Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Skandamata Fifth Day
    Chaitra Navratri 2026 : इस बार पूरे 09 दिन के ही होंगे चैत्रनवरात्र धर्म अध्यात्म
  • Inauguration of electric vehicle manufacturing plant
    Inauguration of electric vehicle manufacturing plant :यूपी अब संभावनाओं को परिणाम में बदलने वाला राज्य : मुख्यमंत्री UP Government News
  • Rakshabandhan : रक्षाबन्धन पर्व बनाने की परम्परा कैसे शुरु हुई, जानें इतिहास एवं पूजा विधि! धर्म अध्यात्म
  • बैडमिंटन टूर्नामेंट
    प्रदेश का पहला जिला रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 26 से कानपुर में Sports
  • परिवहन निगम के ड्राइवर व कन्डक्टर्स को योगी सरकार का तोहफा, अब 1.89 रुपए प्रति किमी की दर से मिलेगा पारिश्रमिक UP Government News
  • Durga Ashtami
    Raksha Bandhan-2024 : रक्षा बंधन पर जानिए पौराणिक काल के 10 भाइयों की प्रसिद्ध बहनों के विषय में धर्म अध्यात्म
  • Famous songs of Karva Chauth
    करवाचौथ के प्रसिद्ध गीत, Famous songs of Karva Chauth धर्म अध्यात्म
  • Kharmas
    रात में शिवलिंग के पास जलाना चाहिए दीपक, जानिये क्यों धर्म अध्यात्म
सारस

यूपी में साल दर साल बढ़ रहा राज्य पक्षी सारस का कुनबा

Posted on July 10, 2024July 10, 2024 By Manish Srivastava No Comments on यूपी में साल दर साल बढ़ रहा राज्य पक्षी सारस का कुनबा
  • वर्ष में दो बार होती है राज्यव्यापी गणना, इस वर्ष ग्रीष्मकालीन गणना में मिले 19918 सारस
  • इटावा वन प्रभाग में मिले सर्वाधिक 3289 सारस, 10 वन प्रभागों में यह संख्या 500 से अधिक पाई गई
  • मऊ वन प्रभाग में विगत 10 वर्ष में पहली बार छह सारस पक्षी दिखाई दिए
  • 20 व 21 जून को हुए गणना कार्यक्रम में प्रदेश के लगभग 10 हजार नागरिकों द्वारा लिया गया भाग

लखनऊ, 10 जुलाईः उत्तर प्रदेश में साल दर साल राज्य पक्षी सारस का कुनबा बढ़ता जा रहा है। राज्य में प्रतिवर्ष दो बार गणना की जाती है। प्रदेश में ग्रीष्मकालीन गणना (20-21 जून2024) में कुल 19918 सारस पाए गए हैं। यह पिछले वर्ष की तुलना में 396 अधिक है। वहीं राज्यव्यापी गणना में इटावा वन प्रभाग में सर्वाधिक 3289 सारस मिले। 10 वन प्रभागों में यह संख्या 500 से अधिक रही। मऊ वन प्रभाग में 10 वर्ष में पहली बार छह सारस पक्षी दिखाई दिए। प्रदेश में ग्रीष्मकालीन गणना (20-21 जून2024) में इस बार 10 हजार नागरिकों द्वारा भी भाग लिया गया।

2021 में 17329 सारस पाए गए थे, 2024 में हुए 19918
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पशु-पक्षी व पर्यावरण प्रेम जगजाहिर है। 2017 में सत्ता संभालने के बाद से उन्होंने विभागों को भी इनके संरक्षण पर विशेष जोर दिया। इस क्रम में जब 2021 में सारस की गणना हुई तो यह संख्या 17329 पाई गई। 2022 में यह कुनबा 19188 हुआ। 2023 में यूपी में 19522 सारस मिले, 2024 में बढ़कर यह संख्या 19918 हो गई। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 396 सारस यूपी में बढ़ गए। 2021 से 2024 के बीच प्रदेश में 2589 सारस बढ़े।

इटावा वन प्रभाग में मिले सर्वाधिक 3289 सारस, 10 प्रभागों में यह संख्या 500 से ऊपर रही
वर्ष 2024 में सारस की ग्रीष्मकालीन गणना में 100 प्रभागों में इनकी संख्या 500 से ऊपर रही। इटावा वन प्रभाग में सर्वाधिक 3289, मैनपुरी में 2945, शाहजहांपुर में 1212, औरैया में 1202, कन्नौज में 786, हरदोई में 735, संतकबीरनगर में 717, कानपुर देहात में 709, गोरखपुर में 675 और सिद्धार्थनगर में 673 सारस पाए गए।




27 वन प्रभागों में सारस की संख्या 100 से 500 तक रही
27 वन प्रभागों में सारस की संख्या 100 से 500 के बीच रही। इनमें रायबरेली में 428, सीतापुर में 427, उन्नाव में 426, बरेली में 348, सोहगीबरवा में 339, लुप्तप्राय 306, बांदा में 261, बाराबंकी में 257, फिरोजाबाद में 239, दक्षिण खीरी में 209, अलीगढ़ व अमेठी में 194-194, बस्ती में 186, गौतमबुद्ध नगर में 171, मथुरा में 166, बिजनौर सामाजिक वानिकी में 143, गोंडा में 142, एटा में 138, सुल्तानपुर में 137, बहराइच में 135, फर्रुखाबाद में 134, कानपुर नगर में 133, राष्ट्रीय चंबल सेंच्युरी में 119, बदायूं में 116, फतेहपुर में 103, चित्रकूट और अवध वन प्रभाग में 102-102 सारस पाए गए।

31 वन प्रभागों में 100 से कम सारस मिले, मऊ में 10 वर्ष में पहली बार दिखे छह सारस
31 वन प्रभाग ऐसे रहे, जहां 100 से कम सारस मिले। पिछले 10 वर्ष में मऊ में पहली बार दिखे छह सारस दिखे। श्रावस्ती में 99, कासगंज में 95, पीलीभीत सामाजिक वानिकी में 94, हमीरपुर में 86, सोहेलवा में 81, अंबेडकरनगर में 80, अयोध्या में 78, हाथरस में 75, आगरा में 55, कौशांबी व उत्तर खीरी में 54, प्रतापगढ़ में 53, मेरठ में 51, कुशीनगर में 50, बुलंदशहर में 44, मुरादाबाद में 42, कतर्नियाघाट में 36, देवरिया में 34, ललितपुर में 31, मुजफ्फरनगर में 20, महोबा, प्रयागराज व नजीबाबाद में 18-18, संभल में 12, आजमगढ़ व जौनपुर में 11-11, मऊ व रामपुर में छह-छह, उरई में चार, हापुड़ व पलिया-खीरी में दो-दो सारस मिले।

Blog

Post navigation

Previous Post: Lucknow Metro : लखनऊ मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर को मिली एनपीजी की मंजूरी
Next Post: सुबह टहलना या दौड़ना सेहत के लिए फायदेमंद : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला

Related Posts

  • World winner list
    World winner list : कब-कब किसने जीता वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट Blog
  • योगी आदित्यनाथ
    चौधरी चरण सिंह सच्चे अर्थों में लोकतंत्र के साधक : योगी आदित्यनाथ Blog
  • प्रदेश में ई ऑटो रिक्शा की ड्राइविंग सीट संभालेंगी महिलाएं Blog
  • मोदी जी की राह रोकने को दंगाबाज और दगाबाज लगा रहे बैरियर : सीएम योगी Blog
  • योगी सरकार की सुपोषण पहल: 2026-27 तक उत्तर प्रदेश में 347 नई टीएचआर इकाइयां स्थापित होंगी Blog
  • महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे
    महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे ने किया प्रयागराज-कानपुर खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण Blog

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • टनकपुर त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी
    टनकपुर-खातीपुरा-टनकपुर त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी टनकपुर से 08 जनवरी से चलेगी Railway
  • Health Tips
    Health Tips : फिट रहने के लिए अच्छी डाइट बेहद जरूरी : अहाना मिश्रा Health
  • Health Tips
    Health Tips : फिट रहने के लिए अच्छी डाइट बेहद जरूरी : जानवी पांडव Health
  • कर्क राशि
    मिथुन राशि वालों के लिए कैसा होगा साल 2024, जानें डॉ रोशनी टाक से Blog
  • जयपुर
    विकास के क्लिक पर जयपुर में लोगों के चेहरे पर आती है ‘गुलाबी मुस्कान’ Motivation
  • दिशा कुमारी
    कड़े संघर्ष के बाद ही मिलती है सफलता: दिशा Sports
  • सूर्य नमस्कार सप्ताह
    रथ सप्तमी के अवसर पर क्रीड़ा भारती आयोजित करेगा सूर्य नमस्कार सप्ताह Sports
  • ब्रह्मचारिणी
    Living Daughter Fast : जीवित पुत्रिका व्रत 06 अक्टूबर को, जानें क्यों रखा जाता है ये व्रत धर्म अध्यात्म

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme