Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Skandamata Fifth Day
    Holika Dahan 2024 : होलिका दहन की अग्नि से जानें आने वाले साल का भविष्य धर्म अध्यात्म
  • कानपुर के आयुष कुमार अंडर 17 बालक के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे Sports
  • फेमस माडल
    फेमस माडल के साथ ब्यूटी मेकअप एक्सपर्ट भी हैं आरती पाल Motivation
  • डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
    होम्योपैथिक दवा बीमारियों में कारगर : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • प्रणव अग्रवाल, राघव जिंदल, और तनुवीर जयचांग ने किया स्टेट शूटिंग कंपटीशन क्वालीफाई Sports
  • पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित (Polytechnic Entrance Exam Result Declared) Education
  • प्रथम उत्तर प्रदेश डेफ गेम के तहत बैडमिंटन व टेबल टेनिस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोरखपुर ओवरऑल चैंपियन Sports
  • Multiple Talents
    Multiple Talents : चर्चित हस्तियों में शुमार हैं जम्मू की मल्टीपल टैलेंटड अमर चौहान Education
Dental Care in Winter

Dental Care in Winter : ठिठुरन वाली ठंड से रहे सावधान वरना गिरेंगे दांत

Posted on December 31, 2023 By Manish Srivastava No Comments on Dental Care in Winter : ठिठुरन वाली ठंड से रहे सावधान वरना गिरेंगे दांत
  • तापमान में बदलाव से हो सकता है दर्द
  • ठंड में दांत हो जाते हैं संवदेनशील
  • सर्दी में मुंह का करे खास बचाव
  • पेन होने पर चिकित्सक से करे सम्पर्क
  • चिकित्सक अनुराग मिश्रा ने दी जानकारी

अखिलेश मिश्रा, कानपुर। सर्दी का मौसम भले ही आपको सुहावना लगता है लेकिन इस मौसम में सबसे अधिक बॉडी प्रभावित होती है। सबसे अधिक रोग ठंड में ही पनपते है। ठिठुरन वाली सर्दी में मुंह का खास ध्यान रखे उसे बाहर निकलने पर पूरी तरह ढ़के। वरना हवा लगने पर मंुह के अंदर चबाने वाले दांत पेन के साथ गिर जायेंगे। मौसम परिवर्तन के कारण मुंह का तापमान गिर जाता है। इसका सीधा प्रभाव दांतो पर पड़ता है। भोजन को चबाने में वाले दांत देखने में भले ही सख्त हो। लेकिन वास्तविकता में यह बहुत संवेदनशील होते है। जरा सा मौसम या फिर मुंह का तापमान प्रभावित होने पर पूरा असर दांत व मसूड़ों पर होता है। अगर सर्दी में दांतों में परेशानी महसूस होती है तो तत्काल डॉक्टर से परामर्श लेकर इलाज कराएं। उक्त जानकारी शहर के नामचीन दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनुराग मिश्रा (Dr. Anurag Mishra) ने दी।

Dental Care in Winter
Dental Care in Winter

दांतो को प्रभावित करने वाली बीमारियां
विशेषज्ञ ने बताया कि बॉडी में सबसे अधिक नाजुक मुंह होता है। पूरी बॉडी में इसका सबसे अधिक प्रमुख काम होता है। शरीर को ताकत देने के लिए जो भी आप ग्रहण करते है। उसको चबाने में मंुह के अंदर होने वाले दांत प्रमुख रोल निभाते है। दांत कड़ी से कड़ी चीजों को काटकर या फिर चबाकर शरीर के अंदर पहंुचाने का काम करता है। खाने वाली चीजों के छोटे-छोटे भाग होने से शरीर को उससे पोषक तत्व आसानी से निकालने में मदद मिलती है। लेकिन खानपान में लापरवाही खासतौर से सर्दियों में बड़ी परेशानी का सवब बनती है। खाने के दौरान अगर आप कुछ ऐसा प्रयोग करते है जिससे मंुह का तापमान प्रभावित होता है तो इसका असर दांत में पड़ता है। इससे दांतों में दर्द, दांत में कैविटीज, मसूड़ों में पीरियाडोंटल रोग, सूजन और मौखिक कैंसर जैसी बीमारियां होती है।

मुंह में चार प्रकार के दांतों का रोल
उन्होंने बताया कि मंुह में चार प्रकार के दांत होते है। प्रकृतिक ने इन सभी का रोल तय कर दिया है। मंुह में भोजन या फिर खाने का कोई भी सामान जाने के बाद सभी अपने रोल के हिसाब से काम करते है। सबसे पहले छेदक दंत का काम होता है। यह भोजन को काटने का काम करता है। इसके बाद भेदक दंत यानी फाड़ने का काम करता है। इसके बाद अग्रचर्वणक दंत अपना रोल निभाता है उसके बाद चर्वणक भोजन को ठीक प्रकार से दबाने का काम करता है। इस प्रक्रिया के बाद ही भोजन पेट में पचने के लिए जाता है।

Dental Care in Winter
Dental Care in Winter

सर्दी में ठंडी चीजें घातक
विशेषज्ञ ने बताया कि सर्दी के समय तापमान पहले से प्रभावित होता है। पूरा शरीर ठंड के कारण शिथिल होता है। मांस पेशियां सिकुड़ती है। ऐसे में अगर आप ठंडी चीजों का उपयोग करते है। तो यह दांतों के लिए घातक साबित होती है। जैसे अगर आप फ्रीज में रखी चीजें, ठंडा पानी, पेय पदार्थ या फिर आइसक्रीम यह सभी दांतों के लिए घातक होती है। खानपान के दौरान खासतौर से सर्दी में बहुत सावधानी की आवश्यकता होती है। लापरवाही पर दांत की बीमारी आपको परेशान कर देगी।

स्वस्थ दंत के लिए ले विटामिन डी
उन्होंने बताया कि दांतों को मजबूती प्रदान करने व स्वस्थ्य रखने में विटामिन डी का अह्म रोल है। इसकी कमी से दंत रोग व मसूड़ों में सूजन जैसी परेशानी आती है। इसलिए इसकी कमी न हो आप खानपान में फिश, अंडे की जर्दी, गाजर व दूध का सेवन कर सकते है। यह चीजें दांत के साथ आपके शरीर को भी उर्जा देगी। इसके अलावा कैल्शियम तथा विटामिन देने वाली चीजों का इस्तेमाल करे। सर्दी में बादाम का सेवन दांतों के लिए रामवाण है।

Dental Care in Winter
Dental Care in Winter

छह फल बढ़ाते है दंत की सुंदरता
दंत विशेषज्ञ अनुराग मिश्रा ने बताया कि शरीर को स्वस्थ्य व निरोग रखने में पौष्टिक भोजन का खास रोल है। लेकिन भोजन के साथ या फिर अपनी सुविधानुसार मौसमी फल यानी गर्मियों में तरबूज या फिर सर्दियों में सेब, अनानस, संतरा और पपीता का नियमित सेवन करते है तो दांतो को ताकत तो मिलेगी इसके साथ अगर आपको दांतों पर पीली परत है वह भी साफ हो जायेगी।


Health Tags:Dental Care in Winter, Dr. Anurag Mishra, Health

Post navigation

Previous Post: लता मंगेशकर चौक की सुंदरता देख पीएम हुए भाव विभोर, सीएम योगी से ली जानकारी
Next Post: Health Tips by Barnali Sharma : एक्सरसाइज करने से वजन रहता है संतुलित : बरनाली शर्मा

Related Posts

  • Chocolate Cyst : होम्योपैथिक उपचार से चॉकलेट सिस्ट को आसानी से खत्म किया जा सकता है : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • बुलंद हौसलों से इबारत लिख रहीं गोल्डन गर्ल अहाना मिश्रा Health
  • डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
    होम्योपैथिक दवा से कोई साइड इफेक्ट नहीं होता : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • Solution to Obesity
    Solution to Obesity : आधुनिक इलाज से मोटापा से छुटकारा पाना हुआ आसान, विशेषज्ञ डाक्टरों ने दिए सुझाव Health
  • डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
    सुबह टहलना या दौड़ना सेहत के लिए फायदेमंद : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • डॉक्टर मधुलिका
    डॉक्टर की एक स्माइल मरीज के लिए दवा से अधिक असरदार होती है : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Ganesh Chaturdashi ke shubh yog
    Ganesh Chaturthi : 12 राशियों के अनुसार 12 मंत्र और 12 भोग, प्रसन्न होंगे श्री गणेश धर्म अध्यात्म
  • Famous songs of Karva Chauth
    भगवान शिव जी को आखिर क्यों इतना प्रिय है बिल्वपत्र, क्या-क्या चढ़ाने से क्या मिलता है लाभ धर्म अध्यात्म
  • शैलपुत्री
    Chaitranavratri First Day : माँ दुर्गा के प्रथम स्वरूप श्री शैलपुत्री जी की पूजा धर्म अध्यात्म
  • कानपुर जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप
    कॉस्को कानपुर जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 24 दिसंबर से Sports
  • Alankara Samaroh
    Alankara Samaroh : जय नारायण विद्या मन्दिर इंटर में प्रतिभा अलंकरण समारोह सम्पन्न धर्म अध्यात्म
  • आगरा में आयोजित यूपी कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट में कानपुर का शानदार प्रदर्शन Sports
  • ओम बिरला
    सदन जितना अधिक चलेगा, लोकतंत्र उतना ही होगा मजबूत- ओम बिरला General
  • Durga Navami
    Choti Diwali-2025 : छोटी दीपावली को ऐसे करें काली पूजा, होगा चमत्‍कार, जानें शुभ मुहूर्त Blog

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme