ है। इसमें भी 85 हजार करोड़ रुपए से अधिक के सिर्फ रेलवे के प्रोजेक्ट देश को मिले हैं। पीएम मोदी ने कहा कि जनभावनाओं का ध्यान रखते हुए केंद्र सरकार वंदे भारत ट्रेनों की संख्या के साथ ही इनके रूट का भी विस्तार कर रही है। इसी क्रम में गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस अब प्रयागराज तक जाएगी। उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि इस बार तो कुंभ का मेला होने वाला है तो इसका और भी महत्व बढ़ जाएगा। इसके अलावा पीएम मोदी ने अयोध्या जा रही आस्था स्पेशल ट्रेनों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार विरासत भी और विकास भी के मंत्र को आत्मसात करते हुए आस्था से जुड़े हुए पर्यटन को भी बढ़ावा दे रही है। आज देश में रामायण सर्किट, गुरुकृपा सर्किट, जैन यात्रा पर भारत गौरव ट्रेनें चल रही हैं। यही नहीं, आस्था स्पेशल ट्रेनें तो देश भर से रामभक्तों को अयोध्या तक ले जा रही हैं। अब तक करीब 350 आस्था ट्रेनें चली हैं और इनके माध्यम से 4.5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने श्रीराम लला के दर्शन किए हैं।

Vande Bharat
Prime Minister Narendra Modi.
Prime Minister Narendra Modi
PM Narendra Modi and CM Yogi Adityanath.
Railway Tags:Vande Bharat, वंदे भारत

Post navigation

Previous Post: Railway Sports : वालीबाल प्रतियोगिता में यंत्रालय की टीम ने परिचालन विभाग को 25-17 एवं 25-9 अंको से हराया
Next Post: Holi Special Trains : होली पर घर जाने पहले जान लें विशेष गाड़ियां

Related Posts

  • Rail Week Celebration
    Rail Week Celebration : पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने वर्ष 2022-23 में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले रेलकर्मियों को सम्मानित किया Railway
  • जन आकांक्षाओं को पूरा करेगा पुनर्विकसित डालीगंज स्टेशन Railway
  • प्रयागराज मण्डल में वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारम्भ Railway
  • Raill
    बरेली से गुजरने वाली कई गाड़ियों का आंशिक रूप से निरस्तीकरण Railway
  • Railway: यात्री का खोया हुआ कीमती सामान सुरक्षित लौटाया गया Railway
  • Railway Update : फर्रुखाबाद-कानपुर अनवरगंज के मध्य ये ट्रेन रहेगी 15 को रहेगी निरस्त Railway

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Shri Krishna Janmashtami
    Shri Krishna Janmashtami : ग्वाल वालों ने मिलकर फोड़ी मटकी धर्म अध्यात्म
  • बेटी को निखारने में मां ‘यशोदा’ हिमानी की ‘भूमिका ‘ Education
  • प्रेक्षा तिवारी ,सुविज्ञा कुशवाहा
    District Table Tennis Championship : प्रेक्षा तिवारी ने तिहरा और सुविज्ञा, तारिणी, आशुतोष, दक्ष  ने जीता दोहरा खिताब Sports
  • पीएम-सीएम आवास
    विभिन्न शासकीय भवनों का मुख्यमंत्री कल करेगे लोकार्पण UP Government News
  • Navratri 2023
    Navratri 2023 : माँ दुर्गा से जुड़े कुछ बेहद रोचक व भक्तिपूर्ण प्रेरक प्रसंगों की जानकारी धर्म अध्यात्म
  • कानपुर सहोदया स्कूल योगा प्रतियोगिता
    कानपुर सहोदया स्कूल योगा प्रतियोगिता में चिंटल्स स्कूल कल्याणपुर व गार्डेनिया पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी Sports
  • Health Tips : स्वस्थ रहने के लिए दौड़ना या जॉगिंग बहुत जरूरी : गरिमा Health
  • Eng vs NZ World Cup match
    Eng vs NZ World Cup match : न्यूजीलैंड ने किया इंग्लैंड के साथ खिलवाड़, नौ विकेट से हराया Sports

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme