Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण Health
  • Motivation
    Motivation : 2.3 मिलियन से अधिक फालोवर बनाना आसान नहीं था : रतन चौहान Motivation
  • ब्रह्मचारिणी
    Pitru Paksh 2023 : तर्पण के लिए सर्वोत्तम तिथियॉ हैं 3, 7 और 14 अक्टूबर : पं. ह्रदयरंजन शर्मा धर्म अध्यात्म
  • कानपुर में पहली बार खिलाड़ियों की माताओं को मिलेगा विशिष्ट सम्मान Sports
  • डॉ. मधुलिका शुक्ला
    कारगर इलाज के लिए चिकित्सक और मरीज के बीच भरोसा बहुत जरूरी : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • Devendra Nath Memorial Basketball Competition
    Basketball Competition : राजेंद्र बहादुर मिश्रा ने जीता 71वर्ष की आयु में प्रदेश बैडमिंटन का स्वर्ण Sports
  • गीताप्रेस
    Ramlala ki Pran Pratishtha : अतिथियों को मिलेगा गीताप्रेस के ‘अयोध्या दर्शन’ का प्रसाद Blog
  • योगी सरकार की सुपोषण पहल: 2026-27 तक उत्तर प्रदेश में 347 नई टीएचआर इकाइयां स्थापित होंगी Blog
श्री तपोनिधि आनंद अखाड़े

Maha Kumbh 2025 : नागा संन्यासियों के श्री तपोनिधि आनंद अखाड़े ने किया महाकुम्भ में प्रवेश

Posted on January 7, 2025 By Manish Srivastava No Comments on Maha Kumbh 2025 : नागा संन्यासियों के श्री तपोनिधि आनंद अखाड़े ने किया महाकुम्भ में प्रवेश
  • भगवान सूर्य को अपना इष्ट देव मानते है आनंद अखाड़ा
  • यात्रा के दौरान हाथी, घोड़ों और रथों से नजर आई भव्यता
  • नगरवासियों और मेला प्रशासन ने किया पुष्पवर्षा से स्वागत

महाकुम्भनगर, 6 जनवरी। भगवान सूर्य को अपना इष्टदेव मानने वाले और सनातन धर्म और संस्कृति के रक्षक श्री तपोनिधि आनंद अखाड़े ने सोमवार को अपनी परंपरा के अनुसार महाकुम्भ में बाजे-गाजे के साथ छावनी प्रवेश किया। नागा संन्यासी, आचार्य, मंडलेश्वर और महामंडलेश्वर हाथी, घोड़ों, रथ, ऊंट पर सवार थे। छावनी प्रवेश यात्रा में साधु-संन्यासियों का नगर और मेला प्रशासन ने माल्यार्पण और पुष्पवर्षा कर जमकर स्वागत किया। प्रयागराजवासी भी नागा संन्यासियों का दुलर्भ दर्शन कर अभीभूत हो गए। उन्होंने संन्यासियों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्री तपोनिधि आनंद अखाड़े
श्री तपोनिधि आनंद अखाड़े का संन्यासी

निकली भव्य प्रवेश यात्रा
इष्ट देव भगवान सूर्य की धर्म ध्वजा लेकर आनंद अखाड़े ने प्रवेश यात्रा निकाली। सबसे पहले आनंद अखाड़े की छावनी प्रवेश यात्रा मठ बाघम्बरी गद्दी से निकल कर भारद्वाजपुरम के लेबर चैराहे पहुंची। इसके बाद मटियारोड होते हुए अलोपी देवी चैरहे पहुंची। यहां अलोपी देवी से छावनी प्रवेश यात्रा शास्त्री ब्रिज के नीचे से होते हुए संगम क्षेत्र में प्रवेश कर गई। नगरवासियों और नगर प्रशासन ने छावनी यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। संगम क्षेत्र में छावनी यात्रा के दौरान मेला प्रशासन के अधिकारियों ने अखाड़े के साधु-संन्यासियों और मंडलेश्वर, महामंडलेश्वरों का स्वागत और अभिनंदन किया।




बाजे-गाजे की धुन के बीच भक्तिमय हो गया माहौल
आनंद अखाड़े की भव्य शोभा यात्रा में बाजे-गाजे के साथ निकाली गई। सबसे आगे सूर्य की धर्म ध्वजा चल रही थी। उसके पीछे नागा संन्यासियों की टोली हाथों में भाले, बरछी, तलवार लेकर चल रहे थे। साथ में इष्टदेव भगवान सूर्य का विग्रह था। छावनी प्रवेश यात्रा में भगवान सूर्य के साथ गुरु निशान लेकर चल रहे थे जो मेला क्षेत्र के अखाड़े में स्थापित की गई। भगवान सूर्य के जयघोष के साथ अखाड़े के आचार्य, मंडलेश्वर, महामंडलेश्वर अपने-अपने रथों, हाथी, घोड़ों पर सवार हो कर छावनी यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे।

श्री तपोनिधि आनंद अखाड़े
श्री तपोनिधि आनंद अखाड़े की यात्रा

पुष्पवर्षा से किया गया स्वागत
श्री तपोनिधि आनंद अखाड़े की छावनी प्रवेश यात्रा नागा संन्यासियों के क्रम में आखिरी प्रवेश यात्रा थी। इसके बाद वैष्णव बैरागी अखाड़े, उदासीन और निर्मल अखाड़े का छावनी प्रवेश परंपरा और तिथि क्रम के हिसाब से होगा। आनंद अखाड़े की छावनी प्रवेश यात्रा के बाद शाम को संगम क्षेत्र में अखाड़ा परिसर में पहुंच कर सबसे पहले धर्म ध्वजा को स्थापित किया। इसके बाद अखाड़े के साधु-संन्यासियों ने मंत्रोच्चार के बीच इष्ट देव भगवान सूर्य के मंदिर की अखाड़े में स्थापना की। अखाड़े के सभी संतों ने सनातन धर्म की रक्षा और विश्व कल्याण के संकल्प का उद्धोष कर भगवान सूर्य और गंगा मईय्या की जय का जयकारा लगाया।

श्री तपोनिधि आनंद अखाड़े
श्री तपोनिधि आनंद अखाड़े के संन्यासी
Maha Kumbh-2025 Tags:श्री तपोनिधि आनंद अखाड़े

Post navigation

Previous Post: महाकुम्भ- 2025 के लिए अद्भुत कलाकृतियों से सजे प्रयागराज के रेलवे स्टेशन
Next Post: Makar Sankranti 2025 : मकर संक्रांति पर दिया गया दान बढ़कर पुनः प्राप्त होता है 100 गुना

Related Posts

  • महाकुंभ
    Maha Kumbh-25 : महाकुंभ में किसी भी परिस्थिति से निबटने के लिए रेलवे तैयार Maha Kumbh-2025
  • Maha Kumbh-2025
    Maha Kumbh-2025 : अत्याधुनिक उपकरणों से हो रही ‘संगम’ की सुरक्षा और निगरानी Maha Kumbh-2025
  • महाकुम्भ- 2025
    महाकुम्भ- 2025 के लिए अद्भुत कलाकृतियों से सजे प्रयागराज के रेलवे स्टेशन Maha Kumbh-2025
  • Maha Kumbh 2025
    Maha Kumbh 2025 : श्रद्धालुओं के लिए रेलवे स्टेशन पर मिल रही मेडिकल ऑब्जर्वेशन रूम की सुविधा Maha Kumbh-2025
  • Maha Kumbh 2025
    Maha Kumbh 2025 : तैयारी महापर्व की, युद्धस्तर पर चल रहा काम, Preparations for the grand festival, work going on at war level Maha Kumbh-2025
  • Maha Kumbh-2025
    Maha Kumbh-2025 : महाकुंभ के दौरान रेलगाड़ियों का आवागमन होगा और भी अधिक सुगम Maha Kumbh-2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Special Olympics Competition
    Special Olympics Competition : स्पेशल ओलंपिक्स के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दम, देखें वीडियो Sports
  • स्टार फिटनेस मॉडल
    मुंबई की स्टार फिटनेस मॉडल व एथलीट हैं जानवी पांडव Motivation
  • Rishika Sharma
    राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में Rishika Sharma ने जीता रजत पदक Sports
  • गीताप्रेस
    Ramlala ki Pran Pratishtha : अतिथियों को मिलेगा गीताप्रेस के ‘अयोध्या दर्शन’ का प्रसाद Blog
  • मारुति सुजुकी
    पांच जनपदों में डीटीआई का ऑटोमेशन व मेंटिनेंस करेगी मारुति सुजुकी UP Government News
  • जेएमडी वर्ल्ड स्कूल फाइनल में Sports
  • प्रणव अग्रवाल, राघव जिंदल, और तनुवीर जयचांग ने किया स्टेट शूटिंग कंपटीशन क्वालीफाई Sports
  • कानपुर मंडल ने वाराणसी मंडल से ड्रा खेलकर क्‍वार्टर फाइनल में प्रवेश किया Sports

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme