Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Kharmas
    रात में शिवलिंग के पास जलाना चाहिए दीपक, जानिये क्यों धर्म अध्यात्म
  • बुलंद हौसलों से अंतरराष्ट्रीय बाडी बिल्डर बनीं नंदिता रावत Health
  • सीटीआर में बाघ ने किया हाथी के बच्चे का शिकार हाथी के बच्चे का अधखाया शव मिला, आसपास मिले बाघ के पगचिन्ह व मूवमेंट Crime
  • इलाज का बेहतरीन तरीका है डॉक्टर मधुलिका की सफलता का आधार Health
  • Ayodhya 30 December 2023
    Ayodhya 30 December 2023 : अयोध्या में विकास के नये युग का सूत्रपात Blog
  • एसएन बीवी पीजी कॉलेज में स्वछता अभियान चलाया गया Education
  • पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित (Polytechnic Entrance Exam Result Declared) Education
  • लोहड़ी पर्व
    Bhai Dooj : आखिर क्यों मनाया जाता है भाई दूज, जानें शुभ मुहूर्त, कथा Why is Bhai Dooj celebrated, know the auspicious time and story Festival
Women's Premier League

Women’s Premier League : डि क्लर्क के आलराउंडर प्रदर्शन से आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से हराया

Posted on January 9, 2026January 9, 2026 By Manish Srivastava No Comments on Women’s Premier League : डि क्लर्क के आलराउंडर प्रदर्शन से आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से हराया

नवी मुंबई : नडिन डि क्लर्क के हरफनमौला खेल से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के मौजूदा सत्र के बेहद रोमांचक शुरुआती मैच में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से हराकर अपने अभियान का शानदार आगाज किया। प्लेयर ऑफ द मैच डि क्लर्क ने चार विकेट झटकने के बाद दबाव के क्षणों में 44 गेंद में नाबाद 63 रन की पारी से टीम को जीत दिलाई। आरसीबी को आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रन की जरूरत थी और नैट सिवर-ब्रंट की शुरुआती दो गेंद पर चुकने के बाद उन्होंने दो छक्के और दो चौके लगाकर टीम को यादगार जीत दिला दी।

Women's Premier League
Women’s Premier League

प्रेमा रावत चार गेंद पर आठ रन के साथ नाबाद रही। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर सजीवन सजना की 25 गेंद में 45 रन की पारी के दम पर छह विकेट पर 154 रन बनाये। आरसीबी ने 25 साल की डि क्लर्क की सात चौके और दो छक्के जड़ित पारी से आखिरी ओवर में जीत दर्ज कर सत्र का शानदार आगाज किया। मुंबई की तरफ से निकोला कैरी और अमेलिया केर ने दो-दो विकेट लिए, जबकि स्किवर-ब्रंट, शबनिम इस्माइल और अमनजोत कौर ने एक-एक विकेट लिया। इससे पहले सजना ने सात चौके और एक छक्का जड़ने के अलावा पांचवें विकेट के लिए निकोला कैरी (40 रन) के साथ 49 गेंद में 82 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। कैरी ने 29 गेंद की पारी में चार चौके जड़े। यह साझेदारी ऐसे समय आई जब पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर मुंबई की टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवा रही थी और 11वें ओवर में टीम का स्कोर चार विकेट पर महज 67 रन था।




शीर्ष क्रम में गुनालन कमलिनी ने 28 गेंदों में 32 रन बनाए, जबकि मुंबई और भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 20 रनों का योगदान दिया। आरसीबी को कप्तान स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस ने अच्छी शुरुआत दी लेकिन टीम इसका ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवाकर अपनी मुश्किलें बढ़ा ली। हैरिस (25 रन और मंधाना (18 रन) ने पहले ओवर में सिवर-ब्रंट की गेंद पर चौके लगाए और फिर दूसरे ओवर में इस्माइल के खिलाफ भी वही किया। तीसरे ओवर में दोनों ने निकोला कैरी से 20 रन जोड़े। हैरिस ने एक छक्का और चौका लगाया, जबकि मंधाना ने दो चौके मारे। मंधाना चौथे ओवर में आउट हो गईं, उसके बाद हैरिस भी सिवर-ब्रंट की गेंदबाजी पर आउट हुईं। टीम का स्कोर पांचवें ओवर में दो विकेट पर 47 रन से आठवें ओवर में पांच विकेट पर 65 रन हो गया। दयालन हेमलथा (सात), ऋचा घोष (छह) और राधा यादव (एक) के सस्ते में पवेलियन लौटने से टीम की मुश्किलें बढ़ गयी।

Women’s Premier League

दक्षिण अफ्रीका की क्लर्क ने अपनी पारी से आरसीबी की उम्मीदें जिंदा रखीं। अरुंधती रेड्डी (20) उनके साथ अच्छी साझेदारी की जिससे वह टीम को लक्ष्य के करीब ले जाने में सफल रही। डब्लयूपीएल 2026 की शुरुआत लॉरेन बेल के मेडन ओवर से हुई, जिसमें मुंबई की सलामी बल्लेबाज अमेलिया केर खाता नहीं खोल सकीं। कमलिनी ने हालांकि दूसरे ओवर में लिंडसे स्मिथ की गेंदों पर दो चौके जड़ते हुए 10 रन बटोरकर पहले ओवर की भरपाई की। केर संघर्ष करती नजर आईं और 11वीं गेंद पर अपना खाता खोल सकीं। पांचवें ओवर में बेल की गेंद पर ही उनकी धीमी पारी का अंत हुआ।




बल्लेबाजी के लिए आयी  सिवर-ब्रंट (चार) भी ज्यादा देर टिक नहीं सकीं और सातवें ओवर में  डि क्लर्क की गेंद पर आउट हो गईं। उस समय मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 35 रन था। कमलिनी 10वें ओवर में श्रेयंका की गेंद को स्टंप्स पर खेल बैठी। अगले ओवर में डि क्लर्क ने हरमनप्रीत को चलता कर मुंबई को चौथा झटका दिया। वह कवर ड्राइव खेलने के प्रयास में विकेटकीपर ऋचा घोष को कैच दे बैठी। सजना ने इसके बाद आक्रामक बल्लेबाजी कर टीम को 19 ओवर में 149 रन तक पहुंचा दिया। वह और कैरी दोनों 20 ओवर में डि क्लार्क की गेंद पर आउट हुई।

Sports Tags:Women's Premier League, महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल), मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी)

Post navigation

Previous Post: Makar Sankranti 2026 : मकर संक्रांति पर सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा
Next Post: Malaysian Open : सिंधु मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में, सात्विक और चिराग हारे

Related Posts

  • वैष्णवी शर्मा
    किस्मत में लिखा था क्रिकेट बनना : स्पिनर वैष्णवी शर्मा Sports
  • बैडमिंटन प्रतियोगिता
    बैडमिंटन प्रतियोगिता में रागेन्द्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकैडमी के खिलाड़ी छाये Sports
  • ताइक्वांडो प्रतियोगिता
    ओडिशा राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2024 के लिए कानपुर के सिद्धार्थ शर्मा बनाए गए तकनीकी अधिकारी Sports
  • शहीद कैप्टन आयुष यादव डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल लीग
    Football league : हर्ष स्पोर्टिंग और कैंटोनमेंट क्लब ने जीते अपने मुकाबले Sports
  • 31000 पुरस्कार राशि बैडमिंटन प्रतियोगिता इंदिरा नगर में 22 दिसम्बर से Sports
  • 23वीं उत्तर प्रदेश जूनियर एथलेटिक्स मीट 2025 के लिए कानपुर नगर टीम का चयन आज Sports

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अलीगढ़
    पत्रकारों की बढ़ाई जाए सुविधाएं, सीएम को भेजी मांगे General
  • Kanpur Polytechnic
    Kanpur Polytechnic : पाॅलीटेक्निक छात्र नौकरी देने वाले बनें, न कि लेने वाले Education
  • Heatstroke
    Heatstroke : आईएमए कानपुर के विशेष डॉक्‍टरों ने हीट स्ट्रोक से सतर्क कर बचाव के तरीके बताए Sports
  • भीषण गर्मी में अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • Pathar Ghat : बिठूर का सबसे उत्तम स्मारक है पत्थर घाट General
  • योनेक्स सनराइज यूपी स्टेट जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 का भव्य शुभारंभ, 275 से अधिक खिलाड़ी ले रहे हैं भाग Sports
  • होली
    Makar Sankranti 2024 : स्नान और दान करने पर क्या मिलता हैं फल, जानें पंडित हृदय रंजन शर्मा धर्म अध्यात्म
  • Kharmas
    शिव जी के किस विग्रह की पूजा से मिलता है क्या फल धर्म अध्यात्म

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme