Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Rail Coach Restaurant
    Rail Coach Restaurant : अब ट्रेन के डिब्बे में बैठकर रेस्टोरेंट के खाने का लीजिए मजा Railway
  • Constable Recruitment Exam
    Constable Recruitment Exam : अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने किए व्यापक इंतजाम Railway
  • सब इंस्पेक्टर आरती सिंह तंवर
    राजस्थान का गौरव हैं पुलिस सब इंस्पेक्टर आरती सिंह तंवर Motivation
  • होली
    Dhanteras-2025 : धनतेरस का शुभ मुहूर्त, खरीदारी में रखे ये ध्‍यान धर्म अध्यात्म
  • ‘मिस एशिया’ में गोल्ड ने बदल दी बॉडीबिल्डर संजना डालक की जिंदगी Sports
  • 20 से 30 मिनट दौड़ें या जॉगिंग करें : बिंदिया शर्मा Health
  • कर्क राशि
    मीन राशि वालों के लिए कैसा होगा नया साल, जानें डॉ रोशनी टाक से धर्म अध्यात्म
  • सीटीआर में बाघ ने किया हाथी के बच्चे का शिकार हाथी के बच्चे का अधखाया शव मिला, आसपास मिले बाघ के पगचिन्ह व मूवमेंट Crime
गीताप्रेस

Ramlala ki Pran Pratishtha : अतिथियों को मिलेगा गीताप्रेस के ‘अयोध्या दर्शन’ का प्रसाद

Posted on December 29, 2023December 29, 2023 By Manish Srivastava No Comments on Ramlala ki Pran Pratishtha : अतिथियों को मिलेगा गीताप्रेस के ‘अयोध्या दर्शन’ का प्रसाद
  • श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा में गीताप्रेस से भेजे जाएंगे पुस्तक-गुच्छ

गोरखपुर, 29 दिसंबर। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित होने वाले प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री व संघ प्रमुख समेत अन्य विशिष्टअतिथियों को गीताप्रेस के ‘अयोध्या दर्शन’ का प्रसाद मिलेगा। लागत से भी कम मूल्य में धार्मिक पुस्तकें उपलब्ध कराने वाले गीताप्रेस ने इस पुस्तक माध्यम से श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या का समग्र दर्शन कराने की पहल की है। इस पुस्तक में अयोध्या के इतिहास, प्रमुख मंदिरों, तीर्थों व सांस्कृतिक महात्म्य का परिचय है।

अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। प्राण प्रतिष्ठा के प्रसाद में गीताप्रेस भी योगदान देने जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से जो प्रसाद दिया जाएगा उसमें गीता प्रेस की तरफ से तैयार किए जा रहे पुस्तक-गुच्छ को भी शामिल किया जाएगा।। इस पुस्तक गुच्छ में अयोध्या दर्शन, अयोध्या महात्म्य, कल्याण पत्रिका का श्रीरामांक व गीताप्रेस की डायरी गीता दैनंदिनी होगी। गीता प्रेस में अयोध्या आने वाले खास मेहमानों के लिए 100 पुस्तक गुच्छ तैयार किए जा रहे हैं जबकि अयोध्या दर्शन की दस हजार प्रतियां भेजी जाएंगी। इसके अलावा खास समारोह के लिए श्रीरामांक की तीन हजार प्रतियां प्रकाशित की जा रही हैं। यह 1972 में छपे कल्याण के विशेषांक का परिवर्धित संस्करण होगा। इसमें उस साल के फरवरी व मार्च के साधारण अंकों में छपे सभी लेख व सूर्य वंशावली भी शामिल की जाएगी, जो पुराने विशेषांक में नहीं थी।

इस बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए गीताप्रेस को भी आमंत्रण पत्र प्राप्त हुआ है। ट्रस्टी देवीदयाल अग्रवाल के नाम से पत्र आया है। वह वहां समारोह में उपस्थित रहेंगे और अपनी आंखों से रामलला के विग्रह का उद्घाटन देखेंगे। गीताप्रेस के ट्रस्टी देवी दयाल अग्रवाल कहते हैं कि वर्षो के इंतजार के बाद अब वह दिन आया है जिसकी कई सालों से सनातनियों को प्रतीक्षा थी। श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर गीताप्रेस अयोध्या दर्शन व अन्य कई पुस्तको को वहां उपलब्ध कराएगा। वितरण के लिए अयोध्या दर्शन पुस्तक की दस हजार प्रतियां भेजी जाएंगी।

वहीं, गीताप्रेस के प्रबंधक डॉ. लालमणि तिवारी का कहना है कि अयोध्या दर्शन व श्रीरामांक के अलावा गीताप्रेस के अन्य पुस्तकें पर्याप्त संख्या में हैं। विशिष्ट अतिथियों के लिए पुस्तकें अलग कर दी गई हैं। श्रीरामांक की छपाई चल रही है। छपने के बाद पुस्तक गुच्छ तैयार कर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भेज दिया जाएगा।

Blog Tags:Ramlala ki Pran Pratishtha

Post navigation

Previous Post: PM welcome in Ayodhya : शंख व डमरू वादन से राम नगरी में पीएम का होगा अभूतपूर्व स्वागत
Next Post: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, जाने डॉ. रोशनी टाक से

Related Posts

  • ब्रह्मचारिणी
    भगवान श्रीगणेश के जितने विचित्र इनके नाम हैं उतनी विचित्र इनसे जुड़ी कथाएं भी Blog
  • Fitness model
    Fitness model : सफलता का दूसरा नाम है बरनाली शर्मा Blog
  • होली
    Ganesh Chaturthi-2023 : गणेशजी को दूर्वा और मोदक चढ़ाने का महत्व क्यों Blog
  • कानपुर बैडमिंटन अकादमी
    कानपुर बैडमिंटन अकादमी में खिलाड़ियों को मिली स्पॉन्सरशिप Blog
  • मंडल रेल प्रबंधक, झाँसी द्वारा झाँसी – धौलपुर रेलखंड का निरीक्षण Blog
  • Kannauj Railway Station
    कन्नौज रेलवे स्टेशन आधुनिक सुख-सुविधाओं से युक्त किया जायेगा Blog

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • मकर संक्रांति
    Diwali : श्री गणेश महालक्ष्मी पूजन दिन और रात के शुभ लग्न मुहूर्त, पूजा, विधि, Shri Ganesh Mahalakshmi Puja auspicious time of day and night worship method Festival
  • आर्टिफिशियल प्लांट
    खूबियों वाले प्लांट के साथ स्कॉलरशिप गर्ल की शहर में दस्तक Blog
  • जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र सार्थक का राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयन Sports
  • होली
    शास्त्रों के अनुसार किस-किस व्यक्ति को है श्राद्ध करने का अधिकार धर्म अध्यात्म
  • माघ मेला -2026 के दौरान रेलवे स्टेशनों पर दिशावार मूवमेंट हेतु कलर कोडिंग Railway
  • ताइक्वांडो प्रतियोगिता
    ओडिशा राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2024 के लिए कानपुर के सिद्धार्थ शर्मा बनाए गए तकनीकी अधिकारी Sports
  • Durga Ashtami
    Importance of the month of Vaishakh : वैशाख में तीर्थ में स्नान करने, पितरों को तर्पण करने और जल का दान करने का है विशेष महत्व धर्म अध्यात्म
  • करवा चौथ का मुहूर्त
    Vishwakarma Puja : विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर को है, जानें पूजा का महत्‍व Blog

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme