Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Pathar Ghat : बिठूर का सबसे उत्तम स्मारक है पत्थर घाट General
  • Football Team Selection
    Football Team Selection : कानपुर मंडल की फुटबॉल टीम का हुआ चयन Sports
  • Change of Dress : फुल पैंट शर्ट पहनकर आएंगे परिषदीय विद्यालयों के छात्र Education
  • डॉक्टर बदलने से नहीं उचित व नियमित इलाज से दूर होती है बीमारी : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • Navratri 2023
    Shardiya Navratri 2023 : शरद नवरात्रि कब से कब तक है, कब किसकी करें पूजा, जानें विस्तार से धर्म अध्यात्म
  • Ashtami Fast
    Makar Sankranti 2025 : मकर संक्रांति पर दिया गया दान बढ़कर पुनः प्राप्त होता है 100 गुना धर्म अध्यात्म
  • 31000 पुरस्कार राशि बैडमिंटन प्रतियोगिता इंदिरा नगर में 22 दिसम्बर से Sports
  • प्रयागराज मण्डल में वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारम्भ Railway
Inauguration of electric vehicle manufacturing plant

Inauguration of electric vehicle manufacturing plant :यूपी अब संभावनाओं को परिणाम में बदलने वाला राज्य : मुख्यमंत्री

Posted on January 9, 2026January 9, 2026 By Manish Srivastava No Comments on Inauguration of electric vehicle manufacturing plant :यूपी अब संभावनाओं को परिणाम में बदलने वाला राज्य : मुख्यमंत्री
  • योगी, राजनाथ और कुमारस्वामी ने किया अशोक लेलैंड ईवी प्लांट का उद्घाटन
  • लखनऊ में डबल इंजन सरकार की निवेश, नवाचार व हरित भविष्य की नई उड़ान
  • योगी की घोषणा-हिंदुजा समूह के साथ एमओयू कर हर साल 10 हजार युवाओं करेंगे स्किल्ड

लखनऊ : लखनऊ में शुक्रवार को डबल इंजन सरकार की निवेश, नवाचार व हरित भविष्य की नई उड़ान शुरू हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व भारी उद्योग व इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से लखनऊ में अशोक लेलैंड के इलेक्ट्रिक व्हीकल विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन  (Inauguration of electric vehicle manufacturing plant) किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी अब संभावनाओं को परिणाम में बदलने वाला राज्य है। उन्होंने घोषणा की कि हिंदुजा समूह के साथ एमओयू कर हर साल 10 हजार युवाओं स्किल्ड करेंगे।




मुख्यमंत्री योगी ने सरोजनीनगर स्थित प्लांट पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि 2017 से पहले जिस यूपी को अराजकता और निवेश पलायन के लिए जाना जाता था, वही आज उत्सव का प्रदेश है। डबल इंजन सरकार की फास्ट-ट्रैक अप्रूवल प्रणाली, सुशासन और निवेशक-अनुकूल नीतियों के चलते मात्र 18 महीने में यह विश्वस्तरीय प्लांट तैयार हुआ। उन्होंने बताया कि इकाई की क्षमता अभी 2500 यूनिट/वर्ष है, जिसे चरणबद्ध ढंग से 5000 यूनिट तक बढ़ाया जाएगा। यह परियोजना हरित परिवहन, पर्यावरण संरक्षण और युवाओं के रोजगार, तीनों मोर्चों पर निर्णायक साबित होगी। योगी ने कहा कि यूपी में अब 34 सेक्टरियल पॉलिसी हैं। फियरलेस बिजनेस, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ट्रस्ट ऑफ डूइंग बिजनेस” नई पहचान बन चुकी है। आज 75 जिलों में निवेश हो रहा है। देश के 55 प्रतिशत एक्सप्रेसवे, सबसे बड़ा रेल नेटवर्क, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, रैपिड रेल और वाटरवे, सब यूपी की लॉजिस्टिक ताकत हैं। ईवी इकोसिस्टम में यूपी की राष्ट्रीय हिस्सेदारी 19 प्रतिशत (वर्ष 2024) रही। 700 ई-बसें संचालित हैं। अगले लक्ष्य—यूपी को 2029-30 तक वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाना। योगी ने घोषणा की कि हिंदुजा समूह के साथ एमओयू कर हर साल 10 हजार युवाओं को स्किल डेवलपमेंट से जोड़ा जाएगा। “ट्रस्ट एंड ट्रांसफॉर्मेशन” के जरिए यूपी भविष्य की अर्थव्यवस्था का नेतृत्व करेगा।

विकसित भारत का रास्ता, विकसित यूपी से: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह ईवी यूनिट स्वच्छ, हरित परिवहन के साथ भविष्य की तकनीक में देश को अग्रणी बनाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी की कानून-व्यवस्था और निवेश-अनुकूल वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि यूपी आज आर्थिक विकास का पर्याय है। उन्होंने रिकॉर्ड 18 महीनों में संयंत्र पूरा होने को मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की सफलता बताया। डिफेंस कॉरिडोर, सड़क-इन्फ्रा और औद्योगिक नीतियों ने रोजगार-सृजन को नई गति दी है। ईवी भविष्य है—पेट्रोलियम निर्भरता घटेगी और युवाओं को नई स्किल्स मिलेंगी।

यूपी की ई-बस फैक्टरी से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को नई उड़ान: कुमारस्वामी
भारी उद्योग व इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में नेट-जीरो लक्ष्य की ओर ठोस रोडमैप तैयार है। फेम-2, पीएलआई ऑटो, एसीसी बैटरी और पीएम ई-ड्राइव जैसी योजनाओं से ईवी अपनाने में तेजी आई है। उन्होंने बताया कि 70,000 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। लखनऊ का यह संयंत्र उन्नत विनिर्माण, घरेलू वैल्यू एडिशन और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करेगा।

योगी सरकार के सहयोग, स्पष्ट नीति और त्वरित अनुमतियों के कारण रिकॉर्ड समय में यह संयंत्र संभव हुआ। यूपी आज निवेश के लिए भरोसेमंद और स्थिर गंतव्य है।
-धीरज हिंदुजा, चेयरमैन-हिंदुजा ग्रुप

UP Government News Tags:Inauguration of electric vehicle manufacturing plant

Post navigation

Previous Post: India vs New Zealand practice : अभ्यास सत्र में लय में दिखे रोहित शर्मा और विराट कोहली
Next Post: ऑपरेशन “मेरी सहेली” अभियान में दो लाख से अधिक महिला यात्रियों को अटेंड किया

Related Posts

  • Gift of Development Works
    Gift of Development Works : भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने को नगरीय विकास महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री UP Government News
  • एक सप्ताह के अंदर मिलेंगे आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र UP Government News
  • Light Metro : लाइट मेट्रो के रूट प्लान की तैयारी शुरू UP Government News
  • अयोध्या
    अयोध्या में रोज दो लाख से ज्यादा लोग कर रहे दर्शन, एक तिनका भी नहीं हिला : मुख्यमंत्री UP Government News
  • High Court Lucknow
    High Court Lucknow : सौर ऊर्जा से जगमगाएगा नया हाईकोर्ट परिसर, योगी सरकार ने शुरू की तैयारी UP Government News
  • Chief Minister’s instructions : सभी विभागों में रिक्त पदों को तत्काल भरें: मुख्यमंत्री UP Government News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • योनेक्स सनराइज द्वितीय अंडर 19उत्तर प्रदेश स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप ग्रीन पार्क में 5 जून से Sports
  • तृतीय चंद्रघंटा
    Lohri festival : लोहड़ी पर्व का लोक महत्व, अग्नि पूजन और गीत Blog
  • श्रीकृष्ण छठी महोत्सव
    Sri Krishna Chhathi Festival : जय नारायण विद्या मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण छठी महोत्सव Education
  • ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना
    Indian Railway : भारतीय रेल कश्‍मीर घाटी को देश के शेष रेल नेटवर्क से जोड़ने के और करीब पहुँची Railway
  • Ayodhya
    Ayodhya :अयोध्या में अब सुग्रीव पथ बनवाएगी योगी सरकार धर्म अध्यात्म
  • होली
    Basant Panchami 2024 : अगर बच्चा पढ़ाई में कमजोर है,  तो बसंत पंचमी के दिन करें यह घरेलू उपाय, जानें शुभ मुहूर्त Blog
  • तृतीय चंद्रघंटा
    Shri Ganesh – Mahalakshmi worship : श्री गणेश -महालक्ष्मी पूजन का मुहूर्त, कैसे करें पूजा पाठ धर्म अध्यात्म
  • Ayodhya 30 December 2023
    Ayodhya 30 December 2023 : अयोध्या में विकास के नये युग का सूत्रपात Blog

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme