Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Filariasis Liberation Campaign
    Filariasis Liberation Campaign : फाइलेरिया के लक्षण का न करें इंतजार, दवा का सेवन ही है बचाव: सीएम योगी UP Government News
  • मारुति सुजुकी
    पांच जनपदों में डीटीआई का ऑटोमेशन व मेंटिनेंस करेगी मारुति सुजुकी UP Government News
  • World Cup-2023
    World Cup-2023 : दक्षिण अफ्रीका के कप्तान अचानक लौटे स्वदेश, फैंस कर रहे दुआएं Sports
  • सांसद खेल स्पर्धा
    सांसद खेल स्पर्धा में सुविज्ञा, प्रेक्षा और दक्ष ने जीते दोहरे खिताब Sports
  • योनेक्स सनराइज यूपी स्टेट जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 का भव्य शुभारंभ, 275 से अधिक खिलाड़ी ले रहे हैं भाग Sports
  • इस संसार में माता-पिता से बढ़कर कोई नहीं : डॉ. मधुलिका शुक्ला Motivation
  • बैडमिंटन टूर्नामेंट
    प्रदेश का पहला जिला रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 26 से कानपुर में Sports
  • जय नारायण विद्या मंदिर
    जय नारायण विद्या मंदिर में जूनियर कक्षाओं का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह Education
Sharad Purnima 2023

Sharad Purnima 2023 : इस बार शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण सूतक का साया—-

Posted on October 26, 2023October 26, 2023 By Manish Srivastava No Comments on Sharad Purnima 2023 : इस बार शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण सूतक का साया—-

शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima 2023) की रात को मंदिरों में ग्रहण शुद्धि के बाद ही लग सकेगा खीर का भोग

आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहते है। इस बार 28 अक्टूबर शनिवार को मध्य रात्रि में शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का साया रहेगा। इस कारण ग्रहण की शुद्धि के बाद ही मंदिरों में लग सकेगा खीर का भोग।

28 अक्तूबर शनिवार को अश्विनी नक्षत्र व मेष राशि पर खंड ग्रास चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई देगा। इस ग्रहण का यम, नियम, सूतक, स्नान-दान का पुण्य नियम मान्य होंगे। इस ग्रहण का सूतक अपराह्न 04:05 बजे से मान्य होगा व ग्रहण का आरंभ रात्रि 01:05 बजे व मोक्ष शुद्धि रात्रि 02:24 बजे होगी।

Sharad Purnima 2023
Sharad Purnima 2023

इस दौरान मंदिरों के पट बंद रहेंगे। उसके बाद लगभग मंदिरों में भोर तड़के मंगला आरती के समय ही पट्ट खुलेंगे। इस दिन ग्रहण सूतक को लेकर आमजन को शंका है कि ऐसे में शरद पूर्णिमा उत्सव कैसे मनावें? किसी भी पर्व को छोड़ने या नहीं मनाने की शास्त्र आज्ञा नहीं देते है। बल्कि शास्त्रों में बताया है कि दूध, दही, मठ्ठा, व घी, तेल में पक्का अन्न व मिठाई में तिल व डाभ रख देने से ये दूषित नही होते है।

ऐसे में या तो सूतक लगने के पूर्व दूध में या खीर बनाकर उसमें तिल व डाभ रख कर कपड़े से ढक कर खुल्ले आसमान के नीचे रख दे। लेकिन ग्रहण व सूतक में इसे स्पर्श न करे। या ग्रहण शुद्धि के बाद स्नानादि से निवृत्त होकर खीर बनाकर आसमान के नीचे रख दे। फिर मंदिरों की शुद्धि करके पूजन आरती कर खीर का भोग लगा सकते है। भले ही कितनी देर हो लेकिन उत्सव छोड़ने की आवश्यकता नहीं है।




धर्म शास्त्रों अनुसार रात्रि में चन्द्र किरणों से अमृत की वर्षा होती है। इस दिन चंद्रमा सोलह किरणों से परिपूर्ण होता है।इस रात को खीर बनाकर चंद्रमा को खीर में देखा जाता है। और फिर उसका सुबह में सेवन किया जाता है। इसका सेवन करने से कई प्रकार के रोगों से निजात मिलती है या रोगों का असर कम होता है। अत: दूध या खीर को चंद्रमा के प्रकाश में रखकर इसका सेवन किया जाता है।

किसी दिव्य औषधि को खीर में मिलाकर शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणों औषधीय गुण कई गुना बढ़ जाते हैं, इसके अलावा दूध में भरपूर चांद की किरणों से मिलने वाला अमृत तत्व मिलता है।चांदी के बर्तन में रोग-प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है। अत: यदि खीर को चांदी के बर्तन में भरकर शरद पूर्णिमा की रात बाहर खुले आसमान में रखा जाए तो वो और भी अधिक लाभदायी होती है।

डॉ रोशनी टाक

धर्म अध्यात्म Tags:Dr. Roshni Tak, Sharad Purnima 2023, डॉ रोशनी टाक

Post navigation

Previous Post: Pancham Skandamata : पंचम स्कंदमाता.19 अक्टूबर 2023 दिन गुरुवार
Next Post: शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर को, जानें विस्तार से

Related Posts

  • Navratri 2023
    Shardiya Navratri 2023 : शरद नवरात्रि कब से कब तक है, कब किसकी करें पूजा, जानें विस्तार से धर्म अध्यात्म
  • होली
    ऋषि पंचमी 20 सितंबर को धर्म अध्यात्म
  • Durga Navami
    Durga Navami : दुर्गा मां के नवे रूप सिद्धिदात्री या रामनवमी का जानें महत्व धर्म अध्यात्म
  • Kharmas
    Kharmas 16 December : खरमास 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक रहेगा, क्‍यों निषेध रहते हैं मांगलि‍क कार्य, जानें पं हृदय रंजन शर्मा जी से धर्म अध्यात्म
  • ब्रह्मचारिणी
    Sakat Chauth Katha : सकट चौथ की पूजा एवं कथा के विषय में पंडित हृदय रंजन शर्मा से धर्म अध्यात्म
  • Ashtami Fast
    Shri Hanuman Janmotsav : बजरंगबली के किस उपाय से मिलता है क्या लाभ, जानें विस्तार से धर्म अध्यात्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • फेमस माडल
    फेमस माडल के साथ ब्यूटी मेकअप एक्सपर्ट भी हैं आरती पाल Motivation
  • महिला विश्व कप चैंपियन की पुरस्कार राशि में बंपर बढ़ोतरी , अब मिलेंगे करीब 40 करोड़ रुपये Sports
  • डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
    विज्ञापन सिर्फ संपर्क का जरिया, सुगम व उत्तम इलाज से जगता है लोगों में विश्वास : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Blog
  • पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर की कई गाड़ियां निरस्त Blog
  • Jijamata felicitation ceremony
    Jijamata felicitation ceremony : कुलदीप यादव, कोच कपिल पांडे व कुश चतुर्वेदी की माता को किया आमंत्रित Sports
  • दि चिन्टल्स स्कूल में KSS टेबल टेनिस टूर्नामेंट का भव्य समापन Sports
  • कानपुर के आयुष कुमार अंडर 17 बालक के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे Sports
  • रामनवमी महोत्सव
    रामलला रावतपुर में रामनवमी महोत्सव की भव्य और विराट शोभायात्रा निकली, देखें वीडियो धर्म अध्यात्म

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme