Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • आगरा में आयोजित यूपी कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट में कानपुर का शानदार प्रदर्शन Sports
  • प्रथम जीजा माता सम्मान
    क्रीड़ा भारती कानपुर महानगर ने 22 माताओं को दिया प्रथम जीजा माता सम्मान Sports
  • Govardhan Puja : गोवर्धन की पूजा विधि, पूजा सामग्री और प्राचीन कथा Govardhan Puja worship method, worship material and ancient story Festival
  • हरतालिका तीज व्रत (गौरी तृतीया व्रत)विशेष 18 सितंबर 2023 दिन सोमवार Blog
  • डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
    होम्योपैथिक दवा से कोई साइड इफेक्ट नहीं होता : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • Shravan month special : भगवान शिव और श्रावण मास का आपस में है बहुत गहरा संबंध धर्म अध्यात्म
  • MLAs had darshan of Shri Ram
    Ayodhya Ramlala darshan : मंत्रियों-विधायकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किये रामलला के दर्शन धर्म अध्यात्म
  • डॉक्टर मधुलिका
    मरीजों की सेवा में समर्पित है डॉक्टर मधुलिका का जीवन Health
Krida Bharti Sports Week

Krida Bharti Sports Week : मोतीझील में देसी खेलों से जमकर हुई मस्ती, याद आया बचपन

Posted on September 1, 2024 By Manish Srivastava No Comments on Krida Bharti Sports Week : मोतीझील में देसी खेलों से जमकर हुई मस्ती, याद आया बचपन
  • क्रीड़ा भारती खेल सप्ताह के तहत सैकड़ों लोगों ने उत्साह के साथ किया प्रतिभाग

कानपुर: खेल दिवस के अवसर पर क्रीड़ा भारती कानपुर प्रांत के आवाहन पर कीड़ा भारती कानपुर महानगर खेल सप्ताह (Krida Bharti Sports Week) का शानदार आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में रविवार को मोतीझील में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के सामने स्वस्थ समाज का निर्माण करने के उद्देश्य को लेकर ‘चलो खेले खेल‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें देसी खेल खेलने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा रहा।

Krida Bharti Sports Week
Krida Bharti Sports Week

बच्चे, बूढ़े, जवान और महिलाएं सबने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सभी ने अलग-अलग प्रकार के खेलों मे हाथ आजमाते हुए अपने बचपन के दिनों की यादें ताजा की। 55 से 70 आयुवर्ग के लोगों की पुशअप प्रतियोगिता को देखकर दर्शक दंग रह गए। युवाओं ने भी 100 से अधिक पुशअप मारकर अपने लिए तालियां बटोरी। बच्चो ने सांप सीढी व माइंड बॉडी कॉर्डिनेशन के खेल, महिलाओं व बुजुर्गों ने रिंग से निशाना लगाकर युवाओं ने डार्ट बोर्ड पर अपने हाथ आजमाए। बच्चे फृजबी (तश्तरी), रोप स्किपिंग आदि में अपनी प्रतिभागिता करते नजर आए। सभी ने भरपूर मस्ती की।

Krida Bharti Sports Week
Krida Bharti Sports Week

आयोजन के दौरान पावनी ने राधे श्याम श्यामा श्याम, एशवि ने मेरे घर राम आये हैं, चित्रांगदा ने मां दुर्गा शक्ति उपासना गीत ऐगिरि नंदिनी नन्दिति मेदिनी पर नृत्य का सुंदर प्रदर्शन करके लोगो को मोहित कर दिया।

Krida Bharti Sports Week
Krida Bharti Sports Week

मस्ती भरे खेलो की श्रंखला में रिंग रिंग रोजेस, डार्ट निशाने बाजी, सांप सीढ़ी, सी एंड जंप, कंचे, शटल बाउंसिंग, बाल बाउंसी, बैड मिंटन, डांसिंग, स्किपिग रोप-रस्सी कूद, पुशअप, आदि क्रियाकलाप कराए गए। गतिविधियां पूरी करने के बाद बच्चों को पुरस्कार के रूप में छोटे-छोटे उपहार भी दिए गए। जिससे वह और उत्साह के साथ प्रफुल्लित होकर गए। कार्यक्रम में योग एसोसिएशन की सचिव नीलम गुप्ता की टीम द्वारा योग प्रदर्शन भी किया गया।




क्रीड़ा भारती का उद्देश्य सर्व समाज तक खेल गतिविधियों के मध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता उत्पन्न करना है। इस कार्यक्रम को भी इसी थीम के आधार पर योजनाबद्ध किया गया। स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पार्चन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का संयोजन मोहित दुबे और गगन बाजपेई के नेतृत्व में किया गया।

Krida Bharti Sports Week
Krida Bharti Sports Week

कार्यक्रम मे क्रीड़ाभारती कानपुर महानगर के सुनील सिंह ,केशव द्विवेदी, आशुतोष सत्यम झा, नीलम गुप्ता, उत्कर्ष दीक्षित, आशीष राजपूत, अमित त्रिपाठी, आयुष पटेल, रंजीत कुशवाहा, दिनेश मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, शुभम यादव आदि की सक्रिय सहभागिता रही।

Krida Bharti Sports Week
Krida Bharti Sports Week
Sports Tags:Kanpur Sports news, Krida Bharti Sports Week, क्रीड़ा भारती कानपुर प्रांत, क्रीड़ा भारती खेल सप्ताह

Post navigation

Previous Post: जय नारायण विद्या मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्म व छठी महोत्सव
Next Post: Ganesh Chaturthi : 12 राशियों के अनुसार 12 मंत्र और 12 भोग, प्रसन्न होंगे श्री गणेश

Related Posts

  • World Cup-2023
    World Cup-2023 : दक्षिण अफ्रीका के कप्तान अचानक लौटे स्वदेश, फैंस कर रहे दुआएं Sports
  • बैडमिंटन टूर्नामेंट सीरीज
    प्रथम कॉस्को कानपुर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट सीरीज का भव्य आगाज Sports
  • Asia Cup India vs UAE :भारत ने यूएई को नौ विकेट से हराया Sports
  • जय नारायण विद्या मंदिर में उल्लासपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस Sports
  • Vaibhav Suryavanshi "s Record
    Vaibhav Suryavanshi “s Record : वैभव सूर्यवंशी ने युवा वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले वाले खिलाड़ी बने, भारत ने सीरीज पर कब्जा किया Sports
  • योनेक्स सनराइज यूपी स्टेट जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन के परिणाम Sports

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • बेस्ट मेकअप गुरु अवार्ड
    बेस्ट मेकअप गुरु अवार्ड से सम्मानित इंटरनेशनल सेलिब्रिटी मेकअप एक्सपर्ट प्रीति रंजन Motivation
  • नवरात्रि
    Navratri Special : मेडिकल व शिक्षा जगत में चमकता सितारा हैं दोनों बहनें डॉ. मधुलिका शुक्ला और डॉ. दीपिका शुक्ला धर्म अध्यात्म
  • गुजरात टाइटन्स की लगातार चौथी जीत Sports
  • सीएसके की खिलाड़ी डॉक्यूमेंट्री ‘ द मेकिंग ऑफ’ लांच Sports
  • World winner list
    World winner list : कब-कब किसने जीता वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट Blog
  • Ragendra Swaroop Sports Academy
    रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकादमी में धूमधाम से मनी दीपावली, Deepawali celebrated in Ragendra Swaroop Sports Academy Sports
  • मारुति सुजुकी
    शारदीय नवरात्रि से आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को मिलेगा गर्म और पौष्टिक आहार UP Government News
  • आशुतोष सत्यम झा
    आशुतोष सत्यम झा बने विद्या भारती राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के संयोजक Sports

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme