Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • श्री तपोनिधि आनंद अखाड़े
    Maha Kumbh 2025 : नागा संन्यासियों के श्री तपोनिधि आनंद अखाड़े ने किया महाकुम्भ में प्रवेश Maha Kumbh-2025
  • योनेक्स सनराइज द्वितीय अंडर 19उत्तर प्रदेश स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप ग्रीन पार्क में 5 जून से Sports
  • World winner list
    World winner list : कब-कब किसने जीता वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट Blog
  • कानपुर बैडमिंटन अकादमी
    कानपुर बैडमिंटन अकादमी में खिलाड़ियों को मिली स्पॉन्सरशिप Blog
  • शैलपुत्री
    Nautapa-2025 : भीषण गर्मी के लिए हो जाए तैयार, नौतपा 25 मई से धर्म अध्यात्म
  • प्रयागराज की फिटनेस मॉडल चित्रांगदा पांडेय बनीं ‘गोल्डन गर्ल ‘ Sports
  • माघ मेला -2026 के दौरान रेलवे स्टेशनों पर दिशावार मूवमेंट हेतु कलर कोडिंग Railway
  • कार्तिक पूर्णिमा
    Dhanteras 2024 : धनतेरस पूजा करने से लक्ष्मीजी ठहर जाती हैं घर में, इन चीजों की करें खरीदारी Festival

इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने श्रमदान कर स्वच्छता की अलख जगाई

Posted on October 2, 2023 By Manish Srivastava No Comments on इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने श्रमदान कर स्वच्छता की अलख जगाई

बरेली 1 अक्टूबर, 2023: पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल पर 16 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। 1 अक्टूबर 2023 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंति के पूर्व उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाह्न पर प्रातः 10 बजे से 1 घंटे का ’श्रमदान महायज्ञ’ आयोजित किया गया। इसमें मंडल के सभी छोटे-बड़े रेलवे स्टेशनों, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, प्रतीक्षालय कक्षों, विश्रामालय कक्षों, रेलवे कालोनियों, चिकित्सा इकाईयों, कार्यालयों, लोको शेड, ट्रेन सेट शेड, लाबियों एवं प्रशिक्षण केन्द्रों आदि स्थानों पर वरिष्ठ रेल अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों ने 205 स्थानों पर साफ-सफाई की।

इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद, बरेली श्री संतोष कुमार गंगवार ने श्रमदान कर स्वच्छता की अलख जगाई। इस अवसर पर विधायक, बरेली कैंट संजीव अग्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी स्वच्छता अभियान में श्रमदान कर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को श्रद्धांजलि सुमन अर्पित किए। मंडल की ओर से वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर श्री मनीष गंगवार, सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री ईश्वर सिंह राणा, स्टेशन अधीक्षक श्री राजकुमार सिंह सहित स्टेशन पर तैनात रेल कर्मचारियों ने भारी संख्या में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया।

मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री रेखा यादव ने काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर श्रमदान महायज्ञ में स्वच्छता की अलख जगाकर आहूति दी। इस अवसर पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के डी.आई.जी. श्री शंकरदत्त पाण्डेय, सी.ई.ओ. श्री विजय कुमार बाल संसार काठगोदाम के विद्यार्थी रेलवे की ओर से वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ईएनएचएम) श्री शुभम कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम रंजीत सिंह ढ़कड़वाल, मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री आशिष त्रिपाठी, सी.डी.ओ. श्री प्रकाश कुमार सहित भारी संख्या में रेल कर्मचारियों ने श्रमदान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

बरेली सिटी रेलवे स्टेशन पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) श्री विवेक गुप्ता एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री राजीव अग्रवाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एस.एस. चैहान, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (सवारी एवं माल डिब्बा) श्री निकुंज सक्सेना, मंडल इंजीनियर मुख्यालय श्री दीपक कुमार सहित स्टेशन अधीक्षक श्री अभय कुमार मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक श्री गौरव शंखधार स्टेशन स्टाॅफ तथा संत निरंकारी सेवा दल बरेली के स्वयं सेवियों ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान को पूर्णरुपेण सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री रोहित गुप्ता ने नगर पंचायत नगवा पकड़िया की अध्यक्ष श्रीमती संदीप कौर सिद्धू के साथ श्रमदान किया। इसी प्रकार कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा छावनी, फर्रुखाबाद, कन्नौज इत्यादि स्टेशनों पर भी नामित रेलवे अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं रेल कर्मचारियों द्वारा श्रमदान कर स्वच्छता अभियान को सफल बनाया गया। टनकपुर रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्रीमती नीतू ने स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक एवं रेल कर्मचारियों के साथ श्रमदान कर स्वच्छता की अलख जगायी।

 


https://youtu.be/z9XoT8iocEo?si=6-Oom9_hwPOsfmBx

Railway

Post navigation

Previous Post: Living Daughter Fast : जीवित पुत्रिका व्रत 06 अक्टूबर को, जानें क्यों रखा जाता है ये व्रत
Next Post: Pitru Paksh 2023 : तर्पण के लिए सर्वोत्तम तिथियॉ हैं 3, 7 और 14 अक्टूबर : पं. ह्रदयरंजन शर्मा

Related Posts

  • ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना
    Indian Railway : भारतीय रेल कश्‍मीर घाटी को देश के शेष रेल नेटवर्क से जोड़ने के और करीब पहुँची Railway
  • Railway Sports
    Railway Sports : वालीबाल प्रतियोगिता में यंत्रालय की टीम ने परिचालन विभाग को 25-17 एवं 25-9 अंको से हराया Railway
  • माघ मेला -2026 के दौरान रेलवे स्टेशनों पर दिशावार मूवमेंट हेतु कलर कोडिंग Railway
  • Vande Bharat
    उत्तर प्रदेश को 3 नई वंदे भारत की सौगात, एक को विस्तार  Railway
  • ट्रेन हादसे
    गेटमैन बाबूलाल मीना और ट्रैकमेन्टेनर संजय कुमार ने बचाए ट्रेन हादसे, सम्मानित किया गया Railway
  • सौम्या माथुर
    सौम्या माथुर बनीं पूर्वोत्तर रेलवे की नई महाप्रबंधक Railway

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • India vs New Zealand practice
    India vs New Zealand practice : अभ्यास सत्र में लय में दिखे रोहित शर्मा और विराट कोहली Blog
  • बैडमिंटन चैम्पियनशिप
    तृतीय कॉस्को कानपुर सीनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट 20 सितंबर से Sports
  • स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रम में न आएं, OTP से सत्यापन कराएं General
  • बिकनी दिवा
    भारत की पहली बिकनी दिवा हैं दिल्ली की खूबसूरत बिंदिया शर्मा मनोरंजन
  • Health Tips
    Health Tips : फिट रहने के लिए अच्छी डाइट बेहद जरूरी : अहाना मिश्रा Health
  • कबड्डी प्रतियोगिता में जालौन ने बाजी मारी, द्वितीय स्थान पर रहा बांदा Sports
  • ट्रेन हादसे
    गेटमैन बाबूलाल मीना और ट्रैकमेन्टेनर संजय कुमार ने बचाए ट्रेन हादसे, सम्मानित किया गया Railway
  • ब्रह्मचारिणी
    Sakat Chauth Puja 2024 : सकट चौथ की पूजन, मुहूर्त, व्रत कथा व पूजा विधि जानें पंडित हृदय रंजन शर्मा से धर्म अध्यात्म

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme