Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • तृतीय चंद्रघंटा
    नरसिंह द्वादशी, व्रत-कथा, महत्व, पूजा और व्रत की विधि धर्म अध्यात्म
  • होली
    कोजागिरीव्रत (शरद पूर्णिमा) 28अक्टूबर को, चंद्रमा के प्रकाश में रखी खीर खाने से अनेक रोग दूर हो जाते हैं धर्म अध्यात्म
  • अच्छी सेहत के लिए नियमित एक्सरसाइज जरूरी : ज्योति सिंह Health
  • World Cup 2023 Rules : विश्व कप 2023 की खासियत और नये नियम Sports
  • Flag-Hoisting Ceremony at the Shiva Temple
    Flag-Hoisting Ceremony at the Shiva Temple : हमारे महापुरुषों को जातीय आधार पर बांटने वाले महापापी : योगी आदित्यनाथ धर्म अध्यात्म
  • ब्रह्मचारिणी
    Sakat Chauth Katha : सकट चौथ की पूजा एवं कथा के विषय में पंडित हृदय रंजन शर्मा से धर्म अध्यात्म
  • टनकपुर त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी
    North Eastern Railway : गोंडा-गोंडा कचहरी स्टेशनों के बीच निर्माण कार्य के चलते गाड़ियों के समय में परिवर्तन Railway
  • Abhishek Sharma IPL
    Abhishek Sharma IPL : युवराज और सूर्यकुमार ने लगातार प्रोत्साहित किया : अभिषेक शर्मा Sports

T20 World Cup Final: भारत की हुंकार के सामने कीवी कर पाएंगे पलटवार

Posted on March 7, 2026March 7, 2026 By Manish Srivastava No Comments on T20 World Cup Final: भारत की हुंकार के सामने कीवी कर पाएंगे पलटवार

– दोनों टीमें धमाकेदार बल्लेबाजी दिखाकर पहुंची हैं T20 World Cup Final में


मनीष श्रीवास्तव 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को टी20 विश्व कप-2026 का महामुकाबला खेला जाएगा। भारत ने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। भारतीय टीम पर जहां खिताब का बचाव करने का दबाव है, वहीं कीवी टीम पहली बार टी20 विश्व कप जीतने के लिए पूरा जोर लगाएगी। ऐसे में जीत उसी की होगी जिसकी रणनीति अचूक होगी। दोनों टीमों के पास बल्लेबाजी और गेंदबाजी में ‘ब्रह्मास्त्र’ के साथ कुछ चुनौतियां भी हैं, लेकिन जहां तक मैच का पासा पलटने वाले जज्बे और प्रदर्शन की बात है, तो भारतीय टीम को फेवरेट माना जा रहा है।




सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने एकतरफा मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को धूल चटाई थी, जबकि भारत को इंग्लैंड पर जीत हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ा था। इंग्लैंड को आखिरी तीन ओवर में जीत के लिए 45 रनों की जरूरत थी। जैकब बेथेल 42 गेंद में 94 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे और सैम करन उनका साथ दे रहे थे। तब
ऐसा लग रहा था मानो बेथेल भारत को फाइनल में नहीं पहुंचने देंगे, लेकिन जसप्रीत बुमराह ने वह कर दिखाया जिसके लिए उन्हें जाना जाता है। उन्होंने 18वें ओवर में महज 6 रन दिए। इससे इंग्लैंड के लिए आखिरी दो ओवर में 39 रन बनाना आसान नहीं रह गया, वह भी तब जब उसके पांच बल्लेबाज आउट हो चुके थे। इसके बाद रही सही कसर हार्दिक पंड्या ने अगले ओवर में महज 9 रन देकर पूरी कर दी। इस तरह भारत की जीत के असली हकदार बुमराह ही रहे, जिन्होंने चार ओवर में महज 33 रन देकर कप्तान हैरी ब्रूक का विकेट भी लिया।
—–
वरुण और अभिषेक पर रहेगा दबाव

फाइनल से पहले भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता वरुण चक्रवर्ती हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के सामने चार ओवर में 64 रन दे दिए। बेथेल ने उनके पहले ओवर में ही तीन छक्के जड़ दिए थे। सेमीफाइनल से पहले पिछले दो मैचों में भी वरुण ने 8 ओवर में 87 रन खर्च किए हैं।
उनके अलावा टीम इंडिया के लिए दूसरी बड़ी चिंता अभिषेक शर्मा का खराब फॉर्म है। सेमीफाइनल में उनके बल्ले से सिर्फ 9 रन ही निकले। उन्होंने अब तक 7 पारियों में 89 रन ही बनाए हैं, जिसमें जिम्बाब्वे के खिलाफ 55 रन की पारी शामिल है। अभिषेक के आउट ऑफ फॉर्म होने से एक बार भी भारत टूर्नामेंट में 50 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप नहीं कर पाया है।
—-
छठे गेंदबाज को लेकर चिंता

सेमीफाइनल में 20वें ओवर में जब इंग्लैंड को जीत के लिए 30 रन चाहिए थे तब कप्तान सूर्यकुमार के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी कि गेंद किससे कराई जाए। अर्शदीप, बुमराह और हार्दिक का कोटा पूरा हो चुका था। अक्षर पटेल या शिवम दुबे का ही विकल्प बचा था। शिवम दुबे ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर बेथेल को आउट तो किया, पर आर्चर ने आखिर तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़कर जीत का अंतर महज 7 रन कर दिया। शिवम दुबे ने इस ओवर में 22 रन दिए। इससे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने दो ओवर में 46 रन खर्च कर दिए थे। दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ उनके दो ओवर में 32 रन बने थे।




इतिहास बदलने का मौका

भारत ने आखिरी बार किसी आईसीसी फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को साल 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी में हराया था। इसके बाद से 2021 की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल समेत हर बड़े खिताबी मौके पर कीवी टीम भारी पड़ी है। टी20 वर्ल्ड कप में भारत आज तक न्यूजीलैंड को एक बार भी नहीं हरा पाया है। 2007, 2016 और 2021 की हार के बाद इस बार भारत के पास इतिहास बदलने का सुनहरा मौका है।

—–
बल्लेबाजी चमकी, गेदबाजी कमजोर कड़ी
भारतीय टीम की सबसे बड़ी मजबूती उसकी निडर बैटिंग अप्रोच है। अक्षर पटेल तक लंबी हिट लगा सकते हैं। लेकिन बुमराह को छोड़कर अन्य गेंदबाज घातक नहीं नजर आ रहे हैं। ऐसे में फाइनल में टीम इंडिया को कीवी टीम की सलामी जोड़ी फिन एलन, टिम सेफर्ट के अलावा मिचेल से सावधान रहने के साथ स्पिन चक्रव्यूह भी तोड़ना होगा, जो कप्तान सैंटनर, सचिन रवींद्र, फिलिप्स, ईश सोढ़ी की अगुवाई में बढ़िया प्रदर्शन कर रहा है।

Sports Tags:T20 World Cup Final

Post navigation

Previous Post: कबड्डी प्रतियोगिता में जालौन ने बाजी मारी, द्वितीय स्थान पर रहा बांदा
Next Post: IPL 2026 special story: ई रिक्शा चलाने वाला बना आईपीएल में नेट बॉलर

Related Posts

  • बैडमिंटन चैम्पियनशिप
    सीएसजेएमयू बैडमिंटन टीम में कानपुर के 5 खिलाड़ी चयनित, Five players from Kanpur selected in CSJMU badminton team Sports
  • Krida Bharti Online Exam : क्रीड़ा भारती कराएगा ऑनलाइन क्रीडा ज्ञान परीक्षा 2025, विजेता को मिलेगा एक लाख रुपये का इनाम Sports
  • संजय टंडन बने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में निर्णायक Sports
  • स्वाति और कनक ने युगांडा में पांच पदक जीतकर रचा भारत का नाम रोशन किया Sports
  • कानपुर के 3 स्पेशल खिलाड़ी राष्ट्रीय फुटबॉल में दिखाएंगे प्रतिभा, देखें वीडियो Sports
  • नवनीत कौर
    सफलता का दूसरा नाम है दिल्ली की एथलीट नवनीत कौर Health

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • High Court Lucknow
    High Court Lucknow : सौर ऊर्जा से जगमगाएगा नया हाईकोर्ट परिसर, योगी सरकार ने शुरू की तैयारी UP Government News
  • पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित (Polytechnic Entrance Exam Result Declared) Education
  • तृतीय चंद्रघंटा
    नरसिंह द्वादशी, व्रत-कथा, महत्व, पूजा और व्रत की विधि धर्म अध्यात्म
  • टनकपुर त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी
    टनकपुर-खातीपुरा-टनकपुर त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी टनकपुर से 08 जनवरी से चलेगी Railway
  • Ganesh Chaturdashi ke shubh yog
    Ganesh chaturthi 2025 : इस बार चार शुभ योगों में मनाई जाएगी श्री गणेश चतुर्दशी, जानें शुभ मुहूर्त धर्म अध्यात्म
  • Hariyali Teej
    गुरुपुष्य योग में किए गए हर कार्य का उत्तम फल होता है प्राप्त धर्म अध्यात्म
  • डॉक्टर बदलने से नहीं उचित व नियमित इलाज से दूर होती है बीमारी : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • Ashtami Fast
    lunar eclipse : 07 सितंबर काे लगेगा संपूर्ण खग्रासचंद्र ग्रहण, भारत में चंद्र ग्रहण का समय धर्म अध्यात्म

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme