Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Tips of Health
    Tips of Health : स्वस्थ शरीर ही असली धन : फरहीन Blog
  • उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन की स्पेशल जनरल काउंसिल मीटिंग 2025 में खेल के विकास पर हुई चर्चा Sports
  • Pathar Ghat : बिठूर का सबसे उत्तम स्मारक है पत्थर घाट General
  • Skandamata Fifth Day
    होलिका परिक्रमा का मंत्र कौन सा है किस प्रकार से हमे होली की पूजा-पाठ करनी चाहिए धर्म अध्यात्म
  • जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र सार्थक का राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयन Sports
  • Surya Namaskar Mahayagya
    Surya Namaskar Mahayagya : क्रीड़ा भारती ने सूर्य नमस्कार सप्ताह का किया भव्य शुभारंभ, देखें Vidieo Sports
  • कुलदीप यादव का किया गया सम्मान Blog
  • डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
    होम्योपैथिक दवा बीमारियों में कारगर : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
Kanya Sumangala Yojana

Kanya Sumangala Yojana : अप्रैल से कन्या सुमंगला योजना में मिलेंगे 25 हजार रुपये: सीएम योगी

Posted on February 14, 2024February 14, 2024 By Manish Srivastava No Comments on Kanya Sumangala Yojana : अप्रैल से कन्या सुमंगला योजना में मिलेंगे 25 हजार रुपये: सीएम योगी

Kanya Sumangala Yojana

  • सामूहिक विवाह समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री, नव दम्पतियों को दिया आशीर्वाद
  • 252 करोड़ रुपये की लागत वाली 91 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

गोरखपुर, 14 फरवरी। प्रदेश सरकार अप्रैल से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की धनराशि को प्रति लाभार्थी 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने जा रही है। ये बात स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसंत पंचमी के पावन पर्व पर खाद कारखाना परिसर में एक हजार जोड़ों के मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 252 करोड़ रुपये की लागत वाली 91 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा बेटियों को बचाने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए आज केंद्र और राज्य सरकार के स्तर पर कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में जब वह सीएम बने तो प्रदेश में यह समस्या आई कि बेटी को बचाने के लिए क्या और प्रयास करने चाहिए। इसके लिए पहला कार्यक्रम सुमंगला योजना का बनाया गया। इसमें बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक पढ़ाई की व्यवस्था की गई। इस योजना में सरकार अब तक 17 लाख से अधिक बेटियों को 15 हजार उपलब्ध करा चुकी है। अप्रैल से यह धनराशि बढ़कर 25 हजार हो जाएगी।




तीन लाख से अधिक बेटियों के हाथ हुए पीले
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वर्ष 2017 से अब तक तीन लाख से शादियां करा चुकी है। प्रति जोड़े विवाह पर 51 हजार रुपये खर्च किए जाते हैं। इसमें 35 हजार रुपये कन्या के खाते में भेजे जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह सुखद है कि गरीब के साथ संपन्न परिवारों के बच्चे सामूहिक विवाह के कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

बाल विवाह, दहेज और तलाक की कुप्रथा अमानवीय
सीएम योगी ने कहा कि एक सदगृहस्थ के लिए विवाह भी एक संस्कार है और उस संस्कार से वह पैतृक परंपरा को आगे बढाने का कार्य करता है। सृष्टि की रचना, जीवन चक्र इसी से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि समय के अनुरूप विकृतियां भी आईं। कहीं बाल विवाह, दहेज तो कहीं तलाक जैसी कुप्रथाएं हैं। ये कुप्रथाएं आधी आबादी की विरोधी थीं। इनसे बचने के लिए बेटी हो ही न हों, इसके लिए तमाम कुत्सित प्रयास होने लगे।

शपथ लें न दहेज लेंगे न देंगे, बाल विवाह भी नहीं करेंगे
मुख्यमंत्री ने लोगों को संकल्प दिलाया कि बाल विवाह नहीं होने देना है। दहेज न लेना है, न देना है। तलाक जैसी कुप्रथाओं को सदैव के लिए समाप्त करना है। कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा। ये कुप्रथाएं अमानवीय हैं, आधी आबादी का अपमान और उन पर अत्याचार हैं।

Politics Tags:Kanya Sumangala Yojana

Post navigation

Previous Post: Ayodhya :अयोध्या में अब सुग्रीव पथ बनवाएगी योगी सरकार
Next Post: Rajya Sabha elections : बसंत पंचमी पर भाजपा के सातों प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Related Posts

  • PM Narendra Modi Bulandshahar Visit
    PM Narendra Modi Bulandshahar Visit : मोदी को चुनावी बिगुल फूंकने की जरूरत नहीं, मोदी विकास का बिगुल फूंकता है : प्रधानमंत्री Politics
  • Atal Bihari's birth anniversary
    Atal Bihari’s birth anniversary : अस्थिर सरकारों ने देश को किया खोखला, अटल जी ने दी स्थिर सरकार: सीएम योगी Politics
  • बागी विधायकों में से तीन को सपा ने किया बाहर SP expelled three of the rebel MLAs Politics
  • जिंदगी में इससे बड़ा झूठा आज तक नहीं देखा Politics
  • Rajya Sabha elections :
    Rajya Sabha elections : बसंत पंचमी पर भाजपा के सातों प्रत्याशियों ने किया नामांकन Politics

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Durga Ashtami
    Importance of the month of Vaishakh : वैशाख में तीर्थ में स्नान करने, पितरों को तर्पण करने और जल का दान करने का है विशेष महत्व धर्म अध्यात्म
  • Maha Kumbh-2025
    Maha Kumbh-2025 : महाकुंभ के दौरान रेलगाड़ियों का आवागमन होगा और भी अधिक सुगम Maha Kumbh-2025
  • होली
    Shardiya Navratri 2023 : नवरात्रि में स्थापना के साथ वोने वाले जौ विषय में जानें धर्म अध्यात्म
  • समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा
    समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा परीक्षा निरस्त करने के सीएम योगी के ऐलान पर छात्रों का जगह -जगह जश्न Education
  • डॉक्टर मेनका और डॉक्टर राहुल ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लोगों की जांच कर दी दवाइयां Health
  • सूर्य नमस्कार सप्ताह
    रथ सप्तमी के अवसर पर क्रीड़ा भारती आयोजित करेगा सूर्य नमस्कार सप्ताह Sports
  • Asia Cup 2025 : कोहली-रोहित बगैर भारत के नए युग का आगाज, यूएई के खिलाफ रोचक होगा मुकाबला Sports
  • Rajya Sabha elections :
    Rajya Sabha elections : बसंत पंचमी पर भाजपा के सातों प्रत्याशियों ने किया नामांकन Politics

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme