Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • सौम्या माथुर
    सौम्या माथुर बनीं पूर्वोत्तर रेलवे की नई महाप्रबंधक Railway
  • होली
    शास्त्रों के अनुसार किस-किस व्यक्ति को है श्राद्ध करने का अधिकार धर्म अध्यात्म
  • Fitness Modeling
    Fitness Modeling : ज्योति सिंह ने जीता गोल्ड, अहाना की स्पेशल पोजिंग पर बजी जमकर तालियां Sports
  • कुलदीप यादव का किया गया सम्मान Blog
  • UP Board Exam Preparation
    UP Board Exam Preparation : यूपी बोर्ड शुचितापूर्ण परीक्षा कराने को  तैयार Education
  • Pathar Ghat : बिठूर का सबसे उत्तम स्मारक है पत्थर घाट General
  • ताइक्वांडो प्रतियोगिता
    उप्र ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कानपुर ने हासिल किया दूसरा स्थान, 4 स्वर्ण समेत नौ पदक जीते Sports
  • जय नारायण विद्या मंदिर की छात्रा सुविज्ञा कुशवाहा ने टेबल टेनिस में फिर रचा इतिहास, हुआ राष्ट्रीय चयन Sports

Asia Cup India vs UAE :भारत ने यूएई को नौ विकेट से हराया

Posted on September 10, 2025September 10, 2025 By Manish Srivastava No Comments on Asia Cup India vs UAE :भारत ने यूएई को नौ विकेट से हराया

दुबई 10 सितंबर, एजेंसी ( Asia Cup India vs UAE) कुलदीप यादव सात रन देकर (चार विकेट) और शिवम दुबे चार रन देकर (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद अभिषेक शर्मा (30) और शुभमन गिल (नाबाद 20) के दम पर भारत ने बुधवार को एशिया कप के दूसरे मैच में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 93 गेंदे शेष रहते नौ विकेट से हरा दिया। 58 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े। चौथे ओवर में जुनैद सिद्दीकी ने अभिषेक शर्मा को आउटकर यूएई को पहली सफलता दिलाई। अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों में तीन छक्के और दो चौके लगाते हुए 30 रनों की पारी खेली। शुभमन गिल ने नौ गेंदों दो चौके और एक छक्का लगाते हुए (नाबाद 20) रन बनाये।

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दो गेंदों में एक छक्का लगाते हुए (नाबाद सात) रन बनाये। भारत ने 4.3 ओवर में एक विकेट पर 60 रन बनाकर नौ विकेट से मुकाबला जीत लिया।भारत ने न केवल बड़े अंतर से मैच जीता है बल्कि अपने इरादे भी स्पष्ट कर दिए हैं कि वह इस टूर्नामेंट में किस तरह का क्रिकेट खेलने जा रहा है। 93 गेंद रहते हुए भारत ने यह मैच अपने नाम कर लिया। पहले गेंदबाजी करते हुए महज 57 रनों पर यूएई को रोका और फिर अभिषेक ने आते ही हल्ला बोल दिया। गिल ने भी पूरी तरह से साथ दिया और भारत को जीत हासिल करने के लिए मात्र 27 गेंदों का सामना किया। यूएई के लिए एकमात्र विकेट जुनैदी सिद्दीकी ने लिया। इससे पहले आज यहां भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।




 

बल्लेबाजी करने उतरी यूएई के लिए आलीशान शराफ़ु और कप्तान मुहम्मद वसीम ने पहले विकेट के लिए 26 रन जोड़े। चौथे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने आलीशान शराफू 17 गेंदों में 22 रन को आउटकर भारत को पहली सफलता दिलाई। अगले ही ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने मोहम्मद जोहैब (दो) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे यूएई का कोई भी बल्लेबाज अधिक देर तक पिच पर नहीं टिक सका। यूएई के नौ बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। राहुल चोपड़ा (तीन), हर्षित कौशिक (दो), हैदर अली (एक) और मोहम्मद वसीम (19) को कुलदीप यादव ने आउट किया। आसिफ़ ख़ान (दो), ध्रुव पराशर (एक) और जुनैद सिद्दीकी (शू्न्य) को शिवम दुबे ने अपना शिकार बनाया। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे यूएई की पूरी टीम 13.1 ओवर में 57 रन सिमट गई।

 

भारत के लिए कुलदीप यादव ने 2.1 ओवर में सात रन देकर चार विकेट झटके। शिवम दुबे ने दो ओवर में चार रन देकर तीन विकेट लिये। जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Sports

Post navigation

Previous Post: क्षेत्रीय बास्केटबॉल में जय नारायण व जुगल देवी बने चैंपियन
Next Post: उत्कर्ष वर्धन सिंह ने शूटिंग में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, जीता रजत पदक

Related Posts

  • नवनीत कौर
    नवनीत कौर ने बुलंद हौसलों से जिंदगी और कॅरियर को संभाला Sports
  • कानपुर के खिलाड़ियों का दबदबा : बरेली यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस में 2 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक Sports
  • सांसद खेल स्पर्धा
    सांसद खेल स्पर्धा में सुविज्ञा, प्रेक्षा और दक्ष ने जीते दोहरे खिताब Sports
  • kdba.co.in
    kdba.co.in : बैडमिंटन एसोसिएशन की वेबसाइट हुई लॉन्च Sports
  • ASMlTA Yogasan
    ASMlTA Yogasan : अस्मिता योगासन कानपुर लीग 2026 का सफल आयोजन Sports
  • Fitness Model
    Fitness Model : अपने टैलेंट से फिटनेस मॉडलिंग में दिखाया ‘करिश्मा ‘ Sports

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • बरनाली शर्मा
    सिल्वर मेडल जीतकर बरनाली शर्मा ने बिखेरी अपनी चमक Sports
  • प्रश्न मंच प्रतियोगिता
    अंतर्विद्यालयीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन प्रथम व जय नारायण विद्या मंदिर दूसरे स्थान पर रहा Education
  • PM Narendra Modi Bulandshahar Visit
    PM Narendra Modi Bulandshahar Visit : मोदी को चुनावी बिगुल फूंकने की जरूरत नहीं, मोदी विकास का बिगुल फूंकता है : प्रधानमंत्री Politics
  • Health : स्वस्थ रहने पर ही हर काम में सफल होंगे : प्राची दीक्षित Health
  • कर्क राशि
    वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, जाने डॉ. रोशनी टाक से धर्म अध्यात्म
  • एथलीट पुष्पांजलि देवल
    अपने प्रदर्शन में निखार ला रही हैं मेरठ की एथलीट पुष्पांजलि देवल Sports
  • कबड्डी प्रतियोगिता में जालौन ने बाजी मारी, द्वितीय स्थान पर रहा बांदा Sports
  • गणगौरी पूजा
    Gangauri Puja : गणगौरी पूजा 11 अप्रैल को है, जाने धार्मिक महत्व एवं संपूर्ण जानकारी धर्म अध्यात्म

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme