Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • बैडमिंटन चैम्पियनशिप
    द्वितीय कॉस्को कानपुर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन प्रतियोगिता 5 से, रजिस्ट्रेशन शुरू Sports
  • अहाना क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप
    20 जनवरी को लखनऊ में ‘अहाना क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप’ Sports
  • महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे
    महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे ने किया प्रयागराज-कानपुर खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण Blog
  • महाराष्ट्र राज्य बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन ने प्रीति अरोड़ा को किया सम्मानित Sports
  • Pancham Skandamata
    Navratri 2023 : मां दुर्गा जी के जानें नौ नाम, रूप और मंत्र धर्म अध्यात्म
  • Development Projects Launch
    Development Projects Launch : 2024 में 2014 और 2019 से भी बड़े बहुमत के साथ बनेगी मोदी सरकारः सीएम योगी UP Government News
  • प्रथम जीजा माता सम्मान
    क्रीड़ा भारती कानपुर महानगर ने 22 माताओं को दिया प्रथम जीजा माता सम्मान Sports
  • बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप बनाएंगे जेवर में फिल्म सिटी Blog
लोहड़ी

महाराणा प्रताप डेंटल कॉलेज में लोहिड़ी पर गिद्दा कर छात्रों संग प्रोफेसर भी झूमे

Posted on January 14, 2026January 14, 2026 By Manish Srivastava No Comments on महाराणा प्रताप डेंटल कॉलेज में लोहिड़ी पर गिद्दा कर छात्रों संग प्रोफेसर भी झूमे
  • निदेशक विवेक सिंह बोले, हमारे जीवन में त्योहारों का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान
  • निदेशक, प्रोफेसर व स्टाफ सहित सभी लोग लोहिड़ी के रंग में रंगे नजर आए
  • एसोसिएट प्रोफेसर दीपिका शुक्ला ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना कर बधाई दी

कानपुर : हमारे जीवन में त्योहारों का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों में प्रेम और भाईचारा बढ़ाना होता है। जब भी कोई त्योहार आता है तो हर कोई चाहे वो अमीर हो या गरीब, सभी अपनी तकलीफों और चिंताओं को भुलाकर स्वादिष्ट व्यंजनों संग मुहल्ले, रिश्तेदारों और मित्रों के साथ जीवन के असली आनंद का लाभ उठाते हैं। यह प्रमुख बातें मंगलवार को महाराणा प्रताप डेंटल कॉलेज के निदेशक विवेक सिंह ने कहीं।

लोहड़ी
लोहड़ी

लोहिड़ी के शुभ अवसर पर महाराणा प्रताप डेंटल कॉलेज में में रंगारंग कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें सभी छात्रों के अलावा प्रोफेसर व स्टाफ ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर छात्रों ने गिद्दा कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

त्योहार की खुशियां छात्रों संग बांटते हुए एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपिका शुक्ला, डॉ. दीक्षा ट्यूटर, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शुभ्रा, प्रोफेसर डॉ. ईशा और प्रोफेसर डॉ. अल्पना ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अच्छे स्वास्थ्य और भविष्य की कामना की। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ दीपिका शुक्ला ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए।

इसलिए मनाया जाता है लोहिड़ी का त्योहार

यह पर्व रबी फसल की कटाई, सूर्य की उपासना और सर्दियों के अंत का संकेत देता है। लोहड़ी की रात अलाव जलाया जाता है, जिसके चारों ओर लोग घूमते हुए तिल, गुड़, मूंगफली और रेवड़ी अर्पित करते हैं। यह अग्नि समृद्धि, नई शुरुआत और नकारात्मकता के अंत का प्रतीक मानी जाती है। लोहड़ी का त्योहार मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है, यह मुख्य रूप से सूर्य के उत्तरायण में प्रवेश का पर्व है। यह पर्व कृषि से भी जुड़ा है। लेकिन पौराणिक कथाओं में इसका संबंध लोहिता राक्षसी और श्रीकृष्ण की कथा से है। जबकि पंजाब में लोहड़ी का पर्व दुल्ला भट्टी और सुंदरी मुंदरी की कथा से जुड़ा है।

Festival

Post navigation

Previous Post: India open : इंडिया ओपन में अंपायर की भूमिका में दिखेंगे रवि दीक्षित
Next Post: खरमास खत्म, शुभ कार्य शुरू, नववर्ष में 59 शुभ मुहूर्त, गूंजेगी विवाह की शहनाई

Related Posts

  • मकर संक्रांति
    Diwali : श्री गणेश महालक्ष्मी पूजन दिन और रात के शुभ लग्न मुहूर्त, पूजा, विधि, Shri Ganesh Mahalakshmi Puja auspicious time of day and night worship method Festival
  • कार्तिक पूर्णिमा
    Dhanteras 2024 : धनतेरस पूजा करने से लक्ष्मीजी ठहर जाती हैं घर में, इन चीजों की करें खरीदारी Festival
  • Govardhan Puja : गोवर्धन की पूजा विधि, पूजा सामग्री और प्राचीन कथा Govardhan Puja worship method, worship material and ancient story Festival
  • होली
    14 जनवरी को ही मनाया जाएगा मकर संक्रांति का त्यौहार Festival
  • लोहड़ी पर्व
    Bhai Dooj : आखिर क्यों मनाया जाता है भाई दूज, जानें शुभ मुहूर्त, कथा Why is Bhai Dooj celebrated, know the auspicious time and story Festival
  • Chitragupta Maharaj Jayanti : चित्रगुप्त महाराज जयन्ती 3 नवंबर को, जानें पूजन विधि, मंत्र, कथा और आरती Festival

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • India vs England 2nd test match
    India vs England 2nd test match : रन मशीन’ गिल और तेज गेंदबाजों ने भारत को जीत के करीब पहुंचाया Sports
  • महाकुम्भ- 2025
    महाकुम्भ- 2025 के लिए अद्भुत कलाकृतियों से सजे प्रयागराज के रेलवे स्टेशन Maha Kumbh-2025
  • Padma Shri Award 2024 : यूपी की 12 विभूतियों को मिलेगा पद्म श्री पुरस्कार Blog
  • Kharmas
    Hartalika Vrat : हर‍तालिका व्रत के विशेष सरल उपाय धर्म अध्यात्म
  • जय नारायण के अभिषेक राष्ट्रीय तीरंदाजी में Sports
  • Women's Premier League
    Women’s Premier League : डि क्लर्क के आलराउंडर प्रदर्शन से आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से हराया Sports
  • फिटनेस मॉडल अहाना मिश्रा
    स्टार फिटनेस मॉडल अहाना मिश्रा को विशेष सम्मान Blog
  • डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
    सुबह टहलना या दौड़ना सेहत के लिए फायदेमंद : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme