Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • T20 World Cup Final: भारत की हुंकार के सामने कीवी कर पाएंगे पलटवार Sports
  • भावना रोकड़े
    कड़े संघर्ष के बाद मैंने मुकाम हासिल किया : भावना रोकड़े Motivation
  • R-wallet से बुक करें अनारक्षित टिकट और पाएं 3% की बचत, जानें प्रक्रिया  Railway
  • (Kanpur Table Tennis Tournament )
    Kanpur Table Tennis Tournament : दक्ष खंडेलवाल बने सरताज, जीता तिहरा खिताब Sports
  • यूपी में अब तमंचे नहीं लहराए जाते, डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग से देश को बनाएंगे आत्मनिर्भर : योगी UP Government News
  • Ayodhya
    Ayodhya : अयोध्या की सड़कों पर मोदी का हुआ अभूतपूर्व स्वागत Blog
  • चंचल खटाना
    A Journey of Struggle, Success and Inspiration – The Pride of India Motivation
  • Inspirational Story
    Inspirational Story : बेहद खूबसूरत और मल्टी टैलेंटेड गर्ल हैं हरियाणा की श्वेता मेहता Motivation
समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा

समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा परीक्षा निरस्त करने के सीएम योगी के ऐलान पर छात्रों का जगह -जगह जश्न

Posted on March 3, 2024 By Manish Srivastava No Comments on समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा परीक्षा निरस्त करने के सीएम योगी के ऐलान पर छात्रों का जगह -जगह जश्न
  • “छात्रों के सच्चे अभिभावक हैं योगी जी ..” बोले प्रयागराज में आंदोलन कर रहे छात्र
  • छात्रों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कर एक साथ मनाई होली और दीवाली

03 मार्च , प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा निरस्त कर देने के ऐलान के बाद प्रयागराज में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने जमकर जश्न मनाया। दो हफ्ते से योगी सरकार से उम्मीद लगाए इन छात्रों का कहना है कि योगी जी केवल इस प्रदेश के सीएम ही नहीं अपितु छात्रों के अभिभावक भी हैं । आज उनके ऐलान से यह बात फिर साबित हुई है।
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समीक्षा अधिकारी /सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा निरस्त करने के ऐलान के साथ ही प्रयागराज में धरना स्थल पर अभ्यर्थियों ने होली के पहले ही दीवाली और होली एक साथ मनाई।




सीएम के ऐलान से प्रयागराज में आंदोलन कर रहे छात्रों के चेहरे खुशियों से खिल उठे । छात्र सड़कों पर उतरकर जश्न मनाने लगे और एक दूसरे को बधाई देने लगे। इस परीक्षा में शामिल हुई आजमगढ़ की रहने वाली आरुषि आर्या का कहना है कि उनको पूरा भरोसा था कि मुख्यमंत्री छात्रों की मांग पर अवश्य इंसाफ करेंगे । उन्होंने परीक्षा निरस्त करने का निर्देश देकर इस पर मुहर लगा दी कि वह हम सबके अभिभावक भी हैं।

कुशीनगर के रहने वाले अनुदीप राय की उम्र सीमा के चलते यह आखिरी परीक्षा थी जिसके बाद अब कोई विकल्प उनके लिए नौकरी का नहीं था। मुख्यमंत्री ने उनके साथ इंसाफ ही नहीं किया बल्कि नौकरी के लिए एक नया अवसर उन्हें मिला है। बलिया के छात्र नरेंद्र शंकर का कहना है कि योगी जी ने पहले यूपी पुलिस भर्ती में छात्रों की बात सुनी और अब समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा के अभ्यर्थियों के साथ भी उन्होंने इंसाफ किया है । उनके इस फैसले से सभी अभ्यर्थियों की होली अब और भी अच्छी मनेगी ।




गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 11 फरवरी 2024 को आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा, 2023 की समीक्षा की गई। इस परीक्षा में कथित रूप से प्रश्न पत्र के कतिपय प्रश्नों के सोशल मीडिया पर वायरल होने के शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिसके संबंध में शासन द्वारा सर्व साधारण को परीक्षा को प्रभावित करने से संबंधित तथ्यों के साक्ष्य उपलब्ध कराए जाने की विज्ञप्ति निर्गत की गयी थी। उसी क्रम में शासन को उपलब्ध कराए गये साक्ष्यों तथा आयोग द्वारा उपलब्ध रिपोर्ट के परिप्रेक्ष्य में मुख्यमंत्री जी द्वारा यह निर्देश दिया गया है कि लोक सेवा आयोग द्वारा 11 फरवरी को आयोजित समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा 2023 की दोनों सत्रों की परीक्षाओं को निरस्त कर दिया जाए।

सरकार के निर्देश के मुताबिक निरस्त की गई परीक्षा आगामी 06 माह में पुनः कराई जाएगी ।आंदोलन कर रहे हैं छात्रों ने इस बात पर भी खुशी जाहिर की है कि मुख्यमंत्री द्वारा इस परीक्षा की शुचिता को भंग करने वाले परीक्षा माफिया के खिलाफ भी कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

Education Tags:sameksha adhikare sahayak sameksha, समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा

Post navigation

Previous Post: Railway update : समस्तीपुर मंडल के मेहसी स्टेशन पर
Next Post: BJP candidate first list : पीएम का वाराणसी से चुनाव लड़ना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात : योगी आदित्यनाथ, देखें पूरी लिस्ट

Related Posts

  • वृंदा अग्रवाल
    मेरठ की वृंदा अग्रवाल का हुआ आईआईएम अहमदाबाद में चयन Education
  • Kanpur Polytechnic
    Kanpur Polytechnic : पाॅलीटेक्निक छात्र नौकरी देने वाले बनें, न कि लेने वाले Education
  • सड़क सुरक्षा पखवाड़ा
    सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए 22 अप्रैल से 4 मई तक चलेगा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा Education
  • सावित्रीबाई फुले की जन्मतिथि पर मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय मन और शरीर कल्याण दिवस Education
  • श्रीकृष्ण जन्म व छठी
    जय नारायण विद्या मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्म व छठी महोत्सव Education
  • Employment Fair : राजकीय आईटीआई लखनऊ में 30 दिसंबर को लगेगा रोजगार मेला Education

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Badminton Competition
    Badminton Competition : जय नारायण के शटलर एक बार फिर राष्ट्रीय बैडमिंटन में Sports
  • प्रतियोगिता
    एसएन सेन बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज ने नवीन पाठ्यक्रम को बनाया रोचक Education
  • Navratri 2023
    Shardiya Navratri 2023 : शरद नवरात्रि कब से कब तक है, कब किसकी करें पूजा, जानें विस्तार से धर्म अध्यात्म
  • Ashtami Fast
    Holi ka Shubh Muhort :होली की स्थापना एवं पूजन का शुभ मुहूर्त धर्म अध्यात्म
  • Solution to Obesity
    Solution to Obesity : आधुनिक इलाज से मोटापा से छुटकारा पाना हुआ आसान, विशेषज्ञ डाक्टरों ने दिए सुझाव Health
  • बुजुर्ग दंपति, पुत्रवधू और पौत्री की नृशंस हत्या, Elderly couple, daughter-in-law and granddaughter brutally murdered. Crime
  • रथ सप्तमी
    सूर्य नमस्कार के माध्यम से भव्य रूप से रथ सप्तमी मनाएगी क्रीड़ा भारती, देखें वीडियो Education
  • नोएडा की अग्रिमा सिंह अंडर 15 व 17 दोनों वर्गों के फाइनल में प्रवेश किया Sports

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme