Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना–2026: यात्रियों की कहानियों को मिलेगा सम्मान Railway
  • वीएसएसडी कॉलेज
    वीएसएसडी कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 15 व 16 को Sports
  • इंदिरा शटलर्स के चौथे ओपन कोर्ट बैडमिंटन टूर्नामेंट बचपन से पचपन तक में रोमांच चरम पर Sports
  • Rail Week Celebration
    Rail Week Celebration : पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने वर्ष 2022-23 में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले रेलकर्मियों को सम्मानित किया Railway
  • Police Exam Big Update
    Police Exam Big Update : यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 निरस्त UP Government News
  • Kharmas
    Hartalika Vrat : हर‍तालिका व्रत के विशेष सरल उपाय धर्म अध्यात्म
  • Virat praised Shubhaman : विराट कोहली ने शुभमन गिल की उपलब्धि की तारीफ की, कहा- इस सब के हकदार हो, Sports
  • Hartalika Teej
    Hartalika Teej 2024 : हरतालिका तीज की व्रत विधि, मंत्र, मुहूत और पूजन सामग्री धर्म अध्यात्म
वैष्णवी शर्मा

किस्मत में लिखा था क्रिकेट बनना : स्पिनर वैष्णवी शर्मा

Posted on January 9, 2026January 9, 2026 By Manish Srivastava No Comments on किस्मत में लिखा था क्रिकेट बनना : स्पिनर वैष्णवी शर्मा

नई दिल्ली, एजेंसी : वैष्णवी शर्मा ने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में भारत के लिए पदार्पण किया था और ग्वालियर की 20 साल की बाएं हाथ की स्पिनर का कहना है कि उनके ज्योतिषी पिता नरेंद्र शर्मा ने उनके भविष्य के बारे में बता दिया था कि वह क्रिकेटर बनेंगी। उनका कहना है कि खिलाड़ी बनना उनकी किस्मत में लिखा था। वैष्णवी ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ‘‘जब मैं चार साल की थी तो खेलों में मेरा सफर शुरू हुआ। जैसा कि आप सभी जानते हैं, मेरे पिता एक ज्योतिषी हैं। उन्होंने मेरी कुंडली देखी और कहा कि मुझे या तो खेलों में जाना चाहिए या चिकित्सा के क्षेत्र में।




उन्होंने कहा, ‘‘उसके बाद, यह सवाल था कि मेरी दिलचस्पी किसमें है। कुछ समय बाद, उन्हें समझ आया कि मेरी दिलचस्पी खेलों में है। जब मैं सात साल की थी तो मैंने और गंभीरता से खेलना शुरू किया जैसे शाम को अभ्यास सत्र के लिए जाना। वैष्णवी ने कहा, ‘‘और जब मैं 11-12 साल की थी तो मैंने मध्य प्रदेश के लिए अपना पहला अंडर-16 मैच खेला। तब यह भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अंतर्गत नहीं था, लेकिन सही में मेरा सफर वहीं से शुरू हुआ। श्रीलंका के खिलाफ पांच मैच की श्रृंखला में वह पांच विकेट लेकर भारत के लिए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी रहीं। उन्होंने कहा जब मैंने क्रिकेट शुरू किया, तो यही मेरा लक्ष्य था। मैंने कभी किसी दूसरे लक्ष्य पर ध्यान नहीं दिया। जब भी मैं मैदान पर जाती हूं, तो मैं बाकी सब कुछ भूल जाती हूं क्योंकि क्रिकेट खेलने के बाद जो अहसास मुझे होता है, वह मुझे किसी और चीज से नहीं मिलता। हालांकि उनका सफर आसान नहीं रहा है। वैष्णवी ने माना कि श्रीलंका के लिए चुने जाने से पहले उन्हें उम्मीद थी कि महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की नीलामी में कोई फ्रेंचाइजी उन्हें चुन ही लेगी लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो उन्हें निराशा हुई। पर उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि इसका असर घरेलू टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन पर नहीं पड़े। उन्होंने कहा, ‘‘बेशक, जब उम्मीदें होती हैं तो बहुत बुरा लगता है। मुझे भी ऐसा लगा था। लेकिन उस समय मैं एक टूर्नामेंट खेल रही थी, इसलिए मेरा पूरा ध्यान अपनी टीम पर था। अंडर-23 मेरे लिए एक बड़ा मंच था इसलिए मैंने अपना ध्यान सिर्फ उसी पर लगाए रखा।




उन्होंने कहा मैंने सोचा कि मैं वही कर सकती हूं जो मेरे हाथ में है और बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं। मैंने मैदान पर कभी वह निराशा नहीं दिखाई। मैं दुखी थी, मैंने अपने परिवार से बात की। मेरे दोस्तों, माता-पिता, भाई और सीनियर खिलाड़ियों सभी ने मुझे फ़ोन किया। मैंने उस चीज पर ध्यान दिया जो मेरे हाथ में थी। कुछ हफ्ते बाद वैष्वणी की लगन रंग लाई और उसे पहली बार इंडिया टीम में बुलाया गया। इस खिलाड़ी ने कहा कि विश्व कप जीतने वाली खिलाड़ियों से भरे ड्रेसिंग रूम में जाना एक भावनात्मक पल था। उन्होंने कहा मैं बहुत नर्वस थी। मैं सोच रही थी, उनकी प्रतिक्रिया कैसी होगी, मैं बातचीत कैसे शुरू करूंगी? लेकिन जब मैं वहां पहुंची तो सभी ने मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया, मुझसे बात की और मुझे बहुत सहज महसूस कराया। मैं उनके साथ बहुत अच्छे से घुल-मिल गई। वैष्णवी कहती है कि वह भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर की लड़ने की भावना को अपना आदर्श मानती है जबकि स्मृति मंधाना के खेल के प्रति नजरिए से प्रेरित होती हैं। उन्होंने कहा स्मृति दी और हरमन दी मेरी आदर्श हैं। मैंने एक बार स्मृति का इंटरव्यू देखा था जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर वह टीम के लिए कुछ भी योगदान देती हैं तो वह उस दिन जश्न मनाती हैं और फिर अगली सुबह फिर से शून्य से शुरू करती हैं। हरमन दी से मैंने कभी हार नहीं मानने वाला जज्बा सीखा है।

Sports Tags:स्पिनर वैष्णवी शर्मा

Post navigation

Previous Post: प्रो कुश्ती लीग की चुनौती के लिए तैयारी में जुटी अंतिम पंघाल
Next Post: India vs New Zealand practice : अभ्यास सत्र में लय में दिखे रोहित शर्मा और विराट कोहली

Related Posts

  • कानपुर जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप
    कॉस्को कानपुर जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 24 दिसंबर से Sports
  • उत्कर्ष वर्धन सिंह ने शूटिंग में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, जीता रजत पदक Sports
  • India vs England 2nd test match
    India vs England 2nd test match : रन मशीन’ गिल और तेज गेंदबाजों ने भारत को जीत के करीब पहुंचाया Sports
  • अंश सबरवाल और आरती चौधरी ने जीता खिताब Sports
  • जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप
    प्रथम कॉस्को कानपुर जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 का भव्य समापन, देखें video Sports
  • टीएसएच थर्ड स्टैग ग्लोबल यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट आज से Sports

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • कर्क राशि
    मेष राशि फल 2024 : मेष राशि वालों का कैसा रहेगा नया वर्ष, जानें डॉ रोशनी टाक से धर्म अध्यात्म
  • Durga Navami
    Shri Ram Navami : जानें श्री राम नवमी की पूजा विधि, व्रत कथा और व्रत का फल धर्म अध्यात्म
  • करवा चौथ
    करवा चौथ के साथ ही त्योहारों की खुशियों का आगाज धर्म अध्यात्म
  • करवा चौथ का मुहूर्त
    Mahashivratri-2024 : इस महाशिवरात्रि पर अपनी राशि अनुसार करें शिवजी का पूजन धर्म अध्यात्म
  • सड़क सुरक्षा पखवाड़ा
    सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए 22 अप्रैल से 4 मई तक चलेगा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा Education
  • चंचल खटाना
    उत्तर प्रदेश की शान चंचल खटाना : संघर्ष, सफलता और प्रेरणा की गौरवशाली कहानी Motivation
  • Krida Bharti Sports Week
    Krida Bharti Sports Week : मोतीझील में देसी खेलों से जमकर हुई मस्ती, याद आया बचपन Sports
  • वीएसएसडी कॉलेज
    वीएसएसडी कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 15 व 16 को Sports

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme