Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • बुजुर्ग दंपति, पुत्रवधू और पौत्री की नृशंस हत्या, Elderly couple, daughter-in-law and granddaughter brutally murdered. Crime
  • मारुति सुजुकी
    पांच जनपदों में डीटीआई का ऑटोमेशन व मेंटिनेंस करेगी मारुति सुजुकी UP Government News
  • Arthritis : गठिया आज विश्व की बहुत तेज बढ़ती हुई बीमारी है : डॉ एके अग्रवाल Health
  • Diwali 2023
    Diwali 2023 : दीपावली पर्व का जानें ऐतिहासिक, पौराणिक एवं वैज्ञानिक महत्व धर्म अध्यात्म
  • Durga Navami
    Chaitra Navratri 2024 : चैत्र नवरात्रि 09 से 17 अप्रैल तक, जानें विस्तार से धर्म अध्यात्म
  • होली
    Kaal Bhairav Ashtami-23 : काल भैरव की इस तरह आराधना से दूर होंगे आपके सारे कष्ट धर्म अध्यात्म
  • स्टैग ग्लोबल-टीएसएच 4th यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन Sports
  • Special Train
    Special Train : छपरा-लालकुआं ग्रीष्मकालीन एकल यात्रा विशेष गाड़ी 20 अप्रैल को Railway

जय नारायण विद्या मंदिर की छात्रा सुविज्ञा कुशवाहा ने टेबल टेनिस में फिर रचा इतिहास, हुआ राष्ट्रीय चयन

Posted on September 29, 2025September 29, 2025 By Manish Srivastava No Comments on जय नारायण विद्या मंदिर की छात्रा सुविज्ञा कुशवाहा ने टेबल टेनिस में फिर रचा इतिहास, हुआ राष्ट्रीय चयन

कानपुर, सितम्बर 2025। जय नारायण विद्या मंदिर, विकास नगर की कक्षा 12 की छात्रा सुविज्ञा कुशवाहा ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से विद्यालय एवं नगर का नाम रोशन किया है। 25 से 28 सितम्बर तक भागलपुर (बिहार) में आयोजित विद्या भारती राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में सुविज्ञा ने पूर्वी उत्तर प्रदेश टीम की कप्तानी करते हुए अपनी टीम को फाइनल में उत्तर क्षेत्र (दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश) पर 3-1 से विजय दिलाई। इस प्रदर्शन के आधार पर सुविज्ञा का चयन दूसरी बार स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) राष्ट्रीय विद्यालयीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

प्रतियोगिता में उन्हें अंडर-19 बालिका वर्ग की कप्तानी का दायित्व सौंपा गया था, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया।

सुविज्ञा की उपलब्धियाँ

विद्या भारती अखिल भारतीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में तीसरी बार चयनित

एसजीएफआई राष्ट्रीय विद्यालयीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग

ओपन नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग

अंडर-17 और अंडर-19 बालिका वर्ग में विजेता

इसी माह आगरा में हुई प्रदेशीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में बालिका युगल में स्वर्ण पदक

सम्मान और शुभकामनाएँ

विद्यालय के अध्यक्ष विनीत चंद्र गुप्त,प्रबंधक डॉ. सुनील मिश्रा, कोषाध्यक्ष विजय अजमानी,प्रधानाचार्य अनिल त्रिपाठी, उप-प्रधानाचार्य डॉ. नमिता गुप्ता और आशुतोष सत्यम झा , अंशुमान तिवारी ने सुविज्ञा को बधाई देते हुए उन्हें ट्रैकसूट और शील्ड भेंट की।
इसके अतिरिक्त, कानपुर टेबल टेनिस संघ के पदाधिकारी संजीव पाठक, संजय टंडन, सुनील सिंह तथा कोच अभिसारिका यादव और अविनाश यादव ने भी उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

विद्यालय परिवार ने सुविज्ञा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह आगे भी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शहर और विद्यालय का नाम रोशन करती रहेंगी।

Sports

Post navigation

Previous Post: जयनारायण में हुआ टेबल टेनिस खिलाड़ी सुविज्ञा का सम्मान
Next Post: Dashara: विजय दशमी की पूजा का मुहूर्त, अचूक मंत्र और महत्व

Related Posts

  • Neeraj Chopra Classic Championship
    Neeraj Chopra Classic Championship : मेजबान और प्रतियोगी चोपड़ा बने एनसी क्लासिक के पहले सत्र के चैंपियन Sports
  • उत्कर्ष वर्धन सिंह ने शूटिंग में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, जीता रजत पदक Sports
  • जय नारायण विद्या मंदिर
    जय नारायण विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में डॉ. ईश्वरचन्द्र स्पोर्ट्स जोन का उद्घाटन Sports
  • लखनऊ के दमदार बॉडीबिल्डर पहुंचे कानपुर
    नवाबी शहर लखनऊ के दमदार बॉडीबिल्डर पहुंचे कानपुर Sports
  • Vaibhav Suryavanshi "s Record
    Vaibhav Suryavanshi “s Record : वैभव सूर्यवंशी ने युवा वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले वाले खिलाड़ी बने, भारत ने सीरीज पर कब्जा किया Sports
  • जेएमडी वर्ल्ड स्कूल फाइनल में Sports

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • देश और मानव सेवा के लिए जाने जाते हैं डॉ. दीपक शुक्ला Health
  • आशुतोष सत्यम झा
    आशुतोष सत्यम झा बने विद्या भारती राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के संयोजक Sports
  • इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने श्रमदान कर स्वच्छता की अलख जगाई Railway
  • लखनऊ मेट्रो
    Lucknow Metro : लखनऊ मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर को मिली एनपीजी की मंजूरी UP Government News
  • Chocolate Cyst : होम्योपैथिक उपचार से चॉकलेट सिस्ट को आसानी से खत्म किया जा सकता है : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण Health
  • होली
    ऋषि पंचमी 20 सितंबर को धर्म अध्यात्म
  • फार्मा इंडस्ट्री
    यूपी में लोगों के स्वास्थ्य के साथ ही रोजगार का भी बड़ा साधन बनेगी मेडिकल और फार्मा इंडस्ट्री Health

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme