Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • होली
    Makar Sankranti-2024 : आखिर हम क्यों मनाते हैं मकर संक्रांति, जानें पंडित हृदय रंजन शर्मा से धर्म अध्यात्म
  • 20 से 30 मिनट दौड़ें या जॉगिंग करें : बिंदिया शर्मा Health
  • भावना रोकड़े
    कड़े संघर्ष के बाद मैंने मुकाम हासिल किया : भावना रोकड़े Motivation
  • Inspirational Story
    Inspirational Story : बेहद खूबसूरत और मल्टी टैलेंटेड गर्ल हैं हरियाणा की श्वेता मेहता Motivation
  • Kharmas
    Diwali 2025 : श्री गणेश महालक्ष्मी की पूजन विधि व शुभ मुहूर्त Blog
  • इंदिरा शटलर्स के चौथे ओपन कोर्ट बैडमिंटन टूर्नामेंट बचपन से पचपन तक में रोमांच चरम पर Sports
  • टेबल टेनिस स्टेट चैंपियनशिप में कानपुर के खिलाड़ियों का जलवा Sports
  • प्रो कुश्ती लीग
    प्रो कुश्ती लीग की चुनौती के लिए तैयारी में जुटी अंतिम पंघाल Sports
Police Exam Big Update

Police Exam Big Update : यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 निरस्त

Posted on February 24, 2024February 24, 2024 By Manish Srivastava No Comments on Police Exam Big Update : यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 निरस्त
  • Police Exam Big Update : UP Police Constable Recruitment Exam-2023 Cancelled 
  • युवाओं के हित में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा निर्णय 
  • 06 माह के भीतर ही पूर्ण शुचिता के साथ आयोजित होगी परीक्षा: मुख्यमंत्री
  • युवाओं की मेहनत और परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ होगी कठोरतम कार्रवाई: मुख्यमंत्री
  • एसटीएफ की रडार में हैं परीक्षा की गोपनीयता भंग करने वाले, हो चुकी हैं कई बड़ी गिरफ्तारियां

लखनऊ, 24 फरवरी (Police Exam Big Update) :– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते 17 व 18 फरवरी को आयोजित पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 को निरस्त करते हुए अगले 06 माह के भीतर पूरी शुचिता के साथ दोबारा परीक्षा आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उक्त परीक्षा के संबंध में जारी एसटीएफ की जांच और अब तक की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए शनिवार को मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की मेहनत से खिलवाड़ और परीक्षा की शुचिता से समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी तय है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गृह विभाग ने परीक्षा निरस्त करने का आदेश भी जारी कर दिया है।




जारी आदेश के मुताबिक दिनांक 17 व 18 फरवरी, 2024 को सम्पन्न हुई पुलिस भर्ती परीक्षा के संबंध में प्राप्त तथ्यों एवं सूचनाओं के परीक्षण के आधार पर शासन द्वारा सम्यक् विचारोपरान्त शुचिता एवं पारदर्शिता के उच्चतम मानकों के दृष्टिगत इस परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। शासन ने भर्ती बोर्ड को यह निर्देश दिए है कि जिस भी स्तर पर लापरवाही बरती गई है उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। शासन ने प्रकरण की जांच एसटीएफ से कराये जाने का निर्णय लिया है, दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों अथवा संस्थाओं के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही किये जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। शासन ने छः माह के अन्दर पूर्ण शुचिता के साथ पुनः परीक्षा आयोजित करने तथा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की सेवा से अभ्यर्थियों को निःशुल्क सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।




आरओ/एआरओ परीक्षा की शिकायतों की होगी जांच, शासन ने मांगे साक्ष्य

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा बीते 11 फरवरी को आयोजित की गई समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा – 2023 से जुड़ी शिकायतों की भी जांच कराने का निर्णय लिया है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक ने आदेश भी जारी कर दिया है। इसके मुताबिक बीते 11 फरवरी को आयोजित की गई समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा – 2023 के संबंध में शासन को संज्ञान में लाए गए तथ्यों एवं शिकायतों के दृष्टिगत परीक्षा की शुचिता व पारदर्शिता के उद्देश्य में यह निर्णय लिया गया है कि परीक्षा के संबंध में प्राप्त शिकायतों का शासन स्तर पर परीक्षण किया जाए। आदेश में कहा गया है कि इस परीक्षा के संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा इसकी शुचिता को प्रभावित करने वाले तथ्यों को संज्ञान में लाना चाहें तो वह अपना नाम तथा पूरा पता तथा साक्ष्यों सहित कार्मिक तथा नियुक्ति विभाग के ई-मेल आई.डी. – secyappoint@nic.in पर 27 फरवरी तक उपलब्ध करा सकते हैं।

Police Exam Big Update
Police Exam Big Update

https://thexpressnews.com/shitala-shashthi-2024-shitala-shashthi-fast-gives-birth-to-a-son-and-good-fortune/

UP Government News Tags:Police Constable Recruitment, Police Exam Big Update, UP News, UP Police Constable Recruitment Exam-2023 Cancelled, UP Police Constable Recruitment news

Post navigation

Previous Post: Renewable Energy : अब रिन्यूएबल एनर्जी से रौशन होगा प्रदेश
Next Post: Amrit Station Yojana : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेलवे स्टेशनों के अभूतपूर्व कायाकल्प की आज रखेंगे नीव

Related Posts

  • अयोध्या
    अयोध्या में रोज दो लाख से ज्यादा लोग कर रहे दर्शन, एक तिनका भी नहीं हिला : मुख्यमंत्री UP Government News
  • Panic button on vehicles
    Panic button on vehicles : यूपी में पैनिक बटन से सुरक्षित होगा बेटियों का सफर UP Government News
  • ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल प्लॉट
    ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल प्लॉट आवंटन स्कीम लायी योगी सरकार UP Government News
  • बो स्ट्रिंग स्टील गर्डर रेलवे ब्रिज
    अयोध्या में 10 करोड़ की लागत से 6 महीने में बनकर तैयार होगा ‘बो स्ट्रिंग स्टील गर्डर रेलवे ब्रिज’ UP Government News
  • Chief Minister’s instructions : सभी विभागों में रिक्त पदों को तत्काल भरें: मुख्यमंत्री UP Government News
  • Filariasis Liberation Campaign
    Filariasis Liberation Campaign : फाइलेरिया के लक्षण का न करें इंतजार, दवा का सेवन ही है बचाव: सीएम योगी UP Government News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
    होम्योपैथिक दवा से कोई साइड इफेक्ट नहीं होता : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • Asian bodybuilding fitness : 56वीं एशियन बॉडीबिल्डिंग फिटनेस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में खुशबू यादव ने जीता गोल्ड Sports
  • मशहूर मॉडल अंशिका सेंगर
    पेय पदार्थों पर मशहूर मॉडल अंशिका सेंगर ने दी महत्वपूर्ण जानकारी Health
  • नवीन क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी भानु प्रसाद का स्वागत Sports
  • शैलपुत्री
    Sri Hanuman Jayanti: श्री हनुमान जन्मोत्सव की पूजा विधि जानें पंडित हृदय रंजन शर्मा जी से धर्म अध्यात्म
  • दिशा कुमारी
    कड़े संघर्ष के बाद ही मिलती है सफलता: दिशा Sports
  • Fitness Modeling
    Fitness Modeling : ज्योति सिंह ने जीता गोल्ड, अहाना की स्पेशल पोजिंग पर बजी जमकर तालियां Sports
  • Durga Ashtami
    Mohini Ekadashi 2024 : मोहिनी एकादशी के व्रत से मोह माया से मुक्ति और मोक्ष की होती है प्राप्ति धर्म अध्यात्म

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme