Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Veer Baal Divas
    Veer Baal Divas : वीर बाल दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में सीएम योगी ने किया श्रीगुरु ग्रंथ साहिब का स्वागत Blog
  • शैलपुत्री
    Ahoi Ashtami : इस बार 4 शुभ संयोग के साथ पड़ रही है अहोई अष्टमी धर्म अध्यात्म
  • Holi Special Trains : होली पर घर जाने पहले जान लें विशेष गाड़ियां Railway
  • Ashtami Fast
    Shri Hanuman Janmotsav : बजरंगबली के किस उपाय से मिलता है क्या लाभ, जानें विस्तार से धर्म अध्यात्म
  • दगाबाज बीवी
    दगाबाज बीवी : एक पत्नी ने फिर दिन बहुरते ही पति को दिखाया ठेंगा, सारी संपत्ति बेंच कर पत्नी को दिया पैसा, अब भटक रहा दर-दर Crime
  • बैडमिंटन प्रतियोगिता 23 जनवरी से Sports
  • Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad : गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला आज Sports
  • MLAs had darshan of Shri Ram
    Ayodhya Ramlala darshan : मंत्रियों-विधायकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किये रामलला के दर्शन धर्म अध्यात्म

बागेश्वर का जिला सैनिक कल्याण अधिकारी 50 हजार की घूस लेते धरा,सेवा विस्तार के नाम पर मांगी रिश्वत

Posted on May 24, 2025 By Manish Srivastava No Comments on बागेश्वर का जिला सैनिक कल्याण अधिकारी 50 हजार की घूस लेते धरा,सेवा विस्तार के नाम पर मांगी रिश्वत

हल्द्वानी विजिलेंस ने की कार्रवाई

बागेश्वर (हल्द्वानी ) : भ्रष्टाचार पर धामी सरकार ने एक और सख्त प्रहार किया है। पूर्व फौजी से सेवा विस्तार की एवज में 50 हजार रुपये की घूस लेते बागेश्वर के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को हल्द्वानी विजिलेंस की टीम ने शनिवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।




सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) सेक्टर हल्द्वानी के सीओ अनिल सिंह मनराल ने बताया कि पीड़ित पक्ष सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी है, जिसने विजिलेंस से की शिकायत में बताया कि वह उपनल के माध्यम से सैनिक कल्याण विभाग में कार्य करता है। उनका 11 महीने का अनुबंध होता है, जो हर 11 माह बाद बढ़ाना होता है। इसके लिए यह कर्मी बागेश्वर के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी (रिटायर्ड कर्नल) सुबोध शुक्ला के पास पहुंचा। आरोप है कि जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने उससे 11 माह का सेवा विस्तार करने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।

सीओ मनराल ने बताया कि अधिकारी के खिलाफ की गई शिकायत की पहले गोपनीय जांच कराई गई और मामला सही पाया गया जिसके बाद उन्हीं के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई। वहीं, शनिवार को अधिकारी सुबोध शुक्ला ने पीड़ित कर्मी को रिश्वत की रकम के साथ जिला कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय बुलाया। इसी दौरान विजिलेंस टीम ने छापा मारकर आरोपी सुबोध शुक्ला को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। सीओ के मुताबिक, मूल रूप से मध्य प्रदेश निवासी सुबोध शुक्ला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय बागेश्वर के गेस्ट हाउस में रह रहा था। इस मामले में विजिलेंस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में अभियोग दर्ज कर लिया है। निदेशक विजिलेंस डॉ. वी. मुरुगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Crime

Post navigation

Previous Post: सीटीआर में बाघ ने किया हाथी के बच्चे का शिकार हाथी के बच्चे का अधखाया शव मिला, आसपास मिले बाघ के पगचिन्ह व मूवमेंट
Next Post: योगी सरकार की सुपोषण पहल: 2026-27 तक उत्तर प्रदेश में 347 नई टीएचआर इकाइयां स्थापित होंगी

Related Posts

  • बुजुर्ग दंपति, पुत्रवधू और पौत्री की नृशंस हत्या, Elderly couple, daughter-in-law and granddaughter brutally murdered. Crime
  • Women jumped in Wel with kids : फतेहपुर में बच्चों को कमर में बांध कर कुएं में कूद गई महिला, बच्चों की मौत Crime
  • Raja Bhaiya’s wife Bhanavi fear : राजा भैया की पत्नी भानवी की कौन लेना चाहता है जान Crime
  • सीटीआर में बाघ ने किया हाथी के बच्चे का शिकार हाथी के बच्चे का अधखाया शव मिला, आसपास मिले बाघ के पगचिन्ह व मूवमेंट Crime
  • शराबी वीरांगना ने पति को कुल्हाड़ी से मार डाला, The drunk woman killed her husband with an axe Crime
  • घाटमपुर में छह साल की बच्ची से duskrm, सिर पर मारी ईंट -शोर मचाने पर मुंह में पत्ते ठूंस दिए Crime

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • World Health Day
    World Health Day : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विशाल स्वास्थ शिविर आयोजित करेगा Health
  • उत्कर्ष वर्धन सिंह ने शूटिंग में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, जीता रजत पदक Sports
  • Hartalika Teej fast
    Hartalika Teej fast : हरतालिका तीज पर कुछ कारगर और चमत्कारिक उपाय धर्म अध्यात्म
  • Vande Bharat
    उत्तर प्रदेश को 3 नई वंदे भारत की सौगात, एक को विस्तार  Railway
  • लखनवी अंदाज में “चार चांद”लगा देती है साड़ी : अहाना मिश्रा मनोरंजन
  • Constable Recruitment Exam
    होली पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज मंडल ने की विशेष तैयारियां Railway
  • करवा चौथ
    करवा चौथ के साथ ही त्योहारों की खुशियों का आगाज धर्म अध्यात्म
  • Ganesh Chaturdashi ke shubh yog
    Ganesh chaturthi 2025 : इस बार चार शुभ योगों में मनाई जाएगी श्री गणेश चतुर्दशी, जानें शुभ मुहूर्त धर्म अध्यात्म

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme