Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Krida Bharti Sports Week
    Krida Bharti Sports Week : मोतीझील में देसी खेलों से जमकर हुई मस्ती, याद आया बचपन Sports
  • Kharmas
    Narad Jayanti : ब्रह्माण्ड के प्रथम संवाददाता की महर्षि नारद जयन्ती 25 मई को धर्म अध्यात्म
  • Stag Global table tennis tournament स्टैग ग्लोबल- टीएसएच 4th यू पी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट 19 सितम्बर से Sports
  • प्रथम जीजा माता सम्मान
    क्रीड़ा भारती कानपुर महानगर ने 22 माताओं को दिया प्रथम जीजा माता सम्मान Sports
  • Skandamata Fifth Day
    संकष्टी गणेश चतुर्थी की पूजा धर्म अध्यात्म
  • कार्तिक पूर्णिमा
    Hindu New Year : हिन्दूओं का नववर्ष 9 अप्रैल से आरंभ हो रहा है, जानें गुड़ी पड़वा का महत्व धर्म अध्यात्म
  • करवा चौथ
    करवा चौथ के साथ ही त्योहारों की खुशियों का आगाज धर्म अध्यात्म
  • बेस्ट मेकअप गुरु अवार्ड
    बेस्ट मेकअप गुरु अवार्ड से सम्मानित इंटरनेशनल सेलिब्रिटी मेकअप एक्सपर्ट प्रीति रंजन Motivation
Famous songs of Karva Chauth

Radha Ashtami 2025 : राधा रानी का व्रत, पूजा-पाठ और पौराणिक कथा व शुभ मुहूर्त जानें पं हृदय रंजन शर्मा से

Posted on August 30, 2025August 30, 2025 By Manish Srivastava No Comments on Radha Ashtami 2025 : राधा रानी का व्रत, पूजा-पाठ और पौराणिक कथा व शुभ मुहूर्त जानें पं हृदय रंजन शर्मा से

Aligarh : राधाष्टमी पर्व  31 अगस्त, दिन रविवार को है। राधा रानी की विशेषताएं, व्रत पूजा-पाठ, पौराणिक कथा एवं भगवान कृष्ण और राधा के निजी जीवन के विषय पर प्रकाश डाल रहे हैं। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा अध्यक्ष श्री गुरु ज्योतिष संस्थान गुरु रत्न भण्डार पुरानी कोतवाली सर्राफा बाजार अलीगढ़।

भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी को राधाष्टमी के नाम से मनाया जाता है। इस वर्ष यह व्रत रविवार 31अगस्त 2025, को मनाया जाएगा। अष्टमी तिथि 30अगस्त दिन शनिवार को रात्रि 10:47 से 31अगस्त की रात्रि 12:58 तक रहेगी। अतः सभी पंचांगों के हिसाब से रविवार 31 अगस्त को ही राधा अष्टमी का व्रत किया जाएगा। व्रती लोग इस दिन व्रत रख सकते हैं। इसी दिन से महालक्ष्मी व्रत भी प्रारंभ होते हैं। 16 दिन के जो 31अगस्त 2025 से 14 सितम्बर दिन रविवार तक चलेंगे। राधाष्टमी के दिन श्रद्धालु बरसाना की ऊँची पहाडी़ पर पर स्थित गहवर वन की परिक्रमा करते हैं। इस दिन रात-दिन बरसाना में बहुत रौनक रहती है। विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। धार्मिक गीतों तथा कीर्तन के साथ उत्सव का आरम्भ होता है।




राधाष्टमी की कथा

राधाष्टमी कथा, राधा जी के जन्म से संबंधित है। राधाजी, वृषभानु गोप की पुत्री थी। राधाजी की माता का नाम कीर्ति था। पद्मपुराण में राधाजी को राजा वृषभानु की पुत्री बताया गया है। इस ग्रंथ के अनुसार जब राजा यज्ञ के लिए भूमि साफ कर रहे थे तब भूमि कन्या के रुप में इन्हें राधाजी मिली थी। राजा ने इस कन्या को अपनी पुत्री मानकर इसका लालन-पालन कियाइसके साथ ही यह कथा भी मिलती है कि भगवान विष्णु ने कृष्ण अवतार में जन्म लेते समय अपने परिवार के अन्य सदस्यों से पृथ्वी पर अवतार लेने के लिए कहा था। तब विष्णु जी की पत्नी लक्ष्मी जी, राधा के रुप में पृथ्वी पर आई थी। ब्रह्म वैवर्त पुराण के अनुसार राधाजी, श्रीकृष्ण की सखी थी। लेकिन उनका विवाह रापाण या रायाण नाम के व्यक्ति के साथ सम्पन्न हुआ था। ऎसा कहा जाता है कि राधाजी अपने जन्म के समय ही वयस्क हो गई थी। राधाजी को श्रीकृष्ण की प्रेमिका माना जाता है।

राधाष्टमी का पूजन
राधाष्टमी के दिन शुद्ध मन से व्रत का पालन किया जाता है। राधाजी की मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराते हैं। स्नान कराने के पश्चात उनका श्रृंगार किया जाता है। राधा जी की सोने या किसी अन्य धातु से बनी हुई सुंदर मूर्ति को विग्रह में स्थापित करते हैं। मध्यान्ह के समय श्रद्धा तथा भक्ति से राधाजी की आराधना कि जाती है। धूप-दीप आदि से आरती करने के बाद अंत में भोग लगाया जाता है। कई ग्रंथों में राधाष्टमी के दिन राधा-कृष्ण की संयुक्त रुप से पूजा की बात कही गई है।

इसके अनुसार सबसे पहले राधाजी को पंचामृत से स्नान कराना चाहिए और उनका विधिवत रुप से श्रृंगार करना चाहिए। इस दिन मंदिरों में 27 पेड़ों की पत्तियों और 27 ही कुंओं का जल इकठ्ठा करना चाहिए। सवा मन दूध, दही, शुद्ध घी तथा बूरा और औषधियों से मूल शांति करानी चाहिए। अंत में कई मन पंचामृत से वैदिक मम्त्रों के साथ “श्यामाश्याम” का अभिषेक किया जाता है। नारद पुराण के अनुसार ‘राधाष्टमी’ का व्रत करनेवाले भक्तगण ब्रज के दुर्लभ रहस्य को जान लेते है। जो व्यक्ति इस व्रत को विधिवत तरीके से करते हैं। वह सभी पापों से मुक्ति पाते हैं।

राधाष्टमी महत्व
वेद तथा पुराणादि में राधाजी का ‘कृष्ण वल्लभा’ कहकर गुणगान किया गया है, वही कृष्णप्रिया हैं. राधाजन्माष्टमी कथा का श्रवण करने से भक्त सुखी, धनी और सर्वगुणसंपन्न बनता है, भक्तिपूर्वक श्री राधाजी का मंत्र जाप एवं स्मरण मोक्ष प्रदान करता है. श्रीमद देवी भागवत श्री राधा जी कि पूजा की अनिवार्यता का निरूपण करते हुए कहा है कि श्री राधा की पूजा न की जाए तो भक्त श्री कृष्ण की पूजा का अधिकार भी नहीं रखता. श्री राधा भगवान श्री कृष्ण के प्राणों की अधिष्ठात्री देवी मानी गई हैं




अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परम पूज्य गुरुदेव पंडित हृदय रंजन शर्मा अध्यक्ष श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार पुरानी कोतवाली सर्राफा बाजार अलीगढ़ यूपी व्हाट्सएप नंबर-9756402981,7500048250

धर्म अध्यात्म Tags:Radha Ashtami 2025

Post navigation

Previous Post: दि चिन्टल्स स्कूल में KSS टेबल टेनिस टूर्नामेंट का भव्य समापन
Next Post: Arthritis : गठिया आज विश्व की बहुत तेज बढ़ती हुई बीमारी है : डॉ एके अग्रवाल

Related Posts

  • Durga Navami
    Makar Sankranti 2026 : मकर संक्रांति पर सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा धर्म अध्यात्म
  • Famous songs of Karva Chauth
    अतिदुर्लभ रवि_पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग मे माघ पूर्णिमा आज धर्म अध्यात्म
  • शैलपुत्री
    Ahoi Ashtami : इस बार 4 शुभ संयोग के साथ पड़ रही है अहोई अष्टमी धर्म अध्यात्म
  • शैलपुत्री
    Sri Hanuman Jayanti: श्री हनुमान जन्मोत्सव की पूजा विधि जानें पंडित हृदय रंजन शर्मा जी से धर्म अध्यात्म
  • Hartalika Teej
    Ganga Dussehra 2024 : हिन्दू धर्म मे माँ गंगा के पृथ्वी पर अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है गंगा दशहरा धर्म अध्यात्म
  • शैलपुत्री
    Nautapa-2025 : भीषण गर्मी के लिए हो जाए तैयार, नौतपा 25 मई से धर्म अध्यात्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे
    महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे ने किया प्रयागराज-कानपुर खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण Blog
  • Football Team Selection
    Football Team Selection : कानपुर मंडल की फुटबॉल टीम का हुआ चयन Sports
  • योगी सरकार की सुपोषण पहल: 2026-27 तक उत्तर प्रदेश में 347 नई टीएचआर इकाइयां स्थापित होंगी Blog
  • Durga Navami
    Choti Diwali-2025 : छोटी दीपावली को ऐसे करें काली पूजा, होगा चमत्‍कार, जानें शुभ मुहूर्त Blog
  • रामनवमी महोत्सव
    रामलला रावतपुर में रामनवमी महोत्सव की भव्य और विराट शोभायात्रा निकली, देखें वीडियो धर्म अध्यात्म
  • समाजवादी पार्टी की टोपी लाल, कारनामे काले: सीएम योगी UP Government News
  • उत्तर प्रदेश की शान चंचल खटाना: संघर्ष, सफलता और प्रेरणा की गौरवशाली कहानी Blog
  • बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट
    बैडमिंटन प्रतियोगिता में जूनियर खिलाडियों ने जमकर दिखाया उत्साह Sports

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme