Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • प्रो कुश्ती लीग
    प्रो कुश्ती लीग की चुनौती के लिए तैयारी में जुटी अंतिम पंघाल Sports
  • लखनऊ मेट्रो
    Lucknow Metro : लखनऊ मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर को मिली एनपीजी की मंजूरी UP Government News
  • बैडमिंटन टूर्नामेंट
    कॉस्को अंडर 13 व 17 बैडमिंटन टूर्नामेंट 30 जुलाई से रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकादमी में Sports
  • Special Train
    Special Train : छपरा-लालकुआं ग्रीष्मकालीन एकल यात्रा विशेष गाड़ी 20 अप्रैल को Railway
  • Skandamata Fifth Day
    संकष्टी गणेश चतुर्थी की पूजा धर्म अध्यात्म
  • श्रीराम लला के दर्शन
    प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन ढाई लाख से ज्यादा भक्तों ने किए प्रभु श्रीराम लला के दर्शन Blog
  • चंचल खटाना
    उत्तर प्रदेश की शान चंचल खटाना : संघर्ष, सफलता और प्रेरणा की गौरवशाली कहानी Motivation
  • Ganesh Chaturdashi ke shubh yog
    Ganesh chaturthi 2025 : इस बार चार शुभ योगों में मनाई जाएगी श्री गणेश चतुर्दशी, जानें शुभ मुहूर्त धर्म अध्यात्म

Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad : गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला आज

Posted on April 6, 2025April 6, 2025 By Manish Srivastava No Comments on Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad : गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला आज

हैदराबाद, एजेंसी (Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad) : अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना विशेष स्थान बनाने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए उसकी यह आक्रामकता ही हार का कारण बन रही है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले मैच में उसे अपनी इस शैली पर आत्ममंथन करना होगा। सनराइजर्स ने अपने पहले मैच में 286 रन बनाकर धमाकेदार शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद उसके बल्लेबाजों की आक्रामकता नहीं चल पाई।
सनराइजर्स ने अगले तीन मैच में 190, 163 और 120 रन बनाए। उसे इन तीनों मैच में हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स की टीम अभी अंक तालिका में 10वें और अंतिम स्थान पर है तथा ऐसा लग रहा है कि विश्व चैंपियन पैट कमिंस की अगुवाई वाली यह टीम बिखर रही है। पिछले साल की उपविजेता सनराइजर्स की टीम आक्रामकता और अति आक्रामकता के बीच संतुलन बनाने में नाकाम रही है तथा उसके अधिकतर बल्लेबाजों ने अपने विकेट इनाम में दिए हैं।
सनराइजर्स के लिए राहत की बात यह है कि उसकी टीम को गुजरात के खिलाफ अगला मैच अपने घरेलू मैदान पर खेलना है जहां अभी तक रन वर्षा होती रही है। सनराइजर्स को अगर हार की हैट्रिक पूरी करने के बाद वापसी करना है तो उसके मुख्य बल्लेबाजों ट्रैविस हेड, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। सनराइजर्स के लिए गेंदबाजी भी चिंता का विषय लगती है क्योंकि युवा लेग स्पिनर जीशान अंसारी (चार विकेट) को छोड़कर कोई भी गेंदबाज खतरनाक नहीं दिख रहा है। कप्तान कमिंस की इकोनॉमी रेट 12.30 रन प्रति ओवर है, जबकि उनके देश के एडम ज़म्पा की इकोनॉमी रेट 11.75 है। अनुभवी मोहम्मद शमी भी महंगे रहे।




उन्होंने अभी तक प्रति ओवर 10 रन दिए हैं। जहां तक गुजरात टाइटंस का सवाल है तो ऐसा लग रहा है कि उसकी टीम ने अपनी लय हासिल कर ली है। बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ धमाकेदार जीत से उसकी टीम का मनोबल बढ़ा होगा। इस मैच में जोस बटलर ने शानदार अर्धशतक लगाया था। बटलर, कप्तान शुभमन गिल और बी साईं सुदर्शन की मौजूदगी में उसका शीर्ष क्रम काफी मजबूत नजर आता है। इन तीनों बल्लेबाजों ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है और उम्मीद है कि वह अपनी इस फॉर्म को आगे भी जारी रखेंगे। गुजरात टाइटंस के मुख्य तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा हालांकि निजी कारणों से स्वदेश लौट गए हैं और यह देखना दिलचस्प होगा की टीम उनकी भरपाई किस तरह से करती है। उनकी जगह ग्लेन फिलिप्स को लिया जा सकता है जिनकी मौजूदगी में गुजरात की बल्लेबाजी और फील्डिंग को भी मजबूती मिलेगी। टीम इस प्रकार हैं:

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अथर्व तायदे, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, वियान मुल्डर, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, एडम ज़म्पा, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट और ईशान मलिंगा।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, बी साई सुदर्शन, शाहरुख खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल तेवतिया, राशिद खान, निशांत सिंधु, महिपाल लोमरोर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, मानव सुथार, वाशिंगटन सुंदर, गेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद अरशद खान, गुरनूर सिंह बराड़, शेरफेन रदरफोर्ड, आर साई किशोर, इशांत शर्मा, जयंत यादव, ग्लेन फिलिप्स, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया।
मैच शाम 7:30 पर शुरू होगा।

Sports Tags:Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad

Post navigation

Previous Post: IPL-2025 : लेंथ पर नियंत्रण और विविधतापूर्ण गेंदबाजी से खतरनाक बन जाता है दिग्वेश: वाटसन
Next Post: तिलक को रिटायर्ड आउट करना रणनीतिक फैसला था: जयवर्धने

Related Posts

  • Taekwondo CBSE East Zone
    Taekwondo CBSE East Zone : कानपुर के ऋषिका, अहम, अरनव व प्रांजल करेंगे ताइक्वांडो सीबीएसई ईस्ट जोन में प्रतिभाग Sports
  • Sports Competition of Izzatnagar Mandal
    Sports Competition of Izzatnagar Mandal : रेलवे सुरक्षा बल ने परिचालन विभाग को 25-5 एवं 25-6 से हराया Sports
  • World Cup 2023 Rules : विश्व कप 2023 की खासियत और नये नियम Sports
  • कानपुर के 3 स्पेशल खिलाड़ी राष्ट्रीय फुटबॉल में दिखाएंगे प्रतिभा, देखें वीडियो Sports
  • हैंडबॉल प्रतियोगिता के साथ खेल सप्ताह का विधिवत उद्घाटन Sports
  • नवनीत कौर
    सफलता का दूसरा नाम है दिल्ली की एथलीट नवनीत कौर Health

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • IMA Kanpur
    जाणता राजा महानाट्य का आयोजन 1 अक्टूबर से, पुणे के 150 कलाकार करेंगे मंचन Health
  • Krida Bharti Sports Week
    Krida Bharti Sports Week : मोतीझील में देसी खेलों से जमकर हुई मस्ती, याद आया बचपन Sports
  • Badminton Competition
    Badminton Competition : तीन दिवसीय जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता 5 से Sports
  • ब्रह्मचारिणी
    शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर को, जानें विस्तार से Blog
  • योनेक्स सनराइज द्वितीय अंडर 19 उत्तर प्रदेश स्टेट जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप ग्रीन पार्क कल से Sports
  • महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे
    महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे ने किया प्रयागराज-कानपुर खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण Blog
  • Ahoi Ashtami 2023 : ब्रज के राधाकुंड में डुबकी लगाने से भर जाती है निसंतानों की गोद धर्म अध्यात्म
  • Sports Competition of Izzatnagar Mandal
    Sports Competition of Izzatnagar Mandal : रेलवे सुरक्षा बल ने परिचालन विभाग को 25-5 एवं 25-6 से हराया Sports

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme