Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Durga Navami
    Makar Sankranti 2026 : मकर संक्रांति पर सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा धर्म अध्यात्म
  • IMA Kanpur
    जाणता राजा महानाट्य का आयोजन 1 अक्टूबर से, पुणे के 150 कलाकार करेंगे मंचन Health
  • UP Police Infrastructure Development
    UP Police Infrastructure Development : दंगाइयों के लिए काल है पीएसी : सीएम Blog
  • Padma Shri Award 2024 : यूपी की 12 विभूतियों को मिलेगा पद्म श्री पुरस्कार Blog
  • Art of Success
    Art of Success : संवाद कौशल, शिक्षण कौशल और व्यक्तित्त्व विकास है सफलता का मूलमंत्र : दीक्षा तिवारी Education
  • देश और मानव सेवा के लिए जाने जाते हैं डॉ. दीपक शुक्ला Health
  • जयनारायण स्कूल के अभिषेक का चयन स्कूल नेशनल आर्चरी में Sports
  • टेबल टेनिस टूर्नामेंट
    टीएसएच थर्ड स्टैग ग्लोबल यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट में गाजियाबाद के सार्थ और सुहाना विजयी Sports

पहलगाम में जिन महिलाओं ने पतियों को खोया, उनमें नहीं था वीरांगना का भाव

Posted on May 24, 2025May 24, 2025 By Manish Srivastava No Comments on पहलगाम में जिन महिलाओं ने पतियों को खोया, उनमें नहीं था वीरांगना का भाव
  • हरियाणा से भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र बांगड़ा ने दिया विवादित बयान
  • कहा- पर्यटक अगर आतंकवादियों का मुकाबला करते तो नहीं होतीं इतनी मौतें

भिवानी, एजेंसी
हरियाणा से भाजपा के राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा शनिवार को पहलगाम आतंकी हमले को विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा, पर्यटकों को संघर्ष करना चाहिए था। आतंकी हमले में अपने पतियों को खोने वाली महिलाओं को भी ‘वीरांगना’ की तरह व्यवहार करना चाहिए था। राज्यसभा सदस्य के इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया है।
सांसद जांगड़ा शनिवार को भिवानी में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे। जांगड़ा ने जनसभा को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि अगर पर्यटकों ने अग्निवीर प्रशिक्षण लिया होता तो जान गंवाने वाले लोगों की संख्या कम होती। भाजपा सांसद ने कहा कि जिन महिलाओं ने आतंकी हमले में अपने पतियों को खोया, उनमें तब ‘वीरांगनाओं’ के भाव की ‘कमी’ थी।




जांगड़ा ने कहा, वहां जो हमारी वीरांगनाएं बहन थीं, जिनकी मांग का सिंदूर छीन लिया गया, उनमें वीरांगनाओं को भाव ही नहीं था, जोश नहीं था, जज्बा नहीं था। इसलिए हाथ जोड़कर गोली का शिकार हो गए। उन्होंने कहा, हाथ जोड़ने से कोई छोड़ता नहीं है। हमारे आदमी वहां पर हाथ जोड़कर मारे गए। भाजपा सांसद ने कहा कि अगर हमले में अपने पतियों को खोने वाली महिलाओं ने होलकर का इतिहास पढ़ा होता तो कोई भी उनके सामने उनके पतियों को इस तरह नहीं मारता। अगर यात्री ट्रेनिंग पास किए होते तो तीन उग्रवादी 26 लोगों को नहीं मार सकते थे। भाजपा सांसद ने अग्निवीर योजना का जिक्र करते हुए कहा कि अगर प्रत्येक पर्यटक ने अग्निवीर का प्रशिक्षण लिया होता तो वे आतंकवादियों को घेर सकते थे और जान गंवाने वाले लोगों की संख्या भी कम होती।
जांगड़ा ने बाद में कहा कि पर्यटकों को आतंकवादियों से मुकाबला करना चाहिए था।

जांगड़ा ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, बिल्कुल लड़ना चाहिए था। और अगर लड़ते, तो कम शहादत होती और कम लोग मारे जाते। हाथ जोड़ने से कौन छोड़ता है। वो तो मारने के लिए आए थे..वे तो आतंकवादी थे। उनके दिल में दया थोड़ी थी। अगर पर्यटक लड़ते, तो कम मौतें होतीं।

Crime Tags:रामचंद्र जांगड़ा

Post navigation

Previous Post: Women jumped in Wel with kids : फतेहपुर में बच्चों को कमर में बांध कर कुएं में कूद गई महिला, बच्चों की मौत
Next Post: ऋषिकेश में कोरोना के दो मामले मिले, सतर्कता बढ़ी स्वास्थ्य सचिव बोले-किसी तरह की डर जैसी कोई स्थिति नहीं

Related Posts

  • घाटमपुर में छह साल की बच्ची से duskrm, सिर पर मारी ईंट -शोर मचाने पर मुंह में पत्ते ठूंस दिए Crime
  • सीटीआर में बाघ ने किया हाथी के बच्चे का शिकार हाथी के बच्चे का अधखाया शव मिला, आसपास मिले बाघ के पगचिन्ह व मूवमेंट Crime
  • दगाबाज बीवी
    दगाबाज बीवी : एक पत्नी ने फिर दिन बहुरते ही पति को दिखाया ठेंगा, सारी संपत्ति बेंच कर पत्नी को दिया पैसा, अब भटक रहा दर-दर Crime
  • शराबी वीरांगना ने पति को कुल्हाड़ी से मार डाला, The drunk woman killed her husband with an axe Crime
  • Raja Bhaiya’s wife Bhanavi fear : राजा भैया की पत्नी भानवी की कौन लेना चाहता है जान Crime
  • बुजुर्ग दंपति, पुत्रवधू और पौत्री की नृशंस हत्या, Elderly couple, daughter-in-law and granddaughter brutally murdered. Crime

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • डीजीपी
    जल, थल और नभ तीनों स्तर पर होगी श्रद्धालुओं की सुरक्षा : डीजीपी Blog
  • बैडमिंटन प्रतियोगिता
    रागेन्द्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकेडमी में वर्ष की पहली बैडमिंटन प्रतियोगिता का रोमांच जारी Sports
  • textile
    टेक्सटाइल के क्षेत्र में है उज्जवल भविष्य: जेके पांडे Education
  • Neeraj Chopra Classic Championship
    Neeraj Chopra Classic Championship : मेजबान और प्रतियोगी चोपड़ा बने एनसी क्लासिक के पहले सत्र के चैंपियन Sports
  • रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना–2026: यात्रियों की कहानियों को मिलेगा सम्मान Railway
  • Ganesh Chaturdashi ke shubh yog
    Ganesh chaturthi 2025 : इस बार चार शुभ योगों में मनाई जाएगी श्री गणेश चतुर्दशी, जानें शुभ मुहूर्त धर्म अध्यात्म
  • Durga Navami
    Shardiya Navaratri : नौ ग्रहों को नियंत्रित करते हैं मां दुर्गा के नौ स्वरूप धर्म अध्यात्म
  • Skandamata Fifth Day
    संकष्टी गणेश चतुर्थी की पूजा धर्म अध्यात्म

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme