Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Kharmas
    Rakshabandhan :रक्षाबन्धन में राखी या रक्षासूत्र बांधने का जानें सर्वोत्तम मुहूर्त Blog
  • द्वितीय कॉस्को कानपुर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप में हुए रोमांचक मुकाबले Sports
  • ASMlTA Yogasan
    ASMlTA Yogasan : अस्मिता योगासन कानपुर लीग 2026 का सफल आयोजन Sports
  • Dengue : त्योहार पर चुपके से डेंगू ने दी दस्तक : दीपिका शुक्ला Health
  • Constable Recruitment Exam
    Holi Special Trains : भगत की कोठी-दानापुर, बाड़मेर –हावडा, उदयपुर –कटिहार और श्री गंगानगर जं.-आगरा कैंट होली विशेष गाड़ियों का जानें समय Railway
  • Karni Fashion
    Karni Fashion : राजस्थानी संस्कृति की अद्भुत झलक है करणी फैशन : रतन चौहान Blog
  • ब्रह्मचारिणी
    Narak Chaturdashi : नरक चतुर्दशी या छोटी दीपावली 11 /12 नवंबर को, जानें विस्तार से धर्म अध्यात्म
  • Holi Milan Samaroh: नेशनल इंडिपेंडेंट टीचर्स एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह Blog
Vaibhav Suryavanshi "s Record

Vaibhav Suryavanshi “s Record : वैभव सूर्यवंशी ने युवा वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले वाले खिलाड़ी बने, भारत ने सीरीज पर कब्जा किया

Posted on July 5, 2025July 5, 2025 By Manish Srivastava No Comments on Vaibhav Suryavanshi “s Record : वैभव सूर्यवंशी ने युवा वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले वाले खिलाड़ी बने, भारत ने सीरीज पर कब्जा किया

वॉर्सेस्टर, एजेंसी (Vaibhav Suryavanshi “s Record)

प्रतिभाशाली वैभव सूर्यवंशी ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से प्रभावित करना जारी रखते हुए युवा वनडे मैच का सबसे तेज शतक जड़ा जिससे भारत की अंडर-19 टीम ने शनिवार को यहां चौथे मैच में इंग्लैंड को 55 रन से हराकर श्रृंखला जीत ली। भारतीय अंडर-19 टीम ने इस तरह पांच मैचों की श्रृंखला में 3-1 से अजेय बढ़त बना ली। आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले सूर्यावंशी ने 50 ओवर के प्रारूप में भी अपनी काबिलियत साबित की। उन्होंने सिर्फ 78 गेंदों की पारी में 13 चौके और 10 छक्कों की मदद से 143 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 183 का रहा जिससे भारत ने नौ विकेट पर 363 रन बनाये। फिर इंग्लैंड की टीम को 45.3 ओवर में 308 रन पर समेट दिया। नमन पुष्पक ने 63 रन देकर तीन विकेट लिए।
script async src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-3118341154143228″ crossorigin=”anonymous”>



सूर्यावंशी ने अपना शतक 52 गेंद में पूरा कर सबसे तेज युवा वनडे शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह रिकॉर्ड पहले पाकिस्तान के कामरान गुलाम के नाम था। गुलाम ने 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ ही 53 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी। भारतीय खिलाड़ियों में यह रिकॉर्ड राज अंगद बावा के नाम था जिन्होंने 2022 में अंडर-19 विश्व कप में युगांडा के खिलाफ 69 गेंदों में शतक बनाया था। वह इसके साथ ही युवा क्रिकेट के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज भी बन गए हैं। सूर्यवंशी की उम्र 14 साल और 100 दिन है। उन्होंने बांग्लादेश के नाजमुल हुसैन शान्टो का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 14 साल और 241 दिन की उम्र में तीन अंकों का आंकड़ा पार किया था। सूर्यवंशी ने इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व करते हुए सिर्फ 35 गेंद में शतक जड़ा था।

वह इस लीग के सबसे युवा शतकवीर बनने के साथ सबसे तेजी से शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बने थे। बिहार के समस्तीपुर के इस खिलाड़ी ने पिछले साल चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ पुरुषों के युवा टेस्ट में दूसरा सबसे तेज शतक भी जड़ा था। उसने सिर्फ 58 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की। वह सिर्फ इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली से पीछे है, जिन्होंने 2005 में 56 गेंदों में शतक बनाया था।

Sports Tags:Vaibhav Suryavanshi "s Record

Post navigation

Previous Post: Neeraj Chopra Classic Championship : मेजबान और प्रतियोगी चोपड़ा बने एनसी क्लासिक के पहले सत्र के चैंपियन
Next Post: Virat praised Shubhaman : विराट कोहली ने शुभमन गिल की उपलब्धि की तारीफ की, कहा- इस सब के हकदार हो,

Related Posts

  • प्रेक्षा तिवारी ,सुविज्ञा कुशवाहा
    District Table Tennis Championship : प्रेक्षा तिवारी ने तिहरा और सुविज्ञा, तारिणी, आशुतोष, दक्ष  ने जीता दोहरा खिताब Sports
  • Special Olympics Competition
    Special Olympics Competition : स्पेशल ओलंपिक्स के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दम, देखें वीडियो Sports
  • स्टैग ग्लोबल-टीएसएच 4th यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन Sports
  • प्रथम जीजा माता सम्मान
    क्रीड़ा भारती कानपुर महानगर ने 22 माताओं को दिया प्रथम जीजा माता सम्मान Sports
  • जय नारायण के अभिषेक राष्ट्रीय तीरंदाजी में Sports
  • Krida Bharti Sports Week
    Krida Bharti Sports Week : मोतीझील में देसी खेलों से जमकर हुई मस्ती, याद आया बचपन Sports

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • ASMlTA Yogasan
    ASMlTA Yogasan : अस्मिता योगासन कानपुर लीग 2026 का सफल आयोजन Sports
  • Durga Navami
    Durga Navami : दुर्गा मां के नवे रूप सिद्धिदात्री या रामनवमी का जानें महत्व धर्म अध्यात्म
  • प्रेक्षा तिवारी ,सुविज्ञा कुशवाहा
    District Table Tennis Championship : प्रेक्षा तिवारी ने तिहरा और सुविज्ञा, तारिणी, आशुतोष, दक्ष  ने जीता दोहरा खिताब Sports
  • Shravan month special : भगवान शिव और श्रावण मास का आपस में है बहुत गहरा संबंध धर्म अध्यात्म
  • खूबसूरती और टैलेंट का दूसरा नाम है डॉ. रोशनी टाक मनोरंजन
  • Famous songs of Karva Chauth
    Durga Navami : 01 अक्टूबर को मनाई जाएगी महानवमी, जानें देवी मां को प्रसन्‍न करने के अचूक मंत्र, पूजा विधि व मुहूर्त Blog
  • Saree ka Fashion : भारतीय परिधान की मिसाल है साड़ी : डा. रोशनी टाक मनोरंजन
  • कार्तिक पूर्णिमा
    Hindu New Year : हिन्दूओं का नववर्ष 9 अप्रैल से आरंभ हो रहा है, जानें गुड़ी पड़वा का महत्व धर्म अध्यात्म

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme