Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Round-Robin Formet
    Round-Robin Formet : भारतीय टीम के लिए अच्छा नहीं रहा राउंड रोबिन फार्मेट Sports
  • ब्रह्मचारिणी
    Lohri-2024 : लोहड़ी की जानें पौराणिक व प्रचलित लोक कथा धर्म अध्यात्म
  • फुटबॉल टीम का ट्रायल
    सीनियर महिला फुटबॉल टीम का ट्रायल 28 फरवरी को ग्रीनपार्क में Sports
  • बैडमिंटन चैम्पियनशिप
    तृतीय कॉस्को कानपुर सीनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट 20 सितंबर से Sports
  • Durga Ashtami
    Phalgun Month : फाल्गुन माह का जानिए क्या है धार्मिक और पौराणिक महत्व धर्म अध्यात्म
  • करवा चौथ
    करवा चौथ के साथ ही त्योहारों की खुशियों का आगाज धर्म अध्यात्म
  • Multiple Talents
    Multiple Talents : चर्चित हस्तियों में शुमार हैं जम्मू की मल्टीपल टैलेंटड अमर चौहान Education
  • Durga Ashtami
    Durga Ashtami : दुर्गा अष्टमी में माता महागौरी की पूजा की जानें विधि व महत्व धर्म अध्यात्म

रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना–2026: यात्रियों की कहानियों को मिलेगा सम्मान

Posted on April 28, 2026 By Manish Srivastava No Comments on रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना–2026: यात्रियों की कहानियों को मिलेगा सम्मान

भोपाल। भारतीय रेल केवल परिवहन का माध्यम नहीं, बल्कि करोड़ों यात्रियों के अनुभवों, स्मृतियों और भावनाओं से जुड़ी एक जीवंत यात्रा है। इन्हीं अनुभवों को अभिव्यक्ति देने तथा उनके माध्यम से रेल सेवाओं को और अधिक यात्री-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) द्वारा “रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना–2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह योजना अखिल भारतीय स्तर पर संचालित है और हिंदी भाषा में सृजनात्मक लेखन को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस योजना के अंतर्गत प्रतिभागियों को आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार ₹10,000, द्वितीय पुरस्कार ₹8,000 तथा तृतीय पुरस्कार ₹6,000 निर्धारित हैं। इसके अतिरिक्त, पाँच प्रतिभागियों को ₹4,000 प्रत्येक के प्रेरणा पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में देश का कोई भी नागरिक भाग ले सकता है।

प्रतिभागियों को अपने रेल यात्रा से जुड़े अनुभवों को हिंदी भाषा में मौलिक रूप से प्रस्तुत करना होगा। लेखन की शब्द सीमा न्यूनतम 3000 और अधिकतम 3500 शब्द निर्धारित की गई है। लेख डबल स्पेस में टंकित होना चाहिए तथा प्रत्येक पृष्ठ पर चारों ओर कम से कम एक इंच का मार्जिन रखा जाना आवश्यक है। सभी पृष्ठ क्रमांकित होने चाहिए। साथ ही, प्रविष्टि के साथ एक पृथक पृष्ठ पर शीर्षक “रेल यात्रा वृत्तांत–2026” अंकित करते हुए लेखक द्वारा दिया गया उपशीर्षक, नाम (हिंदी एवं अंग्रेजी में), पदनाम, आयु, कार्यालय एवं निवास का पता, मातृभाषा, रेलवे फोन नंबर, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी तथा कुल शब्दों की संख्या स्पष्ट रूप से दर्शानी होगी।

प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियां सीधे रेलवे बोर्ड को भी प्रेषित कर सकते हैं। प्रविष्टि भेजने का पता है -सहायक निदेशक, हिंदी (प्रशिक्षण), कमरा संख्या–316, कॉफमो रेल कार्यालय परिसर, तिलक ब्रिज, आईटीओ, नई दिल्ली–110002। इस योजना में भाग लेने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

भारतीय रेल सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों से इस योजना में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह करती है। आपके अनुभव आपकी रचनात्मक अभिव्यक्ति को एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करेंगे।

 

Railway

Post navigation

Previous Post: Heatstroke : आईएमए कानपुर के विशेष डॉक्‍टरों ने हीट स्ट्रोक से सतर्क कर बचाव के तरीके बताए
Next Post: Flag-Hoisting Ceremony at the Shiva Temple : हमारे महापुरुषों को जातीय आधार पर बांटने वाले महापापी : योगी आदित्यनाथ

Related Posts

  • Special Train
    Special Train : सूबेदारगंज-बांद्रा (ट.) सुपरफास्ट विशेष गाड़ी का संचालन 26 फरवरी से, जानें समय Railway
  • UTS on Mobile app
    UTS on Mobile app : यूटीएस आँन मोबाइल ऐप के प्रति किया गया जागरूक Railway
  • R-wallet से बुक करें अनारक्षित टिकट और पाएं 3% की बचत, जानें प्रक्रिया  Railway
  • South Central Railway
    SCR Bags Two Performance Efficiency Shields – 2023 in the Fields of Civil Engineering and Construction Railway
  • लालकुआँ-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस
    Railway Update : लालकुआँ-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारंभ, स्थानीय जनता और व्यापारियों में खासा हर्ष Railway
  • Constable Recruitment Exam
    होली पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज मंडल ने की विशेष तैयारियां Railway

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Skandamata Fifth Day
    Chaitra Navratri 2026 : इस बार पूरे 09 दिन के ही होंगे चैत्रनवरात्र धर्म अध्यात्म
  • निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 150 से अधिक लोग लाभान्वित Health
  • PM Modi in Ayodhya : मोदी जो कहता है उसे पूरा करने के लिए जीवन खपा देता है : प्रधानमंत्री Blog
  • क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जयनारायण विद्या मंदिर टीम बनी चैंपियन Sports
  • होली पर धन प्राप्ति के कुछ सरल घरेलू और आसान से उपाय धर्म अध्यात्म
  • Surya Namaskar Mahayagya
    Surya Namaskar Mahayagya : क्रीड़ा भारती ने सूर्य नमस्कार सप्ताह का किया भव्य शुभारंभ, देखें Vidieo Sports
  • Next-Generation Amrit Bharat Coaches. Sample coach ready Blog
  • ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल प्लॉट
    Yogi government’s big decision : गोण्डा में देश का सबसे बड़ा कन्या पूजन “शक्ति वंदन” होगा UP Government News

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme