Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Development Projects Launch
    Development Projects Launch : 2024 में 2014 और 2019 से भी बड़े बहुमत के साथ बनेगी मोदी सरकारः सीएम योगी UP Government News
  • Warm-up match rules : वार्म-अप मैच के नियम होते हैं बड़े ही रोचक Blog
  • प्रथम जीजा माता सम्मान
    क्रीड़ा भारती कानपुर महानगर ने 22 माताओं को दिया प्रथम जीजा माता सम्मान Sports
  • Motivation
    Motivation : 2.3 मिलियन से अधिक फालोवर बनाना आसान नहीं था : रतन चौहान Motivation
  • यूपी स्टेट बेडमिंटन चैंपियनशिप
    यूपी स्टेट बेडमिंटन चैंपियनशिप में कानपुर के खिलाडियों की शानदार शुरुआत Sports
  • एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने कजाकिस्तान को 15-0 से रौंदा Sports
  • Hartalika Teej
    महाशिवरात्रि पर शुभ योग, जानें चारों प्रहर का मुहूर्त, होगी भोलेनाथ की कृपा धर्म अध्यात्म
  • फिटनेस मॉडल अहाना मिश्रा
    स्टार फिटनेस मॉडल अहाना मिश्रा को विशेष सम्मान Blog

Health : स्वस्थ रहने पर ही हर काम में सफल होंगे : प्राची दीक्षित

Posted on September 28, 2023September 28, 2023 By Manish Srivastava No Comments on Health : स्वस्थ रहने पर ही हर काम में सफल होंगे : प्राची दीक्षित

कानपुर : जीवन में सबकुछ हासिल करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हो। अगर आपको वो सारे सुख और साधन मिल जाते हैं तो भी उनका आप सुख नहीं उठा सकते क्योंकि किन्हीं संसाधनों का पूर्णतया लाभ या सुख उठाने के लिए आपको पूरी तरह स्वस्थ भी होना बहुत जरूरी है। हर काम पूरी स्वच्छता के साथ और अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित समय पर पौष्टिक भोजन करने के साथ ही एक्सरसाइज यानी व्यायाम करना भी बेहद जरूरी है।




स्वस्थ रहने के कुछ मंत्र

  • सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमेशा रात को जल्दी सोने के साथ ही सुबह जल्दी ही उठना चाहिए। इससे शरीर स्वस्थ होने के साथ ही और बुद्धि का विकास होता है। क्योंकि सुबह-सुबह मिलने वाली ताजी हवा शरीर के लिए संजीवनी का काम करती है। इसलिए नियमित रूप से सही समय पर सोने और जागने की आदत डालनी चाहिए। ऐसा करने से आप फिट रहेंगे और मांसपेशियों को भी आराम मिलेगा क्योंकि अच्छा स्वास्थ ही आपका सबसे बड़ा धन है। इसलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति समझौता कभी नहीं करना चाहिए।
  •  नियमित एक्सरसाइज करने से दिल का दौरा पडऩे का जोखिम कम होता है। शरीर का वजन नियंत्रित होने के साथ ही खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी नियंत्रित रहती है।
  • विशेषज्ञों की राय और मेरे अनुभव के मुताबिक जिम में एक्सरसाइज में पुशअप सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। पुशअप को प्रतिदिन करना चाहिए। यानी इसको अपनी दिनचर्या में शामिल कर लीजिए। इससे चेस्ट, शोल्डर, आम्र्स, पीठ के साथ-साथ शरीर के शरीर के दूसरे अंग भी मजबूत और पूरी तरह स्वस्थ हो जाते हैं। नियमित पुशअप करने से शरीर सुडौल और आकर्षक हो जाता है।
  •  वॉल सिट्स महत्वपूर्ण एक्सरसाइज है। वॉल सिट्स एक्सरसाइज में पीठ को दीवार के पास रखते हैं और फिर दोनों पैरों को कुर्सी पर बैठने की पोजीशन में रखते हैं। अब दोनों हाथों को फोल्ड कर के कुछ देर इसी पोजीशन में रहना चाहिए। इससे बॉडी का बैलेंस बनाया जा सकता है। इस एक्सरसाइज को आप फिटनेस के लिए अपनी क्षमता के हिसाब से कर सकते हैं।
  • दूसरी जरूरी एक्सरसाइज है ट्राइसेप्स डिप्स। चेयर या बेंच की मदद से ट्राइसेप्स डिप्स के जरिए आप अपने बाजुओं की मांसपेशियों को टोन यानी सुडौल बना सकते हो। फिटनेस के लिए ट्राइसेप्स डिप्स को आप बेंच पुशअप्स और वेट लिफ्टिंग के माध्यम से बखूबी हासिल कर सकते हो।


https://youtu.be/z9XoT8iocEo?si=6-Oom9_hwPOsfmBx

Health

Post navigation

Previous Post: गणपति बप्पा मोरया की रोचक कथा
Next Post: Asian Games Cricket : नेपाल ने क्रिकेट को दिग्गजों को कर दिया दंग, तोड़ दिए सब रिकाॅर्ड

Related Posts

  • आईएमए कानपुर क्रिकेट प्रीमियम लीग
    आईएमए कानपुर क्रिकेट प्रीमियम लीग 2 और 3 दिसंबर को Health
  • डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
    होम्योपैथिक दवा से कोई साइड इफेक्ट नहीं होता : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • कानपुर की डॉक्टर मेनका “100 आइकोनिक वूमेन ऑफ इंडिया अवॉर्ड” से सम्मानित Health
  • डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
    स्वस्थ शरीर ही सबसे बड़ी पूंजी: डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • डॉक्टर मधुलिका
    डॉक्टर की एक स्माइल मरीज के लिए दवा से अधिक असरदार होती है : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • होम्योपैथिक दवा से त्वचा रोग ठीक होने पर दाग भी नहीं पड़ते : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • गहन संवाद मरीजों के लिए करता है संजीवनी का काम : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • फुटबॉल टीम का ट्रायल
    सीनियर महिला फुटबॉल टीम का ट्रायल 28 फरवरी को ग्रीनपार्क में Sports
  • अलीगढ़
    बढ़ाए गए बिजली बिल के लिए सौंपा ज्ञापन Blog
  • हरतालिका तीज व्रत (गौरी तृतीया व्रत) 26 अगस्त 2025 दिन मंगलवार को है, जानें चमत्कारी उपाय धर्म अध्यात्म
  • Health Tips
    Health Tips : फिट रहने के लिए अच्छी डाइट बेहद जरूरी : जानवी पांडव Health
  • Krida Bharti Online Exam : क्रीड़ा भारती कराएगा ऑनलाइन क्रीडा ज्ञान परीक्षा 2025, विजेता को मिलेगा एक लाख रुपये का इनाम Sports
  • उत्तर प्रदेश सब जूनियर व जूनियर ताइक्वांडो टीम का चयन शुरू Sports
  • Maha Kumbh-2025
    Maha Kumbh-2025 : अत्याधुनिक उपकरणों से हो रही ‘संगम’ की सुरक्षा और निगरानी Maha Kumbh-2025

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme