Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • PM Modi in Meera house
    PM Modi in Meera house : अयोध्या में मीरा के घर अचानक चाय पीने पहुंचे पीएम मोदी धर्म अध्यात्म
  • Holi Special Trains : होली पर घर जाने पहले जान लें विशेष गाड़ियां Railway
  • Shubman Gill
    Shubman Gill Discharged From Hospital : शुभमन को मिली छुट्टी, पर… World Cup 2023
  • ब्रह्मचारिणी
    भगवान श्रीकृष्ण की छठी पूजा 12 सितंबर को धर्म अध्यात्म
  • IPL-2025 : लेंथ पर नियंत्रण और विविधतापूर्ण गेंदबाजी से खतरनाक बन जाता है दिग्वेश: वाटसन Sports
  • द्वितीय कॉस्को कानपुर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप में हुए रोमांचक मुकाबले Sports
  • कर्क राशि
    मेष राशि फल 2024 : मेष राशि वालों का कैसा रहेगा नया वर्ष, जानें डॉ रोशनी टाक से धर्म अध्यात्म
  • जय नारायण विद्या मंदिर
    जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कथक नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न Education

गुजरात टाइटन्स की लगातार चौथी जीत

Posted on April 9, 2025April 9, 2025 By Manish Srivastava No Comments on गुजरात टाइटन्स की लगातार चौथी जीत
  • साई सुदर्शन का अर्धशतक, राजस्थान रॉयल्स 58 रन से हारा

अहमदाबाद, (भाषा) : शानदार फॉर्म में चल रहे साई सुदर्शन (82 रन) के अर्धशतक के बाद प्रसिद्ध कृष्णा (24 रन देकर तीन विकेट) सहित अन्य गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से गुजरात टाइटन्स ने बुधवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में राजस्थान रॉयल्स को 58 रन से हराकर लगातार चौथी जीत हासिल की। गुजरात टाइटन्स इस जीत से आठ अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई।




साई सुदर्शन की 53 गेंद में आठ चौके और तीन छक्के जड़ित पारी से गुजरात टाइटन्स छह विकेट पर 217 रन बनाने में सफल रही। साई सुदर्शन का यह इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ स्कोर और तीसरा अर्धशतक है। गुजरात टाइटन्स के लिए जोस बटलर और एम शाहरूख खान ने 36-36 रन जबकि राहुल तेवतिया ने नाबाद 24 रन का योगदान दिया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ा।





शिमरोन हेटमायर (52 रन) के अर्धशतक के बावजूद टीम 19.2 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। उसके सिर्फ तीन बल्लेबाज दोहरे अंक तक पहुंच सके जिसमें हेटमायर के अलावा कप्तान संजू सैमसन ने 41 रन और रियान पराग ने 26 रन बनाए। गुजरात टाइटन्स के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने सैमसन की पारी का अंत किया जो आक्रामक होकर खेल रहे थे। उन्होंने 24 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। राशिद खान ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवर में 37 रन देकर दो विकेट हासिल किए। साई किशोर ने 2.2 ओवर में 20 रन देकर दो विकेट जबकि मोहम्मद सिराज, अरशद खान और कुलवंत खेजरोलिया ने एक एक विकेट प्राप्त किया। राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल (06) और नीतिश राणा (01) के विकेट जल्दी गंवा दिए। पर सैमसन और पराग ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 26 गेंद में 48 रन जोड़कर दबाव बनाने की कोशिश की। लेकिन दोनों बड़ी पारी नहीं खेल सके और विकेट गंवा बैठे। फिर हेटमायर ने चार चौके और तीन छ्क्के जड़ित 32 गेंद की पारी खेली, पर उनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका।

इससे पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद कप्तान शुभमन गिल (02) के जोफ्रा आर्चर की इनस्विंगर गेंद पर सस्ते में आउट होने के बाद सुदर्शन और बटलर ने दूसरे विकेट के लिए 47 गेंद में 80 रन की भागीदारी निभाकर अच्छे स्कोर की नींव रखी। महीश तीक्ष्णा (54 रन देकर दो विकेट) ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बटलर को पगबाधा आउट कर इस भागीदारी का अंत किया। राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने मध्य ओवरों में दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन तभी शाहरूख खान (20 गेंद, चार चौके, दो छक्के) ने तुषार देशपांडे और फिर तीक्ष्णा पर शानदार शॉट्स जड़कर रन गति बढ़ाई। शाहरूख ने 14वें ओवर में तीक्ष्णा पर लगातार गेंदों पर एक छक्का और दो चौके जमाए लेकिन इसी गेंदबाज का शिकार हो गए। शेरफाने रदरफोर्ड ने आते ही पहली ही गेंद पर लांग ऑन में गगनचुंबी छक्का जड़कर दर्शकों का जोश बढ़ा दिया। लेकिन अगले ओवर में संदीप शर्मा की वाइड गेंद पर बल्ला छुआकर विकेटकीपर संजू सैमसन को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए।

सुदर्शन को 81 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला लेकिन वह देशपांडे की गेंद पर आउट हो गए। देशपांडे ने 53 रन देकर दो विकेट चटकाए। राशिद खान ने चार गेंद में एक चौके और एक छक्के से 12 रन का योगदान दिया। राहुल तेवतिया ने 12 गेंद में दो चौके और दो छक्के से नाबाद 24 रन बनाकर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया।

 

Sports Tags:IPL match update gujrat vs rajasthan

Post navigation

Previous Post: Chennai vs Punjab: प्रियांश के शतक से पंजाब ने सुपरकिंग्स को हराया
Next Post: नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Related Posts

  • Chennai vs Punjab: प्रियांश के शतक से पंजाब ने सुपरकिंग्स को हराया Sports
  • हैंडबॉल प्रतियोगिता के साथ खेल सप्ताह का विधिवत उद्घाटन Sports
  • Sports
    Sports : जय नारायण विद्या मन्दिर के सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में चयन Sports
  • Siraj praised Akashdeep
    Siraj praised Akashdeep : मोहम्मद सिराज ने आकाशदीप की तारीफ की, कहा- घोड़े की तरह हो Sports
  • क्षेत्रीय बास्केटबॉल में जय नारायण व जुगल देवी बने चैंपियन Sports
  • Special Olympics power lifting Championship
    Special Olympics power lifting Championship : महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश एवं पुरुष वर्ग में केरल बना टीम चैंपियन Sports

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • प्रीति रंजन
    प्रीति रंजन ने बिखेरा अब कानपुर में भी मेकअप का जलवा मनोरंजन
  • मारुति सुजुकी
    पांच जनपदों में डीटीआई का ऑटोमेशन व मेंटिनेंस करेगी मारुति सुजुकी UP Government News
  • हल चंदन षष्ठी 04 सितंबर सोमवार को Blog
  • सब इंस्पेक्टर आरती सिंह तंवर
    राजस्थान का गौरव हैं पुलिस सब इंस्पेक्टर आरती सिंह तंवर Motivation
  • निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 150 से अधिक लोग लाभान्वित Health
  • कार्तिक पूर्णिमा
    द्वितीय ब्रह्मचारिणी 10 अप्रैल, जानें पूजा विधि धर्म अध्यात्म
  • Famous songs of Karva Chauth
    करवाचौथ के प्रसिद्ध गीत, Famous songs of Karva Chauth धर्म अध्यात्म
  • Ahoi Ashtami 2023 : अहोई अष्टमी व्रत से संतान की होती है लम्बी आयु, पढ़ें संपूर्ण जानकारी धर्म अध्यात्म

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme