Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • डॉ. मधुलिका शुक्ला
    मेरा जीवन संवारने में मां का अहम रोल : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • Ganpati Immersion : श्री गणपति विसर्जन 28 सितंबर को, जानें शुभ मुहूर्त और बिदाई पूजन के नियम धर्म अध्यात्म
  • डॉ. मधुलिका शुक्ला
    होम्योपैथिक में लोगों का बढ़ रहा विश्वास : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन का हुआ पंजीकरण, अब नए नाम से करेगी कार्य Sports
  • करवा चौथ का मुहूर्त
    करवा चौथ का मुहूर्त व महत्‍व और पूजन विधि : Importance and auspicious time of Karva Chauth धर्म अध्यात्म
  • होली
    Basant Panchami-2024 : बसंत पंचमी मनाने की जानें विधि, पौराणिक मान्यताएं, मां सरस्वती के विभिन्न स्वरूप धर्म अध्यात्म
  • Shri Hanuman Jayanti
    Hanuman ji worship on Chhoti Diwali : छोटी दिपावली पर हनुमान जी की पूजा का जानें महत्व धर्म अध्यात्म
  • चंचल खटाना
    A Journey of Struggle, Success and Inspiration – The Pride of India Motivation

तिलक को रिटायर्ड आउट करना रणनीतिक फैसला था: जयवर्धने

Posted on April 6, 2025April 6, 2025 By Manish Srivastava No Comments on तिलक को रिटायर्ड आउट करना रणनीतिक फैसला था: जयवर्धने

लखनऊ, एजेंसी : मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच माहेला जयवर्धने ने कहा कि लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान तिलक वर्मा को रिटायर्ड आउट करना अच्छा नहीं था, लेकिन तब वह परिस्थितियों के अनुसार आक्रामक बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे थे और इसलिए यह रणनीतिक फैसला किया गया। जयवर्धने ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा क्रिकेट में इस तरह की चीजें होती रहती हैं। और उसे बाहर करना अच्छा नहीं था लेकिन मुझे ऐसा करना पड़ा। यह उस समय एक रणनीतिक निर्णय था।’’ तिलक ने भारत की तरफ से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो शतक लगाए हैं।

वह जब 23 गेंद पर 25 रन बना कर खेल रहे थे तब मुंबई की टीम ने उन्हें रिटायर्ड आउट करवा दिया और उनकी जगह मिचेल सेंटनर को भेजा गया जिनका स्ट्राइक रेट 106 है। मुंबई की यह रणनीति हालांकि कारगर साबित नहीं हुई और उसे 12 रन से हार का सामना करना पड़ा।




जयवर्धने ने कहा मुझे लगता है कि तिलक शुरू में अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था। हमें उम्मीद थी कि वह तेज गति से रन बनाएगा लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाया। मैंने आखिरी कुछ ओवरों तक इस उम्मीद में इंतजार किया कि तिलक तेजी से रन बनाएगा क्योंकि उसने क्रीज पर कुछ समय बिताया था। लेकिन वह रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहा था और तब मुझे लगा कि किसी नए खिलाड़ी को उतारना सही होगा। दूसरी तरफ लखनऊ के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने मुंबई के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने के लिए अपने गेंदबाजों की प्रशंसा की। मुंबई ने 204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय तीन विकेट पर 143 रन बना लिए थे लेकिन इसके बाद आवेश खान, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश राठी और रवि बिश्नोई ने शानदार गेंदबाजी की।

लैंगर ने कहा मुझे लगता है कि शार्दुल ठाकुर का वह ओवर (जिसमें उन्होंने सिर्फ सात रन दिए) शानदार था। इसने वास्तव में हमें मैच में बनाए रखा। इसके बाद निश्चित तौर पर आवेश खान ने मुश्किल परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा दिग्वेश राठी ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। रवि बिश्नोई ने लय हासिल करना शुरू कर दिया है जो हमारे लिए वास्तव में बेहद महत्वपूर्ण है।

Sports Tags:तिलक को रिटायर्ड आउट

Post navigation

Previous Post: Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad : गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला आज
Next Post: सीएसके की खिलाड़ी डॉक्यूमेंट्री ‘ द मेकिंग ऑफ’ लांच

Related Posts

  • नवीन क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी भानु प्रसाद का स्वागत Sports
  • लखनऊ के दमदार बॉडीबिल्डर पहुंचे कानपुर
    नवाबी शहर लखनऊ के दमदार बॉडीबिल्डर पहुंचे कानपुर Sports
  • उत्तर प्रदेश सब जूनियर व जूनियर ताइक्वांडो टीम का चयन शुरू Sports
  • स्टैग ग्लोबल कानपुर जिला टेबल टेनिस टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, मनिष्का और वेदांश ने जीते खिताब, देखें वीडियो Sports
  • State Bodybuilding Championship
    State Bodybuilding Championship : सलमान, विकास, दिशा और सलोनी ने जीते पदक Sports
  • योनेक्स सनराइज द्वितीय अंडर 19उत्तर प्रदेश स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप ग्रीन पार्क में 5 जून से Sports

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Sports Week Ends
    Sports Week Ends : क्रीडा भारती खेल सप्ताह का खेल प्रशिक्षकों के सम्मान के साथ समापन Sports
  • जेएमडी वर्ल्ड स्कूल
    राज्यस्तरीय बैडमिंटन व तैराकी प्रतियोगिता के लिए शहर की टीम चयनित Sports
  • टेबल टेनिस स्टेट चैंपियनशिप में कानपुर के खिलाड़ियों का जलवा Sports
  • डॉ. मधुलिका शुक्ला
    हर बीमारी को जड़ से खत्म करती है होम्योपैथिक दवा : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • Hariyali Teej
    गुरुपुष्य योग में किए गए हर कार्य का उत्तम फल होता है प्राप्त धर्म अध्यात्म
  • Dental Care in Winter
    Dental Care in Winter : ठिठुरन वाली ठंड से रहे सावधान वरना गिरेंगे दांत Health
  • वंदे भारत एक्सप्रेस
    नौकरी पेशा और विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस Blog
  • लालकुआँ-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस
    Railway Update : लालकुआँ-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारंभ, स्थानीय जनता और व्यापारियों में खासा हर्ष Railway

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme