Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Kharmas
    Rishi Panchami 28 August : ऋषि पंचमी का व्रत, कथा और पूजन विधि जानें धर्म अध्यात्म
  • प्रीति अरोड़ा
    मां के संघर्ष और कड़ी मेहनत से मिस इंडिया बनीं प्रीति अरोड़ा Sports
  • Amrit Station Yojana
    Amrit Station Yojana : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेलवे स्टेशनों के अभूतपूर्व कायाकल्प की आज रखेंगे नीव Railway
  • UTS on Mobile app
    UTS on Mobile app : यूटीएस आँन मोबाइल ऐप के प्रति किया गया जागरूक Railway
  • होली
    Ganesh Chaturthi-2023 : गणेशजी को दूर्वा और मोदक चढ़ाने का महत्व क्यों Blog
  • कानपुर सहोदया स्कूल योगा प्रतियोगिता
    कानपुर सहोदया स्कूल योगा प्रतियोगिता में चिंटल्स स्कूल कल्याणपुर व गार्डेनिया पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी Sports
  • सूर्य नमस्कार सप्ताह
    रथ सप्तमी के अवसर पर क्रीड़ा भारती आयोजित करेगा सूर्य नमस्कार सप्ताह Sports
  • Ayodhya
    Ayodhya : अयोध्या की सड़कों पर मोदी का हुआ अभूतपूर्व स्वागत Blog
Ayodhya Junction Station inspection

Ayodhya Junction Station inspection : अयोध्या जंक्शन स्टेशन रामभक्तों के लिए पूरी तरह तैयार

Posted on December 21, 2023 By Manish Srivastava No Comments on Ayodhya Junction Station inspection : अयोध्या जंक्शन स्टेशन रामभक्तों के लिए पूरी तरह तैयार
  • रेलवे बोर्ड अध्यक्ष जया वर्मा सिन्हा ने अयोध्या जं. स्टेशन का गहनता पूर्वक किया निरीक्षण (Ayodhya Junction Station inspection )

अयोध्या : आगामी समय में अयोध्या नगर में अपार संख्या में आवागमन करने वाले रेलयात्रियों की सुगम यात्रा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा हैl उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के अयोध्या जं. स्टेशन को आधुनिकतम सुख सुविधाओं से सुसज्जित करने की दिशा मे स्टेशनों की आधारभूत संरचना सहित अनेक प्रकार के विकास कार्य कर रहा हैl

Ayodhya Junction Station inspection
Ayodhya Junction Station inspection

20 दिसम्बर 2023 को रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली से अध्यक्ष रेलवे बोर्ड/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्रीमती जया वर्मा सिन्हा का अन्य उच्चाधिकारियों के साथ अपने निरीक्षण कार्यक्रम के तहत अयोध्या नगर मे आगमन हुआ l अपने इस कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष रेलवे बोर्ड ने उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री शोभन चौधुरी एवं पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक सुश्री सौम्या माथुर, मुख्यालय के अन्य अधिकारियों तथा मण्डल रेल प्रबंधक, डॉ. मनीष थपल्याल व मंडल के अन्य अधिकारियों के साथ अयोध्या स्टेशन पहुँच कर नव निर्मित भवन सहित यात्री सुविधाओं, सम्पन्न किए गए रेल कार्यों का निरीक्षण करते हुए सम्पूर्ण व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की एवं इस सम्बन्ध मे आवश्यक सुझाव एवं निर्देश पारित किए l




उन्होंने विभिन्न रेल गाड़ियों द्वारा अयोध्या आवागमन करने वाले रेलयात्रियों की सुगम यात्रा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा निर्धारित की जाने वाली यात्री प्रबंधन की नीतियों तथा कार्यप्रणाली की समीक्षा की तथा इस विषय में वैकल्पिक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की I उन्होंने नई स्टेशन बिल्डिंग, एयर कॉनकोर्स, यात्रियों का स्टेशनों पर आगमन,उनका ठहराव, स्वच्छता, खानपान व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग की व्यवस्था एवं यात्री हित के अनुकूल वातावरण स्थापित करना जैसे अनेक बिन्दुओं को ध्यान में रखते हुए अपना आज का निरीक्षण किया I इसके अतिरिक्त उन्होंने अयोध्या परिक्षेत्र में आने वाले पूर्वोत्तर रेलवे के रामघाट हॉल्ट व कटरा स्टेशन का भी निरीक्षण करते हुए संबंधितों को सुझाव एवं दिशा निर्देश पारित किए I

Ayodhya Junction Station inspection
Ayodhya Junction Station inspection

उन्होंने अयोध्या जं. स्टेशन एवं रेलवे परिक्षेत्र पर प्रगतिशील विकास कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर समाप्त करने की बात पर विशेष बल दिया एवं स्टेशन पर उपस्थित मीडियाकर्मियों से संवाद भी किया I अपने इस कार्यक्रम के दौरान आपने मंडल के अन्य अधिकारियों के साथ अयोध्या से गोमती नगर रेलखंड की विंडो ट्रेलिंग करते हुए रेलपथ की संरक्षा को गहनता से परखा I आज के इस निरीक्षण कार्यक्रम में रेल प्रशासन के उच्चाधिकारियों सहित RITES के अधिकारी एवं अन्य रेलकर्मी सम्मिलित रहे I

Ayodhya Junction Station inspection
Ayodhya Junction Station inspection
Ayodhya Junction Station inspection
Ayodhya Junction Station inspection

Indian Railways : पांच साल की उम्र में महज 12 घंटे में कानपुर से दिल्ली जाकर लौटा, अनोखा रिकॉर्ड

https://thexpressnews.com/indian-railways-at-the-age-of-five-he-went-from-kanpur-to-delhi-and-returned-to-kanpur-in-12-hours-thank-you-indian-railways/

Railway Tags:Ayodhya Junction Station inspection

Post navigation

Previous Post: Indian Railway : भारतीय रेल कश्‍मीर घाटी को देश के शेष रेल नेटवर्क से जोड़ने के और करीब पहुँची
Next Post: प्रधानमंत्री के आगमन पर त्रेतायुगीन वैभव के अनुरूप सुसज्जित होगी धर्मनगरी अयोध्या

Related Posts

  • Constable Recruitment Exam
    होली पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज मंडल ने की विशेष तैयारियां Railway
  • Railway update
    Railway update : हल्द्वानी में कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुये कई गाड़ियों को किया गया निरस्त Railway
  • Railway Update : फर्रुखाबाद-कानपुर अनवरगंज के मध्य ये ट्रेन रहेगी 15 को रहेगी निरस्त Railway
  • ट्रेन हादसे
    गेटमैन बाबूलाल मीना और ट्रैकमेन्टेनर संजय कुमार ने बचाए ट्रेन हादसे, सम्मानित किया गया Railway
  • Railway Update
    Railway Update : वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रयागराज हिमांशु शुक्ला ने किया कानपुर के स्टेशनों का औचक निरीक्षण Railway
  • गोमतीनगर-जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस
    गोमतीनगर-जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस कायमगंज स्टेशन पर रुकेगी, जानें समय Railway

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Bithoor to Kanpur Central Station
    Railway update : समस्तीपुर मंडल के मेहसी स्टेशन पर Railway
  • kdba.co.in
    kdba.co.in : बैडमिंटन एसोसिएशन की वेबसाइट हुई लॉन्च Sports
  • बेहद खूबसूरती और लाजवाब एंकरिंग के लिए जानी जाती हैं जयपुर की डॉ.रोशनी टाक Motivation
  • Employment Fair : राजकीय आईटीआई लखनऊ में 30 दिसंबर को लगेगा रोजगार मेला Education
  • बिकनी दिवा
    भारत की पहली बिकनी दिवा हैं दिल्ली की खूबसूरत बिंदिया शर्मा मनोरंजन
  • ब्रह्मचारिणी
    Sakat Chauth Puja 2024 : सकट चौथ की पूजन, मुहूर्त, व्रत कथा व पूजा विधि जानें पंडित हृदय रंजन शर्मा से धर्म अध्यात्म
  • शैलपुत्री
    Lohri-2026 : आखिर क्यों मनाया जाता है लोहड़ी का त्यौहार, जानें पं हृदय रंजन शर्मा जी से धर्म अध्यात्म
  • Durga Navami
    Shardiya Navaratri : नौ ग्रहों को नियंत्रित करते हैं मां दुर्गा के नौ स्वरूप धर्म अध्यात्म

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme