Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • सूर्य नमस्कार सप्ताह
    रथ सप्तमी के अवसर पर क्रीड़ा भारती आयोजित करेगा सूर्य नमस्कार सप्ताह Sports
  • Railway update
    Railway update : बनारस-नई दिल्ली- बनारस वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के प्रारंभिक/गंतव्य स्टेशन मे परिवर्तन Railway
  • Ayodhya Greenfield Township
    Ayodhya Greenfield Township : 25 हजार श्रद्धालुओं के रुकने के लिए तैयार हो रही टेंट सिटी धर्म अध्यात्म
  • Famous songs of Karva Chauth
    Radha Ashtami 2025 : राधा रानी का व्रत, पूजा-पाठ और पौराणिक कथा व शुभ मुहूर्त जानें पं हृदय रंजन शर्मा से धर्म अध्यात्म
  • तृतीय चंद्रघंटा
    Mahashivratri – 2024 : भक्त यदि सच्ची श्रद्धा से सिर्फ एक लोटा पानी भी अर्पित करे तो भी भोलेनाथ हो जाते हैं प्रसन्न धर्म अध्यात्म
  • कार्तिक पूर्णिमा
    Shri Krishna Janmastami : कृष्ण के चरण कमल का स्मरण मात्र से जीवन में होता जादुई असर धर्म अध्यात्म
  • Motivation
    Motivation : 2.3 मिलियन से अधिक फालोवर बनाना आसान नहीं था : रतन चौहान Motivation
  • R-wallet से बुक करें अनारक्षित टिकट और पाएं 3% की बचत, जानें प्रक्रिया  Railway
Hariyali Teej

Shri Hanuman Janmotsav : श्री हनुमान जन्मोत्सव 23 अप्रैल को, जानें मुहूर्त और सावधानियां

Posted on April 20, 2024April 20, 2024 By Manish Srivastava No Comments on Shri Hanuman Janmotsav : श्री हनुमान जन्मोत्सव 23 अप्रैल को, जानें मुहूर्त और सावधानियां

अलीगढ़ : चैत्रशुक्ल पक्ष पूर्णिमा दिन मंगलवार चित्रा नक्षत्र, वरीयान योग, विष्टि करण के शुभ संयोग में 23 अप्रैल 2024 को ही श्री हनुमानजी का जन्मोत्सव (Shri Hanuman Janmotsav) मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि 22 अप्रैल 2024 दिन सोमवार कि रात्रि 03:25 से प्रारंभ होकर 23 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार की रात्रि/सुबह 05:18 तक पूर्णिमा तिथि मान्य रहेगी। अतः इस दिन प्रभु श्री राम जी के अनन्य सेवक भक्त पवन पुत्र श्री हनुमान जी का जन्म हुआ था। भक्ति के पर्याय और श्रीराम दूतपवनपुत्र, तथा संकटों को पल भर में दूर करने वाले श्रो हनुमान जी का जन्मदिन है राम काज कीन्हें बिनु मोहिं कहाँ विश्राम – ये दोहा बताता है कि श्री राम कार्य हेतु ही श्री हनुमान जी अवतार लेते हैं। श्री राम विष्णु के अवतार हैं तो श्री हनुमान जी रुद्रावतार। बिना हनुमान जी के भक्ति के श्री राम भक्ति पाना असंभव है।

श्री हनुमान जन्मोत्सव के विषय में विस्तृत जानकारी दे रहे हैं प्रसिद्ध प्रसिद्ध (ज्योतिषाचार्य) परमपूज्य गुरुदेव पंडित ह्रदयरंजन शर्मा (अध्यक्ष) श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार पुरानी कोतवाली सर्राफा बाजार अलीगढ़….

🌻माना जाता है कि श्री हनुमान ही मातंग ऋषी के शिष्य थे। सूर्य देव और नारद जी से भी इन्होनें कई गूढ़ विद्याएं सीखीं। चैत्र माह की पूर्णिमा को ही हनुमान जी का जन्म होने के कारण इसी दिन श्री हनुमान जनमोत्स्व मनाते हैं। नवरात्रि के बाद तुरन्त माता की भक्ति के बाद भक्ति के पर्याय श्री हनुमान जी की भक्ति में साधक डूब जाते हैं और भक्ति के इस अलौकिक आनंद से प्रफुल्लित होते हैं।




💥क्‍या है हनुमान जन्मोत्सव, 2024 का मुहूर्त 
🌺श्री हनुमान जनमोत्स्व पूर्णिमा तिथि 22 अप्रैल दिन बुधवार कि रात्रि /सुबह 03:26 से प्रारंभ हो जाएगी जो 23 अप्रैल दिन गुरुवार कि रात्रि /सुबह 05:18 तक होगी। अतः 23 अप्रैल 2024 दिन गुरुवार को ही श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाना अति उत्तम माना जाएगा। पूर्णिमा 23 अप्रैल 2024 को ही मनाई जाएगी और उसी दिन पूरी रात्रि और पूरे दिन श्री हनुमानजी का जनमोत्स्व मनाया जायेगा। 23अप्रैल2024 की रात्रि को पूजा का विशेष फल है क्योंकि चैत्र पूर्णिमा की रात्रि में ही हनुमान जनमोत्स्व मनाने का विशेष प्रावधान है।

🏵पूजा के दौरान ना करें ये भूल *
🍁महावीर हनुमान को महाकाल शिव का 11वां रुद्रावतार माना गया है। इनकी विधिवत् उपासना करने से सभी बाधाओं का नाश होता है। ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए हनुमान जन्मोत्सव के दिन हनुमान चालीसा या सुन्दरकांड का पाठ करना चाहिए। इस दौरान इन गलतियों से बचना चाहिए।

🌹हनुमान जनमोत्स्व के द‍िन अगर व्रत रखते हैं तो इस दिन नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। जो भी वस्‍तु दान दें विशेष रूप से मिठाई हो,तो उस दिन स्‍वयं मीठे का सेवन ना करें।

https://youtu.be/TPZjIW2K_d4?si=L9R6FYTzUpyjKbYu

🔥राम भक्‍त हनुमान सीता जी में माता का दर्शन करते थे और बाल ब्रह्मचारी के रूप में स्‍त्रियों के स्‍पर्श से दूर रहते हैं। इसलिए माता स्‍वरूप स्‍त्री से पूजन करवाना और उनका स्‍पर्श करना वे पसंद नहीं करते। फिर भी यदि महिलाएं चाहे तो हनुमान जी के चरणों में दीप प्रज्‍जवलित कर सकती हैं। लेकिन उन्‍हें ना तो छुएं और ना ही उन्‍हें तिलक करें। महिलाओं का हनुमान जी को वस्‍त्र अर्पित करना भी वर्जित है।

🌸काले या सफ़ेद वस्त्र धारण करके हनुमान जी की पूजा न करें। ऐसा करने पर पूजा का नकरात्मक प्रभाव पड़ता है। हनुमान जी की पूजा लाल, और यदि लाल या पीले वस्‍त्र में ही करें।

💐हनुमान जी की पूजा में शुद्धता का बड़ा महत्‍व है। इसलिए हनुमान जयंती पर उनकी पूजा करते समय अपना तन मन पूरी तरह स्‍वच्‍छ कर लें। इसका मतलब है कि मांस या मदिरा इत्यादि का सेवन करके भूल से भी ना तो हनुमान जी के मंदिर ना जाये और ना घर पर उनकी पूजा न करें। पूजन के दौरान गलत विचारों की ओर भी मन को भटकने न दें।

🌟यदि आप का मन अशांत है और आप क्रोध में है तब भी हनुमान जी की पूजा न करें। शांतिप्रिय हनुमान को ऐसी पूजा से प्रसन्‍नता नहीं होती और उसका फल नहीं मिलता।

🌲हनुमान जी की पूजा में चरणामृत का प्रयोग नहीं होता है। साथ खंडित अथवा टूटी मूर्ति की पूजा करना भी वर्जित है।




अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें…
🍁प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परमपूज्य गुरुदेव पंडित हृदय रंजन शर्मा अध्यक्ष श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार वाले पुरानी कोतवाली सर्राफा बाजार अलीगढ़ यूपी WhatsApp नंबर-9756402981,7500048250*


https://youtu.be/TPZjIW2K_d4?si=L9R6FYTzUpyjKbYu

धर्म अध्यात्म Tags:Shri Hanuman Janmotsav, श्री हनुमान जन्मोत्सव

Post navigation

Previous Post: कास्को बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट के पंजीकरण प्रारंभ
Next Post: Shri Hanuman Janmotsav : बजरंगबली के किस उपाय से मिलता है क्या लाभ, जानें विस्तार से

Related Posts

  • कर्क राशि
    मेष राशि फल 2024 : मेष राशि वालों का कैसा रहेगा नया वर्ष, जानें डॉ रोशनी टाक से धर्म अध्यात्म
  • स्वच्छता प्रहरियों ने स्वच्छ और भव्य महाकुंभ का किया जयघोष धर्म अध्यात्म
  • Ayodhya
    Ayodhya :अयोध्या में अब सुग्रीव पथ बनवाएगी योगी सरकार धर्म अध्यात्म
  • तृतीय चंद्रघंटा
    नरसिंह द्वादशी, व्रत-कथा, महत्व, पूजा और व्रत की विधि धर्म अध्यात्म
  • Skandamata Fifth Day
    मौनी अमावस्या रविवार 18 जनवरी, पंडित हृदय रंजन शर्मा से जानें महत्व धर्म अध्यात्म
  • Hartalika Teej
    Hartalika Teej 2024 : हरतालिका तीज की व्रत विधि, मंत्र, मुहूत और पूजन सामग्री धर्म अध्यात्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • उत्साह के साथ मनाया विश्व बैडमिंटन दिवस Sports
  • Abhishek Sharma IPL
    Abhishek Sharma IPL : युवराज और सूर्यकुमार ने लगातार प्रोत्साहित किया : अभिषेक शर्मा Sports
  • Fitness Model : बहुत पावरफुल ग्लैमरस खेल है फिटनेस मॉडलिंग : बिंदिया शर्मा मनोरंजन
  • Saree ka Fashion : भारतीय परिधान की मिसाल है साड़ी : डा. रोशनी टाक मनोरंजन
  • डॉक्टर मधुलिका
    मरीजों की सेवा में समर्पित है डॉक्टर मधुलिका का जीवन Health
  • होली
    Basant Panchami-2024 : बसंत पंचमी मनाने की जानें विधि, पौराणिक मान्यताएं, मां सरस्वती के विभिन्न स्वरूप धर्म अध्यात्म
  • बैडमिंटन टूर्नामेंट
    कास्को बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट के पंजीकरण प्रारंभ Sports
  • बीमारी से मुक्ति के लिए डॉक्टर पर विश्वास कर नियमित इलाज जरूरी : डॉ मेनका Health

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme