Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Famous songs of Karva Chauth
    अतिदुर्लभ रवि_पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग मे माघ पूर्णिमा आज धर्म अध्यात्म
  • Health Tips
    Health Tips : नियमित एक्सरसाइज से शरीर को बना सकते हैं सुडौल : रजनीत कौर गरचा Health
  • बैडमिंटन एशिया सर्टिफाइड अंपायर
    कानपुर के रवि कुमार दीक्षित बने बैडमिंटन एशिया सर्टिफाइड अंपायर Sports
  • धर्मनगरी अयोध्या
    प्रधानमंत्री के आगमन पर त्रेतायुगीन वैभव के अनुरूप सुसज्जित होगी धर्मनगरी अयोध्या धर्म अध्यात्म
  • World cup 2023
    World cup 2023 : फाइनल में भारत-पाकिस्तान के बीच होगी भिड़ंत: क्रिस गेल Sports
  • Durga Ashtami
    Karva Chauth ka pauranik mahatve : मां पार्वती ने सबसे पहले रखा था करवा चौथ का व्रत धर्म अध्यात्म
  • North Central Railway Successfully Re-girders the Bridge No. 136 on the Shikohabad-Farrukhabad Rail Section Railway
  • होली
    14 जनवरी को ही मनाया जाएगा मकर संक्रांति का त्यौहार Festival

शराबी वीरांगना ने पति को कुल्हाड़ी से मार डाला, The drunk woman killed her husband with an axe

Posted on December 26, 2025December 26, 2025 By Manish Srivastava No Comments on शराबी वीरांगना ने पति को कुल्हाड़ी से मार डाला, The drunk woman killed her husband with an axe
  • बुधवार को शादीशुदा बहनों से मिलने गई थी पनकी
  • शराब के नशे में घर लौटने पर पति से हुई कहासुनी 

कानपुर। बिठूर में शराबी वीरांगना ने अपने पति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। नशे की हालत में घर पहुंचने पर पति ने एतराज जताया तो कहासुनी के बाद वह हमलावर हो गई और कुल्हाड़ी से पति पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। पति को मरा समझ फर्श पर फैला खून साफ किया और ससुराल को हादसे की खबर दी। घरवालों की सूचना पर पुलिस ने युवक को हैलट पहुंचाया, जहां धारदार हथियार से हमला होने का पता चला। इलाज के दौरान भोर पहर युवक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी पत्नी चार वर्षीय बेटे को लेकर घर में ताला लगाकर भाग निकली।

बिठूर थाना क्षेत्र के टिकरा गांव निवासी 45 वर्षीय पप्पू टाइल्स-पत्थर का कारीगर था। 2019 में उसकी शादी बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के तेरहीं माफी गांव निवासी वीरांगना देवी से हुई थी। उसके 4 वर्षीय बेटा जय है। पप्पू का पिता हरिशंकर सविता दिव्यांग है। परिवार में मां बिटोला देवी और दो छोटे भाई संतोष व जीतू हैं। मां बिटोला ने बताया कि बहू शराब की लती है, जिस कारण आए दिन नशे में उसका पति से जरा-जरा सी बात पर विवाद होता था। कई बार उसने पप्पू को लाठी-डंडे से पीटा था।




बुधवार की सुबह 9 बजे वीरांगना अपने बेटे जय को लेकर पनकी में रहने वाली अपनी शादीशुदा बहनों से मिलने उनके घर गई थी। लोगों से पता चला कि पप्पू काम पर गया था। वीरागंना शाम करीब सात बजे घर लौटी तो वह शराब के नशे में थी। उसके घर पहुंचने पर पप्पू से विवाद हो गया। आसपास के लोगों ने गाली-गलौज और झगड़े की आवाज सुनी। करीब दो घंटे तक दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसी बीच गुस्से में वीरागंना ने कमरे में रखी कुल्हाड़ी से पप्पू पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर फर्श पर गिर पड़ा।

पप्पू को मरा समझकर वह सास के पास पहुंची और एक्सीडेंट होने की सूचना दी। खबर पाकर घरवाले मौके पर पहुंचे और पप्पू को लहुलूहान देखकर रोने-चिल्लाने लगे। फिर पुलिस को सूचना दी। बिठूर पुलिस उसे समीप के निजी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने धारदार हथियार से हमला होने की बात बताई और हालत गंभीर बताकर हैलट रेफर कर दिया। हैलट में इलाज के दौरान भोर पहर पप्पू ने दम तोड़ दिया। इसके बाद जब पुलिस उसके घर पहुंची, तो वीरागंना बच्चे को लेकर घर में ताला लगाकर भाग चुकी थी।

Crime Tags:कुल्हाड़ी से मार डाला

Post navigation

Previous Post: इंदिरा शटलर्स के चौथे ओपन कोर्ट बैडमिंटन टूर्नामेंट बचपन से पचपन तक में रोमांच चरम पर
Next Post: सुशासन दिवस पर चार दिवसीय ओपन कोर्ट बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरण के साथ समापन

Related Posts

  • पहलगाम में जिन महिलाओं ने पतियों को खोया, उनमें नहीं था वीरांगना का भाव Crime
  • Women jumped in Wel with kids : फतेहपुर में बच्चों को कमर में बांध कर कुएं में कूद गई महिला, बच्चों की मौत Crime
  • बागेश्वर का जिला सैनिक कल्याण अधिकारी 50 हजार की घूस लेते धरा,सेवा विस्तार के नाम पर मांगी रिश्वत Crime
  • Delivery Scam
    सावधान! Delivery Scam कहीं आपको न बना ले शिकार, ऐसे जाल में फंसाते हैं शातिर, जानें बचाव का तरीका : आरती सिंह तंवर Crime
  • सीटीआर में बाघ ने किया हाथी के बच्चे का शिकार हाथी के बच्चे का अधखाया शव मिला, आसपास मिले बाघ के पगचिन्ह व मूवमेंट Crime
  • घाटमपुर में छह साल की बच्ची से duskrm, सिर पर मारी ईंट -शोर मचाने पर मुंह में पत्ते ठूंस दिए Crime

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Eng vs NZ World Cup match
    Eng vs NZ World Cup match : न्यूजीलैंड ने किया इंग्लैंड के साथ खिलवाड़, नौ विकेट से हराया Sports
  • बो स्ट्रिंग स्टील गर्डर रेलवे ब्रिज
    अयोध्या में 10 करोड़ की लागत से 6 महीने में बनकर तैयार होगा ‘बो स्ट्रिंग स्टील गर्डर रेलवे ब्रिज’ UP Government News
  • खिलाड़ियों को स्ट्रेचिंग अपनी दिनचर्या में जोड़ना चाहिए: डॉ शिव कुमार चौहान Sports
  • जय नारायण विद्या मंदिर की बास्केटबॉल टीमें लखनऊ में बनी चैंपियन Sports
  • टीएसएच थर्ड स्टैग ग्लोबल यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट आज से Sports
  • बुलंद हौसलों से अंतरराष्ट्रीय बाडी बिल्डर बनीं नंदिता रावत Health
  • High Court Lucknow
    High Court Lucknow : सौर ऊर्जा से जगमगाएगा नया हाईकोर्ट परिसर, योगी सरकार ने शुरू की तैयारी UP Government News
  • तृतीय चंद्रघंटा
    Shri Krishna Janmastami 2024 : आखिरकार भगवान श्री कृष्ण का नाम लड्डू गोपाल कैसे पड़ा धर्म अध्यात्म

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme