Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Light Metro : लाइट मेट्रो के रूट प्लान की तैयारी शुरू UP Government News
  • ब्रह्मचारिणी
    भगवान श्रीगणेश के जितने विचित्र इनके नाम हैं उतनी विचित्र इनसे जुड़ी कथाएं भी Blog
  • द चिंटल्स स्कूल कल्याणपुर में केएसएस इंटर स्कूल टेबल टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ Sports
  • Kharmas
    Rishi Panchami 28 August : ऋषि पंचमी का व्रत, कथा और पूजन विधि जानें धर्म अध्यात्म
  • kdba.co.in
    kdba.co.in : बैडमिंटन एसोसिएशन की वेबसाइट हुई लॉन्च Sports
  • करवा चौथ का मुहूर्त
    Durga Ashtami -2025 : दुर्गा अष्टमी को होगी माता महागौरी की पूजा, जानें पूजा विधि व मुहूर्त धर्म अध्यात्म
  • कर्क राशि
    मेष राशि फल 2024 : मेष राशि वालों का कैसा रहेगा नया वर्ष, जानें डॉ रोशनी टाक से धर्म अध्यात्म
  • सुशासन दिवस पर चार दिवसीय ओपन कोर्ट बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरण के साथ समापन Sports
सौम्या माथुर

सौम्या माथुर बनीं पूर्वोत्तर रेलवे की नई महाप्रबंधक

Posted on November 3, 2023November 3, 2023 By Manish Srivastava No Comments on सौम्या माथुर बनीं पूर्वोत्तर रेलवे की नई महाप्रबंधक

गोरखपुर: सुश्री सौम्या माथुर ने 01 नवंबर को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण कर लिया। इसके पूर्व, वह रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली में अपर सदस्य (वित्त) के पद पर कार्यरत थीं। 1952 में पूर्वोत्तर रेलवे के गठन के पश्चात सुश्री माथुर पूर्वोत्तर रेलवे की प्रथम महिला महाप्रबंधक हैं।

महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण करने के बाद सुश्री माथुर ने अपनी प्राथमिकताएं निर्धारित करते हुए कहा कि संरक्षा, समय पालन, कुशल ट्रेन संचालन एवं कर्मचारी कल्याण में सुधार के साथ ही चल रही इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं और अमृत स्टेशनों के कार्यों में तेजी लाना है। उन्होंने ग्राहक संतुष्टि के उच्च स्तर को प्राप्त करने के लिए जन परिवादों को न्यून करने की आवश्यकता पर बल दिया।

सौम्या माथुर ने भारतीय रेल लेखा सेवा (आईआरएएस) के 1987 बैच के माध्यम से रेल सेवा में प्रवेश किया। आपकी पहली नियुक्ति वडोदरा, पश्चिम रेलवे में हुई। तत्पश्चात आपने पश्चिम, उत्तर एवं मध्य रेलवे पर लेखा विभाग के अनेक महत्वपूर्ण पदों के उत्तरदायित्वों का निर्वहन बखूबी किया।




सुश्री माथुर ने अपर मण्डल रेल प्रबंधक, पश्चिम रेलवे/मुम्बई सेन्ट्रल, मण्डल रेल प्रबन्धक, उत्तर पश्चिम रेलवेध्जयपुर, प्रधान वित्त सलाहकार/ मेट्रो रेलवे/कोलकाता तथा प्रधान वित्त सलाहकार/दक्षिण पूर्व रेलवे/कोलकाता जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कुशलतापूर्वक कार्य किया।

मंडल रेल प्रबंधक/जयपुर के रूप में, सौम्या माथुर ने जयपुर स्टेशन को पूरी तरह से बदल दिया। जिसके परिणामस्वरूप जयपुर स्टेशन प्लैटिनम ग्रीन रेटिंग प्राप्त करने वाला पहला स्टेशन बना। उनके कार्यकाल के दौरान स्वच्छता सर्वेक्षण में शीर्ष रेटिंग प्राप्त हुई।
उन्होंने गांधीनगर जयपुर को पूर्ण रूप से महिला मुख्य लाइन स्टेशन के रूप में भी सफलतापूर्वक संचालित कराया। रेलवे बोर्ड द्वारा बदलाव की पहल के लिये आपको बेस्ट चेंज एजेंट फॉर ट्रांसफॉर्मेशन इनिशिएटिव का विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।

उन्होंने जेआईसीए (जापान), आईएनएसईएडी (सिंगापुर) एवं आईसीएलआईएफ (मलेशिया) में उच्च प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लिया है। उन्हें रेल प्रशासन एवं प्रबंधन का गहन अनुभव है।
यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।

Railway Tags:General Manager of North Eastern Railway, General Manager of North Eastern Railway Saumya Mathur, North Eastern Railway, पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक, सौम्या माथुर

Post navigation

Previous Post: Hanuman ji worship on Chhoti Diwali : छोटी दिपावली पर हनुमान जी की पूजा का जानें महत्व
Next Post: IRCTC : भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा कोलकाता गंगा सागर पुरी यात्रा 4 दिसंबर से

Related Posts

  • कोलकाता गंगा सागर पुरी यात्रा
    IRCTC : भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा कोलकाता गंगा सागर पुरी यात्रा 4 दिसंबर से Railway
  • महिला यात्रियों के लिए आलमनगर स्टेशन पर 06 निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें स्थापित Railway
  • Ayodhya Junction Station inspection
    Ayodhya Junction Station inspection : अयोध्या जंक्शन स्टेशन रामभक्तों के लिए पूरी तरह तैयार Railway
  • स्टेशनों के कायाकल्प
    प्रधानमंत्री ने प्रयागराज मंडल के 10 स्टेशनों के कायाकल्प के लिए किया शिलान्यास Railway
  • Railway Sports
    Railway Sports : वालीबाल प्रतियोगिता में यंत्रालय की टीम ने परिचालन विभाग को 25-17 एवं 25-9 अंको से हराया Railway
  • Special Train
    Railway Update : पुरी-आनंद विहार ट. नंदन कानन एक्सप्रेस का टूंडला स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव Railway

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Health Tips by Barnali Sharma
    Health Tips by Barnali Sharma : एक्सरसाइज करने से वजन रहता है संतुलित : बरनाली शर्मा Health
  • जय नारायण विद्या मंदिर
    जय नारायण विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में डॉ. ईश्वरचन्द्र स्पोर्ट्स जोन का उद्घाटन Sports
  • प्रश्न मंच प्रतियोगिता
    अंतर्विद्यालयीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन प्रथम व जय नारायण विद्या मंदिर दूसरे स्थान पर रहा Education
  • समाजवादी पार्टी की टोपी लाल, कारनामे काले: सीएम योगी UP Government News
  • शैलपुत्री
    Lohri-2026 : आखिर क्यों मनाया जाता है लोहड़ी का त्यौहार, जानें पं हृदय रंजन शर्मा जी से धर्म अध्यात्म
  • Constable Recruitment Exam
    Constable Recruitment Exam : अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने किए व्यापक इंतजाम Railway
  • Round-Robin Formet
    Round-Robin Formet : भारतीय टीम के लिए अच्छा नहीं रहा राउंड रोबिन फार्मेट Sports
  • दि चिन्टल्स स्कूल में KSS टेबल टेनिस टूर्नामेंट का भव्य समापन Sports

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme