Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Durga Ashtami
    Importance of the month of Vaishakh : वैशाख में तीर्थ में स्नान करने, पितरों को तर्पण करने और जल का दान करने का है विशेष महत्व धर्म अध्यात्म
  • एक सप्ताह के अंदर मिलेंगे आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र UP Government News
  • कानपुर की श्रेयांशी रंजन और संयुक्ता रेड्डी ने सेमीफाइनल में बनाई जगह Sports
  • Ganga Express Way
    Ganga Express Way : उप्र को साल के अंत तक मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात UP Government News
  • पावर लिफ्टिंग की नेशनल चैंपियनशिप
    मानसिक दिव्यांगता वाले खिलाड़ियों के लिए पावर लिफ्टिंग की नेशनल चैंपियनशिप 26 फरवरी से Sports
  • होली
    शास्त्रों के अनुसार किस-किस व्यक्ति को है श्राद्ध करने का अधिकार धर्म अध्यात्म
  • IMA: 25 अगस्त को विशाल स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर Health
  • हरतालिका तीज व्रत (गौरी तृतीया व्रत) 26 अगस्त 2025 दिन मंगलवार को है, जानें चमत्कारी उपाय धर्म अध्यात्म
Moto GP India

Moto GP India : सीएम योगी ने भारत मोटो जीपी के विजेता मार्को बेजेची को प्रदान की ट्रॉफी

Posted on September 24, 2023September 24, 2023 By Manish Srivastava No Comments on Moto GP India : सीएम योगी ने भारत मोटो जीपी के विजेता मार्को बेजेची को प्रदान की ट्रॉफी
  • ट्रॉफी वितरण से पूर्व सीएम योगी ने मोटो जीपी की मुख्य रेस का किया अवलोकन
  • अंतिम लैप में शीर्ष राइडर्स बेजेची और मार्टिन के बीच रोमांचक मुकाबले के भी साक्षी बने सीएम

लखनऊ, 24 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ‘मोटो जीपी भारत’ (Moto GP India) के अंतिम दिन ग्रेटर नोएडा स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) में मोटो जीपी की मुख्य रेस का अवलोकन किया और रेस में विजयी रहे मार्को बेजेची (Marco Bezzecchi) को प्रतियोगिता की ट्रॉफी भी प्रदान की। इससे पहले सीएम योगी मोटो जीपी रेस के अंतिम क्षणों के रोमांच के गवाह भी बने, जब अंतिम लैप में शीर्ष राइडर्स के बीच आगे निकलने की होड़ मची थी। सीएम योगी के साथ केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है की मोटो जीपी का अयोजन भारत में पहली बार किया जा रहा है। 22 सितंबर से ही इस इवेंट के तहत विभिन्न रेस का आयोजन किया जा चुका है। रविवार सुबह ही सीएम योगी ने मोटो जीपी से जुड़े ऑर्गेनाइजर्स और स्टेक होल्डर्स को भारत में इस तरह के अंतरराष्ट्रीय खेल के अयोजन को लेकर प्रोत्साहित किया था।




सीएम ने देखा अंतिम लैप का रोमांच
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य रेस का अवलोकन करने के लिए गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी से बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पहुंचे और कुछ देर रेस के अंतिम क्षणों का लुत्फ उठाया। इस दौरान फाइनल लैप में शीर्ष 2 राइडर्स मार्को बेजेची और जे मार्टिन के बीच रोमांचक मुकाबला चल रहा था। खासतौर पर अंतिम लैप में दोनो ही राइडर्स जान लगाते नजर आए। बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट के वर्ल्ड क्लास ट्रैक पर पावरफुल बाइक्स के शोर के बीच वीआईपी लाउंज के सेकंड फ्लोर की बालकनी में खड़े होकर सीएम योगी ने भारत में पहली बार आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता के रोमांचकारी आखिरी लम्हों का लुत्फ उठाया। इस बीच हरदीप सिंह पूरी के साथ वह रेस के विषय में चर्चा करते भी नजर आए। रेस खत्म होने के बाद सीएम योगी और अनुराग ठाकुर ने पोडियम एरिया में शीर्ष 3 राइडर्स को ट्रॉफी प्रदान की। विनर ट्रॉफी को भारत के नक्शे के आकार का बनाया गया था। ट्रॉफी वितरण के बाद तीनों राइडर्स पारंपरिक अंदाज में शैंपेन के साथ जश्न मनाते नजर आए।

Moto GP India
Moto GP India

21 लैप में पूरी हुई रेस
मोटो जीपी की मुख्य रेस 21 लैप में पूरी हुई। हर लैप्स में ड्राइवर्स के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। शनिवार को क्वालीफाइंग के दौरान शीर्ष स्थान हासिल करने वाले मार्को बेजेची ने बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में विजेता होने का गौरव जसिलंक। उनके बाद प्रामैक के जॉर्ज मार्टिन दूसरे स्थान पर रहे, जिन्होंने शनिवार को स्प्रिंट रेस जीती थी। वहीं फेबियो क्वार्टारो ने चौंकाते हुए यामाहा को पोडियम तक पहुंचा दिया। हालांकि, चैंपियनशिप लीडर पेको बागनिया भारत ग्रां प्री से बाहर हो गए। यह इटैलियन राइडर टर्न 5 पर फिसल गया था।





सीएम ने उद्यमियों और किसानों की हर समस्या के निस्तारण का दिया आश्वासन
इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर में गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में हरियाणा टेक्सटाइल एसोसिएशन एवं निवेशकों से संवाद के साथ ही किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ भी भेंटवार्ता की। इस दौरान किसानों और उद्यमियों ने सीएम के समक्ष अपने मुद्दों को रखा। किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने शोर भूमि के संबंध में मुख्यमंत्री जी द्वारा लिए गए फैसले को लेकर उनका आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। सीएम ने किसानों और उद्यमियों को आश्वासन देते हुए कहा कि जो भी समस्या उनके सामने आएगी, उसका प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार किसानों और उद्यमियों के लिए हर समय उपलब्ध है और उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसके बाद सीएम ने जिले के अधिकारियों से शहर की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

Moto GP India
Moto GP India.
Moto GP India
Moto GP India
Sports Tags:Marco Bezzecchi, Moto GP India

Post navigation

Previous Post: Light Metro : लाइट मेट्रो के रूट प्लान की तैयारी शुरू
Next Post: Ganpati Immersion : श्री गणपति विसर्जन 28 सितंबर को, जानें शुभ मुहूर्त और बिदाई पूजन के नियम

Related Posts

  • एथलीट पुष्पांजलि देवल
    अपने प्रदर्शन में निखार ला रही हैं मेरठ की एथलीट पुष्पांजलि देवल Sports
  • जेएमडी वर्ल्ड स्कूल
    राज्यस्तरीय बैडमिंटन व तैराकी प्रतियोगिता के लिए शहर की टीम चयनित Sports
  • आगरा में आयोजित यूपी कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट में कानपुर का शानदार प्रदर्शन Sports
  • Krida Bharti Sports Week
    Krida Bharti Sports Week : मोतीझील में देसी खेलों से जमकर हुई मस्ती, याद आया बचपन Sports
  • उत्कर्ष वर्धन सिंह ने शूटिंग में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, जीता रजत पदक Sports
  • Sports
    Sports : जय नारायण विद्या मन्दिर के सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में चयन Sports

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Bithoor to Kanpur Central Station
    Railway update : समस्तीपुर मंडल के मेहसी स्टेशन पर Railway
  • जय नारायण विद्या मंदिर में उल्लासपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस Sports
  • फिटनेस मॉडल गरिमा बरनोलिया
    महत्वपूर्ण हेल्थ टिप्स फिटनेस मॉडल गरिमा बरनोलिया के संग Health
  • समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा
    समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा परीक्षा निरस्त करने के सीएम योगी के ऐलान पर छात्रों का जगह -जगह जश्न Education
  • जय नारायण विद्या मंदिर की छात्रा सुविज्ञा कुशवाहा ने टेबल टेनिस में फिर रचा इतिहास, हुआ राष्ट्रीय चयन Sports
  • डॉ. मधुलिका शुक्ला
    मेरा जीवन संवारने में मां का अहम रोल : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • दमदार प्रदर्शन करके लखनऊ के खिलाड़ियों ने बाजी मारी Sports
  • बास्केटबॉल
    कानपुर की बास्केटबॉल बालिका टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंची Sports

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme