Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Bithoor to Kanpur Central Station
    Bithoor to Kanpur Central Station : बिठूर के ब्रह्मावर्त स्टेशन से 28 दिसंबर 2023 को ट्रेन का संचालन फिर शुरू हुआ Railway
  • Special Train
    Special Train : छपरा-लालकुआं ग्रीष्मकालीन एकल यात्रा विशेष गाड़ी 20 अप्रैल को Railway
  • Maha Kumbh-2025
    Maha Kumbh-2025 : अत्याधुनिक उपकरणों से हो रही ‘संगम’ की सुरक्षा और निगरानी Maha Kumbh-2025
  • World cup 2023
    World cup 2023 : फाइनल में भारत-पाकिस्तान के बीच होगी भिड़ंत: क्रिस गेल Sports
  • गीताप्रेस
    Ayodhya’s Development : अयोध्या में एक साल में हुए बड़े स्तर पर विकास कार्य UP Government News
  • Shravan month special
    Dhanteras 2023 : धनतेरस के दिन लक्ष्मी जी के साथ धनवंतरि और कुबेर की भी पूजा की जानी चाहिए धर्म अध्यात्म
  • कर्क राशि
    मीन राशि वालों के लिए कैसा होगा नया साल, जानें डॉ रोशनी टाक से धर्म अध्यात्म
  • लोहड़ी पर्व
    Nag Panchami : पृथ्वी पर कैसे हुई नागों की उत्पत्ति, जानें प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित हृदयरंजन शर्मा से धर्म अध्यात्म
Lohri-2026

Lohri-2026 : आखिर क्यों मनाया जाता है लोहड़ी का त्यौहार, जानें पं हृदय रंजन शर्मा जी से

Posted on January 12, 2026January 12, 2026 By Manish Srivastava No Comments on Lohri-2026 : आखिर क्यों मनाया जाता है लोहड़ी का त्यौहार, जानें पं हृदय रंजन शर्मा जी से

Aligarh : 13 जनवरी 2026 दिन मंगलवार विशेष,आखिर क्यों मनाया जाता है लोहड़ी का त्यौहार (Lohri-2026 ) तो आइए आज आपको इस विषय पर विस्तृत जानकारी दे रहे हैं श्री गुरु ज्योति शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार वाले प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परम पूज्य गुरुदेव पंडित हृदय रंजन शर्मा व्हाट्सएप नंबर-9756402981,7500048250

🌟जैसा कि आप सब जानते हैं कि भारत एक सांस्कृतिक देश है, यहाँ की संस्कृति यहाँ के त्यौहार दुनिया भर में मशहूर हैं | यहाँ के जो त्यौहार होते हैं या यहाँ की जो भी संस्कृति है उनके पीछे कोई ना कोई मान्यता या कोई ना कोई कारण अवश्य होता है | आज हम बात कर रहे हैं लोहड़ी की | लोहड़ी उत्तर भारत के मुख्य त्यौहारों में से एक है | क्या आप जानते हैं कि लोहड़ी क्यों मनाई जाती है
🌺लोहड़ी -> यानि लो = आग, ओह = उपले ,एडी = रेवड़ी, इन सब का मिश्रण होता है लोहड़ी |




🌸लोहड़ी कैसे मनाते हैं

🏵लोहड़ी पंजाब में काफी धूम – धाम से मनाया जाता है | यदि किसी के घर में शादी हुई हो या फिर बच्चा हुआ हो तो उनके लिए तो यह त्यौहार और भी खास हो जाता है | इसमें कॉलोनी या फिर मोहल्ले के लोग एक साथ मिल कर लकड़ियाँ लाते हैं | उन लकड़ियों को अच्छे ढंग से ऊंची सी ढेरी के रूप में खड़ा किया जाता है।

🌻लोग अपने – अपने घर से मूँगफली, रेवड़ी , मक्की के दाने, मेवा लेकर आते हैं | पानी का लोटा लाते हैं | फिर शुभ मुहूर्त या फिर तय किए गए समय पर उस ढेरी में आग लगा देते हैं और फिर उसकी परिक्रमा करते हुये पानी डालते हैं और मूँगफली रेवड़ी दाने ये सब उसमें धीरे -धीरे डालते हैं और हाथ जोड़ कर नमन करते हैं | फिर नाच गाना होता है लोहड़ी के गीत गाये जाते हैं | लोग एक दूसरे से गले मिलते हैं, और एक दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाए देते हैं |

⭐लोहड़ी और बच्चों का मनोरंजन – लोहड़ी से कुछ दिन पहले बच्चे घरों में मांगना शुरू कर देते हैं | वह जिस घर मांगने जाते हैं लोग उनके गीत सुनते हैं और खुश होकर उन्हें मूँगफली, रेवड़ी आटा, पैसे, दाने ये सब चीजे देते हैं | जो घर उन्हें दान देता है वो उनकी मंगल कामना करते हैं | कुछ इस तरह के गीत वो लोग सुनाते हैं –

“🔥कच्चे पे कच्चा ये घर अच्छा”
“ग्लास में ग्लास ये घर फसक्लास”

🍁और इसके विपरीत जो घर उन्हें दान नहीं देते उन्हें वह ये गीत सुनाते हैं |

“हुक्के पे हुक्का ये घर भूखा”

♦लोहड़ी का लोकगीत –

सुंदर मुंनदरिए होए,तेरा कौन व्चारा होए,
दूल्हा भट्टी वाला होए दूल्हे की धि विहाई होए।

शेर शक्कर पाई होए,कुड़ी दा लाल पताका होए
कुड़ी दा शॉल पट्ठा होए,सोल नु कोण समेटे होए

💥चाचा चूरी कुट्टी जिम्मेदारा लुट्टी होए,जिम्मेदार शुदाई होए,
बड़े भोले आए होए,एक भोला रह गया होए,

🌟सिपाही फाड़ के ले गया होए,सिपाही मारी ईंट होए
सानु दे दे लोरी तेरी जीवे जोड़ी होए।




🌺हिन्दी अनुवाद – lइस लोक गीत के अनुसार सुंदर और मुंदर नाम की दो लड़कियां थीं | उनका कोई नहीं था बस एक चाचा था वह उन दोनों की शादी ना करके उन्हें जमीदार को बेचना चाहता था | परंतु दुल्ला भट्टी वाला उन दोनों को बचा कर ले जाता है | वह एक पिता बन कर उनका कन्यादान करता है और उन दोनों की शादी पारंपरिक ढंग से कराता है | शादी जल्दबाज़ी में हो रही होती है इस कारण वह ज्यादा तैयारी नहीं कर पाता बस सवा किलो शक्कर उन्हें दे देता है | जिसका जिक्र इस लोक गीत में भी हुआ है।

🌸दुल्ला भट्टी कौन था

🏵दुल्ला भट्टी – भट्ट वंशावली से था | वह अजीम निडर और काफी चालाक था | वह अकबर के लिए दर्दे सिर बना रहा | पिंडी भटिया 1547 द्रायचिनाब के किनारे दुल्ला भट्टी का जन्म हुआ था | यह नाम उनकी माँ ने उन्हें दिया था | इनका पूरा नाम था दुल्ला भट्टी उर्फ अब्दुल्ला भट्टी अलमारुफ़ | इन्हे “रॉबिन हुड ऑफ पंजाब” के नाम से भी जाना जाता था | इनका मुगलों के साथ पैदाइशी वैर था।

🔥 उनके जन्म पर घुट्टी की जगह उन्हें अफीम मिला पानी और साह छड़ी तलवार का पानी उनके लबों पर लगाया गया था | बादशाह अकबर इतना ताकतवर होने के बावजूद उसका सामना करने से डरता था | दुल्ला भट्टी मुगलों को लूट कर गरीबों की सहायता किया करता था | वह निसफ़ से जायद पंजाब का मसीहा था | लेकिन बादशाह अकबर दुल्ला को अपने आगे झुकाना चाहता था |

⭐बादशाह अकबर ने एक ऐसा दरवाजा बनवाया जिसमें से सबको झुक कर जाना होता था | दुल्ला भट्टी ने यहाँ भी अपनी समझदारी का प्रमाण दिया उसने पहले अपनी टाँगे और बाद में सिर अंदर किया जिससे अकबर की काफी जग हसाई हुई और उसने दुल्ला भट्टी को कैद कर उसे फांसी दे दी | दुल्ला भट्टी की कब्र आज भी लहौर के मियानिसाब कब्रिस्तान में मौजूद है। मंदार पर्वत पर इस दिन विशाल मेला लगता है।

🍁पतंग उड़ाने का क्या महत्व है : – मित्रों पोष मास की सर्दी के कारण हमारा शरीर कई रोगों से ग्रसित हो जाता है | जिसका हमें पता ही नहीं चलता, पतंग उड़ाते समय हमारा शरीर सूरज की सीधी किरणों से टकराता है | जिसका सीधा व अच्छा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है | इसलिए लोग इस दिन
पतंगबाजी करते हैं | इस दिन स्नान दान की परंपरा भी बरसों से चली आ रही है लोग दान करते हैं और अपने सुखी जीवन की कामना करते हैं | लोहड़ी को होलिका की बहन के रूप में भी पूजा जाता है |

🌻आयुर्वेदिक और वैज्ञानिक कारण : – आयुर्वेद के मुताबिक इन दिनों में मूँगफली, रेवड़ी को खाने पर ज्यादा ज़ोर दिया जाता है | क्योंकि इन दिनों में ये सब खाना सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है तिल और गुड से हमारे शरीर में एक तेज ऊर्जा बनी रहती है | इस प्रकार से ये सब खाने से हमारी रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है | जिससे ताजगी के साथ- साथ शरीर को शक्ति भी मिलती है | इन दिनों में अग्नि जलाने से वातावरण में जो अशुध्द कण होते हैं वो दूर हो जाते है और वायु साफ हो जाती है |
💥प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परम पूज्य गुरुदेव पंडित हृदय रंजन शर्मा अध्यक्ष श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भण्डार पुरानी कोतवाली सर्राफा बाजार अलीगढ़ यूपी व्हाट्सएप नंबर-9756402981,7500048250

धर्म अध्यात्म Tags:Lohri-2026

Post navigation

Previous Post: ऑपरेशन “मेरी सहेली” अभियान में दो लाख से अधिक महिला यात्रियों को अटेंड किया
Next Post: Lohri festival : लोहड़ी पर्व का लोक महत्व, अग्नि पूजन और गीत

Related Posts

  • Kartik Purnima
    Ram Navami : जानें हवन, यज्ञ, अनुष्ठान, दुर्गा सप्तशती का पाठ, कन्या लांगुर की संपूर्ण जानकारी धर्म अध्यात्म
  • Ayodhya Greenfield Township
    Ayodhya Greenfield Township : 25 हजार श्रद्धालुओं के रुकने के लिए तैयार हो रही टेंट सिटी धर्म अध्यात्म
  • Dhanteras
    Basant Panchami-2024 : बसंत पंचमी मनाने की जानें विधि, पौराणिक मान्यताएं, मां सरस्वती के विभिन्न स्वरूप धर्म अध्यात्म
  • Makar Sankranti
    28 अप्रैल से सभी प्रकार के शुभ और मांगलिक कार्यों पर लगी सवा दो महीने तक रोक धर्म अध्यात्म
  • Hariyali Teej
    Shitala Shashthi 2024 : शीतला षष्ठी व्रत से पुत्र और सौभाग्य की प्राप्ति होती है धर्म अध्यात्म
  • Ganesh Chaturdashi ke shubh yog
    Ganesh Chaturthi : 12 राशियों के अनुसार 12 मंत्र और 12 भोग, प्रसन्न होंगे श्री गणेश धर्म अध्यात्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Hariyali Teej
    Maghi Purnima fast 2024 : माघी पूर्णिमा में विशेष उपाय करने से शीघ्र ही प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी धर्म अध्यात्म
  • टीएसएच स्टैग ग्लोबल यूपी स्टेट थर्ड रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट संपन्न Sports
  • स्वाति और कनक ने युगांडा में पांच पदक जीतकर रचा भारत का नाम रोशन किया Sports
  • Makar Sankranti 2026
    Makar Sankranti 2026 : मकर संक्रांति पर सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा धर्म अध्यात्म
  • क्रीडा ज्ञान परीक्षा
    क्रीड़ा भारती कराएगा ऑनलाइन क्रीडा ज्ञान परीक्षा, Krida Bharti will conduct online sports knowledge test Sports
  • जयनारायण विद्या मंदिर में भावभीनी विदाई समारोह, मधुर स्मृतियों एवं स्वर्णिम सपनों से सजा विदाई समारोह–2026 Education
  • Makar Sankranti 2026
    Shri Ram Navami : जानें श्री राम नवमी की पूजा विधि, व्रत कथा और व्रत का फल धर्म अध्यात्म
  • वीएसएसडी कॉलेज
    वीएसएसडी कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 15 व 16 को Sports

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme