Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Famous songs of Karva Chauth
    Durga Navami : 01 अक्टूबर को मनाई जाएगी महानवमी, जानें देवी मां को प्रसन्‍न करने के अचूक मंत्र, पूजा विधि व मुहूर्त Blog
  • Hartalika Teej 2024 : हरतालिका तीज की व्रत कथा धर्म अध्यात्म
  • Vande Bharat
    उत्तर प्रदेश को 3 नई वंदे भारत की सौगात, एक को विस्तार  Railway
  • Siraj praised Akashdeep
    Siraj praised Akashdeep : मोहम्मद सिराज ने आकाशदीप की तारीफ की, कहा- घोड़े की तरह हो Sports
  • Hariyali Teej
    Shri Hanuman Janmotsav : श्री हनुमान जन्मोत्सव 23 अप्रैल को, जानें मुहूर्त और सावधानियां धर्म अध्यात्म
  • तृतीय चंद्रघंटा
    Mahashivratri – 2024 : भक्त यदि सच्ची श्रद्धा से सिर्फ एक लोटा पानी भी अर्पित करे तो भी भोलेनाथ हो जाते हैं प्रसन्न धर्म अध्यात्म
  • Health Tips
    Health Tips : नियमित एक्सरसाइज से शरीर को बना सकते हैं सुडौल : रजनीत कौर गरचा Health
  • इज्जतनगर मंडल रेल
    इज्जतनगर मंडल रेल प्रबंधक सुश्री रेखा यादव ने सेवानिवृत्त हुए रेलकर्मियों को सम्मानित किया Railway
कार्तिक पूर्णिमा

Dhanteras 2024 : धनतेरस पूजा करने से लक्ष्मीजी ठहर जाती हैं घर में, इन चीजों की करें खरीदारी

Posted on October 29, 2024 By Manish Srivastava No Comments on Dhanteras 2024 : धनतेरस पूजा करने से लक्ष्मीजी ठहर जाती हैं घर में, इन चीजों की करें खरीदारी

Aligarh : धनत्रयोदशी धनतेरस (Dhanteras 2024) विशेष, 29 नवम्बर 2024 दिन मंगलवार को है। इस विषय में विस्तृत जानकारी दे रहे हैं श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार वाले प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परम पूज्य गुरुदेव पंडित हृदय रंजन शर्मा जी।

df
Dhanteras 2024

🏵मां लक्ष्मी के पूजन के पर्व दीपावली से दो दिन पहले पड़ने वाला धनतेरस (Dhanteras 2024) का त्योहार देव वैद्य श्री धनवंतरि जी और लक्ष्मी जी के खजांची माने जाने वाले कुबेर को याद करने का दिन है। दिवाली से पहले कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाये जाने वाले ‘धनतेरस’ को ‘धनवंतरि त्रयोदशी’ भी कहा जाता है और इस दिन सोने चांदी की कोई चीज या नए बर्तन खरीदने को अत्यंत शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन लक्ष्मी जी के साथ धनवंतरि जी और कुबेर की भी पूजा की जानी चाहिए क्योंकि कुबेर जहां धन का जोड़−घटाव रखने वाले हैं वहीं धनवंतरि जी ब्रह्मांड के सबसे बड़े वैद्य हैं

🔥धनतेरस के दिन पूजा के लिए सबसे उपयुक्त समय प्रदोष काल के दौरान होता है जब स्थिर लग्न प्रचलित होती है। माना जाता है कि अगर स्थिर लग्न के दौरान धनतेरस पूजा की जाये तो लक्ष्मीजी घर में ठहर जाती हैं। वृषभ लग्न को स्थिर माना गया है और दीवाली के त्यौहार के दौरान यह अधिकतर प्रदोष काल के साथ ही चल रही होती है

💥धनतेरस (Dhanteras 2024) पर कुबेर के बिना लक्ष्मी जी की पूजा अधूरी रहती है। धनवंतरी जी हिन्दू धर्म की मान्यताओं के मुताबिक देवताओं के वैद्य हैं। उन्हें भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। इनकी चार भुजायें हैं। ऊपर की दोनों भुजाएं शंख और चक्र धारण किये हुये हैं। जबकि दो अन्य भुजाओं में से एक में जलूका और औषधि तथा दूसरे में अमृत कलश है। इनकी प्रिय धातु पीतल है। आयुर्वेद की चिकित्सा करने वाले वैद्य इन्हें आरोग्य का देवता कहते हैं




♦धनतेरस के दिन क्या करें
🔹धनतेरस के दिन सिर्फ नयी वस्तुओं की खरीदारी ही नहीं की जाती बल्कि दीप भी जलाए जाते हैं। इसके पीछे कई तरह की किवदंतियां हैं। इस दिन प्रवेश द्वार पर जलाए जाने वाले दीपकों के बारे में मान्यता है कि इनकी वजह से घर में अकाल मौत का भय खत्म हो जाता है और परिवार की लौ हमेशा जलती रहती है। इसे यम दीया भी कहते हैं धनतेरस पर नए बर्तन खरीदने की परम्परा के बारे में कहा जाता है कि धनवंतरि जब प्रकट हुए थे तो उनके हाथों में अमृत से भरा कलश था। इसी के बाद से ही उनके जन्मदिन पर नए बर्तन खरीदने का चलन शुरू हुआ। यह भी माना जाता है कि इस दिन वस्तु खरीदने से उसमें 13 गुणा वृद्धि होती है। दीपावली की रात लक्ष्मी गणेश की पूजा करने के लिए लोग उनकी मूर्तियां भी धनतेरस के दिन ही खरीदते हैं

🍁धनतेरस के दिन किन चीजों की खरीदारी करें
🔸लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति खरीदें और दीपावली के दिन इसी का पूजन करें
🔸अकसर लोग दीपावली के समय नयी गाड़ी खरीदते हैं। धनतेरस के दिन भी गाड़ियां बड़ी संख्या में खरीदी जाती हैं। यदि आप भी धनतेरस के दिन नयी गाड़ी लेना चाह रहे हैं तो ऐसा कर सकते हैं लेकिन उसके लिए भुगतान पहले ही कर दें। धनतेरस के दिन वाहन के लिए भुगतान करने से बचें। वाहन को राहू काल में घर में नहीं लाना चाहिए
🔸स्वर्ण व चांदी की वस्तुएं खरीदना शुभ है। इस दिन रत्न खरीदना भी लाभप्रद होता है
🔸इस दिन यदि कपड़े खरीद रहे हैं तो सफेद या लाल रंग के कपड़ों को प्राथमिकता दें
🔸संपत्ति खरीदना इस दिन बेहद शुभ माना जाता है
🔸दक्षिणवर्ती शंख, कमलगट्टे की माला, धार्मिक साहित्य या रुद्राक्ष की माला इस दिन खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन प्राणप्रतिष्ठित रसराज पारद श्री यंत्रम , लक्ष्मी गणेश, घर में लाना भी लाभकारी होता है
🔸चूंकि यह भगवान धनवंतरि का दिन है इसलिए इस दिन औषधि भी खरीदी जा सकती है
🔸स्टील और पीतल के बर्तन लिये जा सकते हैं
🔸धनतेरस के मौके पर झाड़ू खरीदना भी अच्छा माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर चली जाती है
🔸धनतेरस के दिन नमक लाने से घर में धन और सुख शांति आती है




अधिक जानकारी के लिए संपर्क संपर्क करें—
🌻प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परम पूज्य गुरुदेव पंडित हृदय रंजन शर्मा अध्यक्ष श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार पुरानी कोतवाली सर्राफा बाजार अलीगढ़ यूपी व्हाट्सएप नंबर-9756402981,7500048250

Festival Tags:Dhanteras 2024

Post navigation

Previous Post: Dhanteras : जानें सौभाग्य प्राप्ति के असरदार उपाय
Next Post: Dhanteras : अपनी राशियों के अनुसार जाने धनतेरस पर करें खरीदारी, Know what to shop on Dhanteras according to your zodiac sign

Related Posts

  • होली
    14 जनवरी को ही मनाया जाएगा मकर संक्रांति का त्यौहार Festival
  • Govardhan Puja : गोवर्धन की पूजा विधि, पूजा सामग्री और प्राचीन कथा Govardhan Puja worship method, worship material and ancient story Festival
  • लोहड़ी
    महाराणा प्रताप डेंटल कॉलेज में लोहिड़ी पर गिद्दा कर छात्रों संग प्रोफेसर भी झूमे Festival
  • Dhanteras : अपनी राशियों के अनुसार जाने धनतेरस पर करें खरीदारी, Know what to shop on Dhanteras according to your zodiac sign Festival
  • Chitragupta Maharaj Jayanti : चित्रगुप्त महाराज जयन्ती 3 नवंबर को, जानें पूजन विधि, मंत्र, कथा और आरती Festival
  • शैलपुत्री
    Dhanteras 2024 : सोना-चांदी के साथ में इन चीजों को खरीदना न भूलें, Do not forget to buy these things along with gold and silver Festival

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
    मां वैष्णो देवी का प्रसाद मानव सेवा का फल : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • बैडमिंटन चैम्पियनशिप
    द्वितीय कॉस्को कानपुर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन प्रतियोगिता 5 से, रजिस्ट्रेशन शुरू Sports
  • Chitragupta Maharaj Jayanti : चित्रगुप्त महाराज जयन्ती 3 नवंबर को, जानें पूजन विधि, मंत्र, कथा और आरती Festival
  • होली
    विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर को धर्म अध्यात्म
  • Govardhan Puja : गोवर्धन की पूजा विधि, पूजा सामग्री और प्राचीन कथा Govardhan Puja worship method, worship material and ancient story Festival
  • Hariyali Teej
    Maghi Purnima fast 2024 : माघी पूर्णिमा में विशेष उपाय करने से शीघ्र ही प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी धर्म अध्यात्म
  • कबड्डी प्रतियोगिता में जालौन ने बाजी मारी, द्वितीय स्थान पर रहा बांदा Sports
  • UP Board Exam Preparation
    UP Board Exam Preparation : यूपी बोर्ड शुचितापूर्ण परीक्षा कराने को  तैयार Education

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme