Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • सुविज्ञा और सार्थक ने टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मारी बाज़ी Sports
  • वृंदा अग्रवाल
    मेरठ की वृंदा अग्रवाल का हुआ आईआईएम अहमदाबाद में चयन Education
  • बुजुर्ग दंपति, पुत्रवधू और पौत्री की नृशंस हत्या, Elderly couple, daughter-in-law and granddaughter brutally murdered. Crime
  • ब्रह्मचारिणी
    Shravan month special : शिव जी पर चढ़ाये गये प्रसाद को ग्रहण करने से मिट जाते हैं समस्त पाप धर्म अध्यात्म
  • एसएन सेन बीवीपीजी कॉलेज सभागार में संगोष्ठी आयोजित Education
  • Ganesh Chaturdashi ke shubh yog
    Ganesh chaturthi 2025 : इस बार चार शुभ योगों में मनाई जाएगी श्री गणेश चतुर्दशी, जानें शुभ मुहूर्त धर्म अध्यात्म
  • Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad : गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला आज Sports
  • Chief Minister's decision
    Chief Minister’s decision : धार्मिक नगरों में प्रतिष्ठित मंदिरों के आसपास न बनें बहुमंजिला भवन : मुख्यमंत्री UP Government News
Siraj praised Akashdeep

Siraj praised Akashdeep : मोहम्मद सिराज ने आकाशदीप की तारीफ की, कहा- घोड़े की तरह हो

Posted on July 5, 2025July 5, 2025 By Manish Srivastava No Comments on Siraj praised Akashdeep : मोहम्मद सिराज ने आकाशदीप की तारीफ की, कहा- घोड़े की तरह हो

बर्मिंघम, एजेंसी (Siraj praised Akashdeep)
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में छह विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इसका श्रेय साथी तेज गेंदबाज आकाशदीप को दिया और बंगाल के इस तेज गेंदबाज को घोड़े की संज्ञा देते हुए कहा कि वह केवल मौके का इंतजार कर रहा था। सिराज ने 70 रन देकर छह विकेट जबकि आकाशदीप ने 88 रन देकर चार विकेट लिए। इन दोनों ने एक दूसरे का अच्छी तरह से साथ दिया जिससे भारत ने इंग्लैंड को 407 रन पर आउट करके पहली पारी में 180 रन की मजबूत बढ़त हासिल की। भारत ने अपनी पहली पारी में 587 रन बनाए थे। सिराज ने बीसीसीआई.टीवी से कहा आकाशदीप घोड़े की तरह है। वह मौके का इंतजार कर रहा था और जब उसे मौका मिला तो उसने दिखा दिया कि वह कितना बेताब था।
script async src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-3118341154143228″ crossorigin=”anonymous”>



ईमानदारी से कहूं तो मुझे उसके साथ गेंदबाजी करने में काफी मजा आया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे जब जिम्मेदारी दी जाती है तो मैं खुश रहता हूं। मेरा एकमात्र लक्ष्य अपनी तरफ से रन नहीं देना था। मैंने हरसंभव नियंत्रण के साथ गेंदबाजी करने और बल्लेबाजों को दबाव में रखने की कोशिश की। जसप्रीत बुमराह को विश्राम दिए जाने के कारण अंतिम एकादश में जगह बनाने वाले आकाशदीप ने भी सिराज को श्रेय दिया और कहा कि उन्हें उनके साथ नई गेंद साझा करने में बहुत मजा आया। आकाशदीप ने कहा पहली नई गेंद से मुझे दो विकेट मिले लेकिन मियां (सिराज) ने बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने एक छोर से दबाव बनाए रखा। उन्होंने कहा सिराज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हमने नई गेंद के साथ गेंदबाजी करके एक दूसरे का अच्छा साथ दिया। इसमें बड़ा मजा आया। जिस तरह से हमने दूसरी नई गेंद के साथ वापसी की वह विशेष था। आकाशदीप पहली बार पांच विकेट लेने से चूक गए लेकिन उन्हें इसका कोई अफसोस नहीं है। उन्होंने कहा पांच विकेट लेने का भविष्य में भी मौका मिलेगा। मैं कभी इन चीजों के बारे में नहीं सोचता।

Sports

Post navigation

Previous Post: Virat praised Shubhaman : विराट कोहली ने शुभमन गिल की उपलब्धि की तारीफ की, कहा- इस सब के हकदार हो,
Next Post: Wimbledon- 2025 : सबालेंका ने स्थानीय दावेदार राडुकानु को दी शिकस्त

Related Posts

  • देवांग तोमर और दिव्यांशी गौतम ने जीते स्टेट बैडमिंटन के खिताब Sports
  • ‘मिस एशिया’ में गोल्ड ने बदल दी बॉडीबिल्डर संजना डालक की जिंदगी Sports
  • जुगल देवी स्कूल में प्रथम मां जुगल देवी मेमोरियल इंट्राम्यूरल बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ Sports
  • TSH Stag Global UP State Third Ranking Table Tennis Tournament : वेटरन खिलाडियों ने भी दिखाया अपना दम Sports
  • योनेक्स सनराइज द्वितीय अंडर 19 उत्तर प्रदेश स्टेट जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप ग्रीन पार्क कल से Sports
  • इनविटेशन वेटरंस डबल्स बैडमिंटन
    इनविटेशन वेटरंस डबल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट मनीष कुमार खरवार व राजेंद्र रावत की जोड़ी ने जीता Sports

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • लोहड़ी पर्व
    Lohri Festival 2025 : कैसे मानते हैं लोहड़ी पर्व, क्या हैं गीत, कौन है दुल्ला भट्टी, जानें विस्तार से धर्म अध्यात्म
  • योनेक्स सनराइज द्वितीय अंडर 19उत्तर प्रदेश स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप ग्रीन पार्क में 5 जून से Sports
  • Shri Ganesh Chaturthi : आखिर श्रीगणेश चतुर्थी 10 दिन ही क्यों होती है धर्म अध्यात्म
  • ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल प्लॉट
    ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल प्लॉट आवंटन स्कीम लायी योगी सरकार UP Government News
  • जयनारायण में हुआ टेबल टेनिस खिलाड़ी सुविज्ञा का सम्मान Sports
  • प्रदेश में ई ऑटो रिक्शा की ड्राइविंग सीट संभालेंगी महिलाएं Blog
  • श्री तपोनिधि आनंद अखाड़े
    Maha Kumbh 2025 : नागा संन्यासियों के श्री तपोनिधि आनंद अखाड़े ने किया महाकुम्भ में प्रवेश Maha Kumbh-2025
  • कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन का हुआ पंजीकरण, अब नए नाम से करेगी कार्य Sports

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme