Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Ayodhya Junction Station inspection
    Ayodhya Junction Station inspection : अयोध्या जंक्शन स्टेशन रामभक्तों के लिए पूरी तरह तैयार Railway
  • ब्रह्मचारिणी
    Sakat Chauth Puja 2024 : सकट चौथ की पूजन, मुहूर्त, व्रत कथा व पूजा विधि जानें पंडित हृदय रंजन शर्मा से धर्म अध्यात्म
  • ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल प्लॉट
    ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल प्लॉट आवंटन स्कीम लायी योगी सरकार UP Government News
  • लखनऊ मेट्रो
    Lucknow Metro : लखनऊ मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर को मिली एनपीजी की मंजूरी UP Government News
  • उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन की स्पेशल जनरल काउंसिल मीटिंग 2025 में खेल के विकास पर हुई चर्चा Sports
  • तिलक को रिटायर्ड आउट करना रणनीतिक फैसला था: जयवर्धने Sports
  • होली
    विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर को धर्म अध्यात्म
  • Kanpur Badminton
    Kanpur Badminton : राईजिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब इशिता व विहान ने जीता Blog
प्रो कुश्ती लीग

प्रो कुश्ती लीग की चुनौती के लिए तैयारी में जुटी अंतिम पंघाल

Posted on January 9, 2026January 9, 2026 By Manish Srivastava No Comments on प्रो कुश्ती लीग की चुनौती के लिए तैयारी में जुटी अंतिम पंघाल

नई दिल्ली, एजेंसी : भारतीय पहलवान अंतिम पंघाल आगामी प्रो कुश्ती लीग (पीडब्ल्यूएल) के लिए तैयारियों में जुटी हैं और उनके फोन पर हर दिन दो बार की ओलंपिक पदक विजेता युई सुसाकी के मैच चल रहे हैं ताकि उन्हें रणनीति बनाने में मदद मिले। अंतिम का पीडब्ल्यूएल में जापानी पहलवान से भिड़ना तय है जिन्हें दुनिया की सबसे दमदार पहलवान माना जाता है। अंतिम ने पीटीआई से बातचीत में कहा, ‘‘वह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ पहलवान हैं। उनके पास मुझसे ज्यादा अनुभव है लेकिन वह 50 किग्रा वर्ग की हैं और मैं 53 किग्रा वर्ग की हूं। मैं उनसे छोटी हूं। इसलिए मैं उनके मुकाबले बहुत ध्यान से देख रही हूं कि वह कैसे खेलती हैं, कैसे बचाव करती हैं, किस तरह की गलतियां नहीं करती।




चार बार की विश्व चैंपियन सुसाकी को महिला 53 किग्रा वर्ग में हरियाणा थंडर ने 60 लाख रुपये में खरीदा जिससे वह हाल में हुई पीडब्ल्यूएल नीलामी में बिकने वाली सबसे महंगी खिलाड़ी बन गईं। यूपी डोमिनेटर्स ने अंतिम को 52 लाख रुपये में खरीदा था और 21 साल की भारतीय पहलवान जानती हैं कि इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ जीतना आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा उनका डिफेंस बहुत मजबूत है। वह आसानी से पैर से मिलने वाले अंक नहीं देतीं। ज्यादातर वह हमला करती हैं और इंतजार करती हैं। इसलिए मुझे अच्छा बचाव करना होगा और ज्यादा हमले करने होंगे। मुझे पक्का करना होगा कि उन्हें मुझ पर हावी होने का मौका नहीं मिले। सुसाकी का दबदबा सीनियर स्तर पर सिर्फ एक बार 2024 पेरिस ओलंपिक के दौरान विनेश फोगाट के खिलाफ कम हुआ और अंतिम ने उस मुकाबले को फ्रेम दर फ्रेम देखा है। अंतिम ने कहा वह शानदार मुकाबला था। मैं उससे सीख रही हूं कि विनेश ने कैसे बचाव किया और उन्होंने आखिरी हमला कैसे किया। फिर भी अंतिम जानती हैं कि पीडब्ल्यूएल समीकरण बदल देता है। आखिरी एक मिनट के राउंड में ‘डबल अंक’ के साथ निष्क्रिय कुश्ती महंगी पड़ सकती है।

उन्होंने कहा आप इस लीग में ज्यादा देर तक शांत नहीं रह सकते। अगर आपके दो या चार अंक हैं तो विरोधी को सिर्फ एक चाल की जरूरत होती है। इसलिए रणनीति अलग होनी चाहिए। भारतीय पहलवान मानती हैं कि नीलामी में मिली रकम उनकी कल्पना से कहीं ज्यादा थी। यूपी डोमिनेटर्स का मालिकाना हक रूबिक्स ग्रुप के पास है। उन्होंने कहा मुझे इतनी उम्मीद नहीं थी। मुझे लगा था कि यह करीब 30 लाख रुपये होगी। मुझे लगा था कि यह उससे थोड़ा ऊपर जा सकती है, लेकिन इतनी ज्यादा नहीं। जब बोली लग रही थी, तब अंतिम एक मंदिर से घर लौट रही थीं। उन्होंने कहा बोली करीब सात बजे शुरू हुई। मैं खाटू श्याम मंदिर से घर लौटी थी। किसी ने नहीं सोचा था कि मेरे लिए इतनी ज्यादा बोली लगेगी। विनेश ने हाल में संन्यास से वापसी की घोषणा की है और जब बात सीनियर पहलवान की आती है तो अंतिम प्रतिद्वंद्विता के बजाय सहानुभूति से बात करती हैं। विनेश सबसे सफल भारतीय पहलवानों में से एक हैं। उन्हें पेरिस ओलंपिक में 100 ग्राम ज्यादा वजन होने के कारण 50 किग्रा फाइनल से डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था।




अंतिम ने कहा विनेश के पास मुझसे कहीं ज्यादा अनुभव है। अगर वह वापसी कर रही हैं तो इसका मतलब है कि वह बहुत कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार हैं। जब कोई खिलाड़ी इस मानसिकता के साथ वापसी करता है तो वापसी हमेशा जोरदार होती है। अंतिम जूनियर चैंपियन से सीनियर दावेदार बनने तक के सफर में काफी परिपक्व हुई हैं। उन्होंने कहा पहले अगर हम एक या दो अंक गंवा देते थे तो हम घबरा जाते थे। अब मुझे समझ में आता है कि छह मिनट होते हैं। अगर मैं एक अंक हार भी जाती हूं तो भी शांत रहकर लड़ने का समय होता है। उनकी ट्रेनिंग में भी बदलाव आया है। कोच सियाराम दहिया के पास लौटने के बाद, अंतिम ने कार्यभार, रिकवरी और रिहैबिलिटेशन पर ध्यान दिया है।

उन्होंने कहा अब हम ‘ओवरट्रेनिंग’ नहीं करते। हम योजना बनाते हैं कि मैट पर कब ट्रेनिंग करनी है और कब नहीं। कोच और फिजियो साथ बैठकर तय करते हैं कि सबसे अच्छा क्या काम करेगा। हालांकि अंतिम को लगता है कि राष्ट्रीय शिविर में अच्छी तैयारी होती है लेकिन उनका मानना है कि विदेशी अनुभव अहम रहेगा। उन्होंने कहा हम जानते हैं कि भारतीय पहलवान कैसे कुश्ती करते हैं क्योंकि हम उनके साथ बड़े हुए हैं। विदेशी पहलवानों में ज्यादा फुर्ती होती है। उनके साथ ट्रेनिंग करने से बहुत मदद मिलती है इसलिए हमें बीच-बीच में विदेशों में शिविर करने चाहिए। पीडब्ल्यूएल का 2026 सत्र 15 जनवरी से नोएडा इंडोर स्टेडियम में शुरू होगा।

Sports Tags:प्रो कुश्ती लीग

Post navigation

Previous Post: Malaysian Open : सिंधु मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में, सात्विक और चिराग हारे
Next Post: किस्मत में लिखा था क्रिकेट बनना : स्पिनर वैष्णवी शर्मा

Related Posts

  • एथलीट पुष्पांजलि देवल
    अपने प्रदर्शन में निखार ला रही हैं मेरठ की एथलीट पुष्पांजलि देवल Sports
  • योनेक्स सनराइज उत्तर प्रदेश स्टेट सब जूनियर अंडर 15 और 17 बैडमिंटन चैंपियनशिप ग्रीन पार्क में 9 से Sports
  • Badminton Competition
    Badminton Competition : अंतर विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जय नारायण विद्या मंदिर बना चैंपियन Sports
  • गुजरात टाइटन्स की लगातार चौथी जीत Sports
  • जेएमडी वर्ल्ड स्कूल
    राज्यस्तरीय बैडमिंटन व तैराकी प्रतियोगिता के लिए शहर की टीम चयनित Sports
  • जुगल देवी सरस्वती शिशु वाटिका
    जुगल देवी सरस्वती शिशु वाटिका में बैडमिंटन एवं शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन Sports

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Ashtami Fast
    Shri Hanuman Janmotsav : बजरंगबली के किस उपाय से मिलता है क्या लाभ, जानें विस्तार से धर्म अध्यात्म
  • हनुमानजी
    घर में हनुमानजी का चित्र होता है, वहां मंगल, शनि, पितृ और भूतादि का दोष नहीं रहता धर्म अध्यात्म
  • Ayodhya 30 December 2023
    Ayodhya 30 December 2023 : अयोध्या में विकास के नये युग का सूत्रपात Blog
  • मानव सेवा का उत्तम माध्यम है निशुल्क स्वास्थ्य शिविर : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • Navratri 2023
    Shardiya Navratri 2023 : शरद नवरात्रि कब से कब तक है, कब किसकी करें पूजा, जानें विस्तार से धर्म अध्यात्म
  • सांसद खेल स्पर्धा
    सांसद खेल स्पर्धा में सुविज्ञा, प्रेक्षा और दक्ष ने जीते दोहरे खिताब Sports
  • परिवहन निगम के ड्राइवर व कन्डक्टर्स को योगी सरकार का तोहफा, अब 1.89 रुपए प्रति किमी की दर से मिलेगा पारिश्रमिक UP Government News
  • Question Hour in UP Legislative Council
    Question Hour in UP Legislative Council : उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बढ़े हैं 40 लाख विद्यार्थी : मुख्यमंत्री UP Government News

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme