Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • National Sports Day
    National Sports Day : खेल सप्ताह के तीसरे दिन भी जमकर दिखा उत्साह Sports
  • Skandamata Fifth Day
    Shravan month special : सोने के शिवलिंग पर अभिषेक करने से स्वर्ग की होती है प्राप्ति धर्म अध्यात्म
  • Shradh 2023 : किस दिन किन पूर्वजों का करना चाहिए श्राद्ध, जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. ह्रदय रंजन शर्मा जी से धर्म अध्यात्म
  • परी
    सपनों की उड़ान भरने को तैयार “परी” Motivation
  • Ayodhya Ram mandir
    Ayodhya Ram mandir : रामलला के दर्शन को एक जनवरी से चलेगी विशेष बस UP Government News
  • TSH Stag Global 3rd यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट 14 से Sports
  • ASMlTA Yogasan
    ASMlTA Yogasan : अस्मिता योगासन कानपुर लीग 2026 का सफल आयोजन Sports
  • महाकुंभ
    Maha Kumbh-25 : महाकुंभ में किसी भी परिस्थिति से निबटने के लिए रेलवे तैयार Maha Kumbh-2025
Ashtami Fast

Dhanteras : जानें सौभाग्य प्राप्ति के असरदार उपाय

Posted on October 28, 2024 By Manish Srivastava No Comments on Dhanteras : जानें सौभाग्य प्राप्ति के असरदार उपाय

Aligarh: धनतेरस (Dhanteras)29 अक्टूबर 2024, मंगलवार पर सौभाग्य प्राप्ति के असरदार उपायो के विषय में विस्तृत जानकारी दे रहे हैं श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार वाले प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परम पूज्य 

*🌟यह उपाय अत्यंत प्रभावी है। हमारा अनुभव है कि जिसने भी यह उपाय किया है उस पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रही है। यह उपाय आपको धनतेरस से आरंभ करना है। इसके लिए धनतेरस के संध्याकाल में स्नान कर लाल वस्त्र धारण करें। तत्पश्चात निवास के पूजा स्थल पर ही एक लघु नारियल (गोला गिरी) पर तथा एक जटा नारियल पर अलग-अलग कलावा लपेटे व दोनों पर केसर से तिलक करें। छोटे नारियल एवं जटा नारियल व एक लाल चुनरी हाथ में लेकर महालक्ष्मी तथा धन के देवता कुबेर का स्मरण कर उनसे अपनी आर्थिक संपन्नता के लिए निवेदन करें। इसके पश्चात दोनों नारियल को सवा मीटर लाल नए वस्त्र पर रखकर उस पर रोली से पुनः तिलक करें तथा श्री लक्ष्मी का एकाक्षरी मंत्र “श्रीं” रोली से लिखें इसके बाद आप धूप दीप अर्पित करें तथा एक लाल गुलाब मां के चरणों में स्पर्श करवा कर दोनों नारियल के साथ रखें। कम से कम 3 माला ” श्रीं ह्रीं श्रीं ” का जाप करें। जप के बाद हाथ जोड़कर पूजा स्थल से बाहर आ जाएं। अगले दिन संध्याकाल में ही किसी भी मां शक्ति के मंदिर में अथवा श्री लक्ष्मी नारायण के मंदिर में जा कर पूजा अर्चना कर पिछले दिन की लाल चुनरी वह एक नया जटा वाला नारियल मंदिर में अर्पित करें अर्थात चुनरी तो माता को उड़ा दें तथा जटा नारियल को माँ के चरणों से स्पर्श कराकर मंदिर में ही फोड़ कर वही छोड़ दें। अब मंदिर से ही एक लाल गुलाब का पुष्प लेकर निवास स्थान पर आए उस पुष्प को दोनों नारियल के साथ ही रख कर उन्हें एकाक्षरी मंत्र की तीन माला का जाप करें। अगले दिन आप केवल एक नया जटा वाला नारियल मंदिर में अर्पित कर एक गुलाब का पुष्प लाकर दोनों नारियल के साथ रख दें। दीपावली की रात्रि में पूजा के बाद दोबारा 11 माला ” ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालए प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मी नमः ॐ ” का जाप कर आर्थिक संपन्नता का निवेदन करें। तत्पश्चात दोनों नारियल व सभी पुष्पों को उसी लाल कपड़े में लपेट लें इसके बाद एक जटा नारियल को ले जाकर दीपावली संध्या को ही अथवा अगले दिन पुनः उसी मंदिर में अर्पित कर फोड़ दें और प्रणाम कर निवास पर वापस आ जाएं। लाल वस्त्र को छोटे नारियल सहित पोटली का रूप देकर अपने धन रखने के स्थान पर रख दें इस उपाय के बाद आप स्वयं ही परिवर्तन अनुभव करेंगे*

  • *🏵संध्या काल में पूजा के स्थान के पास यह प्रयोग करना है। एक अभिमंत्रित कुबेर यंत्र की व्यवस्था करें। पूजा स्थल के पास के स्थान को गंगाजल से धोकर स्वच्छ कर लें। इस स्थान पर एक चौकी रखें और इसके सामने लाल आसन पर बैठ जाएं। चौकी पर सवा मीटर लाल वस्त्र 4 तह करके बिछाए और उसके ऊपर 11 कमलगट्टे के बीज रखें। इन बीजों के ऊपर श्री कुबेर यंत्र को स्थान दें। यंत्र को केसर से तिलक करें शुद्ध घी का दीपक व धूप अगरबत्ती के साथ कोई भी पीले रंग का मिष्ठान अर्पित करें और अपने निवास में मां लक्ष्मी के साथ स्थाई वास करने का निवेदन करें। अब आप यंत्र के समक्ष ही लाल रंग के आसन पर बैठकर हल्दी की माला से 11 माला निम्न मंत्र का जाप करें*




    *🔶मंत्र ” श्री कुबेराय नमः धंधान्यधिपतये नमोस्तुते “*

*💥जप के बाद प्रणाम कर उठ जाएं। अब अगले दिन भी यही क्रिया करें इस प्रकार से दिपावली तक यही क्रिया करते रहें। दीपावली की रात्रि में एक अभिमंत्रित श्री यंत्र को भी 11 कमलगट्टे के बीजों पर स्थान देकर रोली से तिलक आदि करें और दीपावली का पूजन करें पूजन के बाद मध्यरात्रि में जब सब सो जाएं तो आप पुनः स्नान कर लाल वस्त्र धारण करके पूजा स्थान पर आसन पर बैठ जाएं अब पहले 11 बार लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें स्तोत्र के बाद कमलगट्टे की माला से 11 माला ” ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं श्रीहरिप्रिये श्री कुबेराय नमोनमः ” का जाप करें। जाप के बाद प्रणाम कर उठ जाएं और एक शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित कर अपने निवास के मुख्य द्वार पर रख दें। अगले दिन से आपको 5 दिन तक उपरोक्त मंत्र का जाप करना है धनतेरस से दीपावली तक और फिर दीपावली से इन 5 दिन तक आपके निवास में मां लक्ष्मी के साधन देवता श्री कुबेर का विवाह होगा यह विश्वास होना चाहिए*
*🌷प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परम पूज्य गुरुदेव पंडित हृदय रंजन शर्मा अध्यक्ष श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरू रत्न भंडार पुरानी कोतवाली सर्राफा बाजार अलीगढ़ यूपी व्हाट्सएप नंबर-9756402981,7500048250*

धर्म अध्यात्म Tags:Dhanteras

Post navigation

Previous Post: Ganesha and Lakshmi Pooja : आखिर क्यों की जाती है गणेश-लक्ष्‍मी की पूजा एक साथ
Next Post: Dhanteras 2024 : धनतेरस पूजा करने से लक्ष्मीजी ठहर जाती हैं घर में, इन चीजों की करें खरीदारी

Related Posts

  • होली
    Guru Nanak Ji Prakash Parv : जानें गुरु नानक देव जी से जुडी कथा और शिक्षायें धर्म अध्यात्म
  • शैलपुत्री
    Ahoi Ashtami : इस बार 4 शुभ संयोग के साथ पड़ रही है अहोई अष्टमी धर्म अध्यात्म
  • Ayodhya
    Sri Ramlala Darshan : श्रद्धालुओं को हो रहे श्रीरामलला के सुगम दर्शन धर्म अध्यात्म
  • तृतीय चंद्रघंटा
    Chaitranavratri Third Day : तृतीय चंद्रघंटा धर्म अध्यात्म
  • कार्तिक पूर्णिमा
    Hindu New Year : हिन्दूओं का नववर्ष 9 अप्रैल से आरंभ हो रहा है, जानें गुड़ी पड़वा का महत्व धर्म अध्यात्म
  • Relation of Shiva and Shravan : भगवान शिव को आखिर इतना क्यों पसंद है श्रावण मास धर्म अध्यात्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Hariyali Teej
    Akshay Trtiya : अक्षय तृतीया को शुभ कार्य करने हेतु पंचांग देखने की आवश्यकता नहीं पड़ती, जानें विस्तार से धर्म अध्यात्म
  • ब्रह्मचारिणी
    शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर को, जानें विस्तार से Blog
  • लोहड़ी
    महाराणा प्रताप डेंटल कॉलेज में लोहिड़ी पर गिद्दा कर छात्रों संग प्रोफेसर भी झूमे Festival
  • होम्योपैथिक दवा से त्वचा रोग ठीक होने पर दाग भी नहीं पड़ते : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • नियमित एक्सरसाइज से शरीर को बना सकते हैं सुडौल : गरिमा Health
  • बैडमिंटन चैम्पियनशिप
    द्वितीय कॉस्को कानपुर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन प्रतियोगिता 5 से, रजिस्ट्रेशन शुरू Sports
  • क्रीड़ा केंद्र
    Inauguration : सरस्वती विद्या मंदिर दामोदर नगर में अटल क्रीड़ा केंद्र का उद्घाटन Sports
  • मशहूर मॉडल अंशिका सेंगर
    पेय पदार्थों पर मशहूर मॉडल अंशिका सेंगर ने दी महत्वपूर्ण जानकारी Health

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme