Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • हरतालिका तीज व्रत (गौरी तृतीया व्रत)विशेष 18 सितंबर 2023 दिन सोमवार Blog
  • सारस
    यूपी में साल दर साल बढ़ रहा राज्य पक्षी सारस का कुनबा Blog
  • Railway's appeal
    Railway’s appeal : कोहरे में रेलवे लाइन पर न बैठे और न ही मवेशियों को लाइन के पास जाने दें Railway
  • Badminton Competition
    Badminton Competition : तीन दिवसीय जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता 5 से Sports
  • रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना–2026: यात्रियों की कहानियों को मिलेगा सम्मान Railway
  • प्रयागराज मण्डल में वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारम्भ Railway
  • Ashtami Fast
    Dhanteras : जानें सौभाग्य प्राप्ति के असरदार उपाय धर्म अध्यात्म
  • Ganesh Visarjan
    Ganesh Visarjan : गणेश विसर्जन से पहले बन जाएंगे बिगड़े काम, ऐसे करें उपाय धर्म अध्यात्म

जय नारायण विद्या मंदिर में उल्लासपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Posted on June 21, 2025June 21, 2025 By Manish Srivastava No Comments on जय नारायण विद्या मंदिर में उल्लासपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

थीम: “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य”

Kanpur :  जय नारायण विद्या मंदिर, विकास नगर, कानपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन विद्यालय के मारुति सभागार में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती, भारत माता एवं बल-बुद्धि के देवता हनुमान जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। संगीताचार्य प्रज्ञा शुक्ला द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण आध्यात्मिक बन गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबन्धक डॉ. सुनील मिश्र रहे। उनके साथ मंच पर प्रधानाचार्य श्री अनिल त्रिपाठी, उपप्राचार्या श्रीमती नमिता गुप्ता तथा प्राचार्या (जुगल देवी सरस्वती शिशु वाटिका) श्रीमती अर्चना तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता श्री आशुतोष सत्यम झा एवं श्री विवेकानंद श्रीवास्तव ने किया।

सामूहिक सूर्य नमस्कार से हुआ आरंभ : कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं, शिक्षिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों द्वारा सामूहिक सूर्य नमस्कार से हुई। इसके पश्चात मंत्रोच्चार के साथ ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन आदि विविध योगासनों का अभ्यास कराया गया।

प्रबंधक जी का प्रेरक संदेश : मुख्य अतिथि डॉ. सुनील मिश्र ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “योग आज केवल भारत में नहीं, बल्कि समूचे विश्व में स्वास्थ्य और संतुलन का प्रतीक बन चुका है। हमें योग को जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाना चाहिए, जिससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहें।”

इस वर्ष की थीम पर आधारित प्रशिक्षण : शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष श्री आशुतोष सत्यम झा ने इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” पर विशेष रूप से बल देते हुए सभी प्रतिभागियों को जागरूक किया एवं शारीरिक व्यायामों के साथ योग के विविध पहलुओं पर प्रकाश डाला।

आचार्य, आचार्या,कार्यालय एवं कर्मचारियों की सहभागिता : इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता श्री आलोक द्विवेदी, श्री सुशील शुक्ला, श्री वीरेंद्र दीक्षित, श्री अवधेश मिश्रा, श्रीमती रमा अग्निहोत्री, श्रीमती विभा त्रिपाठी, श्री मनोज मिश्रा सहित समस्त शिक्षकगण, शिशु वाटिका की शिक्षिकाएं तथा कार्यालय अधीक्षक श्री रामू सिंह कटियार, श्री सुशील गुप्ता, श्री अविनाश गुप्ता एवं श्रीमती ऋतु मिश्रा ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का समापन शांतिपाठ कल्याण मंत्र एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Sports Tags:Kanpur, जय नारायण विद्या मंदिर

Post navigation

Previous Post: घाटमपुर में छह साल की बच्ची से duskrm, सिर पर मारी ईंट -शोर मचाने पर मुंह में पत्ते ठूंस दिए
Next Post: पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित (Polytechnic Entrance Exam Result Declared)

Related Posts

  • Special Olympics power lifting Championship
    Special Olympics power lifting Championship : महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश एवं पुरुष वर्ग में केरल बना टीम चैंपियन Sports
  • टेबल टेनिस स्टेट चैंपियनशिप में कानपुर के खिलाड़ियों का जलवा Sports
  • Asian Games Cricket
    Asian Games Cricket : नेपाल ने क्रिकेट को दिग्गजों को कर दिया दंग, तोड़ दिए सब रिकाॅर्ड Sports
  • अंश सबरवाल और आरती चौधरी ने जीता खिताब Sports
  • Special Olympics Competition
    Special Olympics Competition : स्पेशल ओलंपिक्स के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दम, देखें वीडियो Sports
  • 31000 पुरस्कार राशि बैडमिंटन प्रतियोगिता इंदिरा नगर में 22 दिसम्बर से Sports

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • होली
    Basant Panchami 2024 : अगर बच्चा पढ़ाई में कमजोर है,  तो बसंत पंचमी के दिन करें यह घरेलू उपाय, जानें शुभ मुहूर्त Blog
  • इलाज का बेहतरीन तरीका है डॉक्टर मधुलिका की सफलता का आधार Health
  • डीजीपी
    जल, थल और नभ तीनों स्तर पर होगी श्रद्धालुओं की सुरक्षा : डीजीपी Blog
  • शहीद कैप्टन आयुष यादव डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल लीग
    Football league : हर्ष स्पोर्टिंग और कैंटोनमेंट क्लब ने जीते अपने मुकाबले Sports
  • Ashtami Fast
    Ganesh Chaturdashi ke shubh yog : इस बार चार शुभ योगों में मनाई जाएगी श्री गणेश चतुर्दशी धर्म अध्यात्म
  • कार्तिक पूर्णिमा
    shri krishna janmashtami : इन उपायों से मिलेगी सभी रोगों से मुक्ति, घर में आएगी समृद्धि धर्म अध्यात्म
  • Sharad Purnima 2023
    Sharad Purnima 2023 : इस बार शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण सूतक का साया—- धर्म अध्यात्म
  • Moto GP India
    Moto GP India : सीएम योगी ने भारत मोटो जीपी के विजेता मार्को बेजेची को प्रदान की ट्रॉफी Sports

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme