Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
    होम्योपैथिक दवा से साइड इफेक्ट नहीं होते : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • Fitness Model
    Fitness Model : अपने टैलेंट से फिटनेस मॉडलिंग में दिखाया ‘करिश्मा ‘ Sports
  • Hariyali Teej
    Akshay Trtiya : अक्षय तृतीया को शुभ कार्य करने हेतु पंचांग देखने की आवश्यकता नहीं पड़ती, जानें विस्तार से धर्म अध्यात्म
  • बैडमिंटन चैम्पियनशिप
    द्वितीय कॉस्को कानपुर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन प्रतियोगिता 5 से, रजिस्ट्रेशन शुरू Sports
  • होम्योपैथी चिकित्सा
    होम्योपैथी चिकित्सा में दवा का सही चयन जरूरी: डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • Voter Oath
    Voter Oath : बरेली मंडल के रेलवे कर्मियों ने ली मतदान की शपथ धर्म अध्यात्म
  • Constable Recruitment Exam
    Constable Recruitment Exam : अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने किए व्यापक इंतजाम Railway
  • ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा जय नारायण विद्या मंदिर से हुई रवाना General
श्रीराम लला के दर्शन

प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन ढाई लाख से ज्यादा भक्तों ने किए प्रभु श्रीराम लला के दर्शन

Posted on January 24, 2024 By Manish Srivastava No Comments on प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन ढाई लाख से ज्यादा भक्तों ने किए प्रभु श्रीराम लला के दर्शन
  • अग्रिम निर्देशों तक रात 10 बजे तक हो रहे हैं दर्शन
  • दर्शनार्थियों को सुगम दर्शन लाभ के लिए जुटी है योगी सरकार की प्रशासनिक और पुलिस मशीनरी

अयोध्या, 24 जनवरी: श्रीराम लला के बाल स्वरूप विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन भी अयोध्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। रामपथ और मंदिर परिसर के आसपास सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतार लग गई। कड़ाके की ठंड, कोहरे और शीतलहर के बीच लोग मंदिर के बाहर लाइन में खड़े नजर आए। बड़े हों या फिर बुजुर्ग, वे इस दौरान लगातार ‘जय श्री राम के नारे‘ लगाते रहे। बुधवार को लगभग ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने रामलला के दर्शन किए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुविधा और सहूलियत के लिए प्रशासन व पुलिस की टीम पूरी तरह मुस्तैद रही। सुबह मंदिर के कपाट खुलने के बाद श्रीराम लला के दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ। लाखों लोग प्रभु का बाल रूप निहार कर निहाल हुए।




प्राण प्रतिष्ठा होने से तेजी से बढ़ी है श्रद्धालुओं की संख्या
श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद से दर्शनार्थियों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। प्रभु श्रीराम की नगरी राममय हो चुकी है। देश दुनिया में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद यहां आने की ललक बढ़ी है। इस क्रम में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दिन 5 लाख से अधिक लोगों ने रामलला के दर्शन किये।

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा उपरांत आम जनमानस के लिए खोले गए मंदिर में जहां पहले दिन 5 लाख लोगों ने दर्शन लाभ प्राप्त किया था, वहीं बुधवार को दूसरे दिन भी सुबह से दर्शनार्थियों को सुगम दर्शन लाभ करवाने के लिए प्रशासन जुटा रहा। दर्शन करवाने के क्रम मे दूसरे दिन लगभग ढाई लाख से ज्यादा भक्तों ने दर्शन किये। साथ ही उन्होंने बताया कि दर्शनार्थियों की भारी संख्या और आस्था को देखते हुए फिलहाल मंदिर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक मंदिर खोला जा रहा है।


https://youtu.be/-XX2LFJvEFU

Blog Tags:श्रीराम लला के दर्शन

Post navigation

Previous Post: मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के अभ्यर्थियों ने लहराया सफलता का परचम
Next Post: अयोध्या में 10 करोड़ की लागत से 6 महीने में बनकर तैयार होगा ‘बो स्ट्रिंग स्टील गर्डर रेलवे ब्रिज’

Related Posts

  • Ayodhya
    Ayodhya : अयोध्या की सड़कों पर मोदी का हुआ अभूतपूर्व स्वागत Blog
  • प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने खुद को भी गोली से उड़ाया Blog
  • UP Police Infrastructure Development
    UP Police Infrastructure Development : दंगाइयों के लिए काल है पीएसी : सीएम Blog
  • ब्रह्मचारिणी
    Kaal Bhairav Ashtami 5th December : जानें भैरव जी कौन है, कैसे हुई उनकी उत्पत्ति, क्या है उनके पूजा-पाठ के नियम और मन्त्र Blog
  • डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
    विज्ञापन सिर्फ संपर्क का जरिया, सुगम व उत्तम इलाज से जगता है लोगों में विश्वास : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Blog
  • फिटनेस मॉडल अहाना मिश्रा
    स्टार फिटनेस मॉडल अहाना मिश्रा को विशेष सम्मान Blog

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
    होम्योपैथिक दवा से साइड इफेक्ट नहीं होते : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • UP News
    UP News : उत्तर प्रदेश के 12 शहीद सैनिकों के आश्रितों के लिए जारी हुआ नियुक्ति पत्र UP Government News
  • Skandamata Fifth Day
    मौनी अमावस्या रविवार 18 जनवरी, पंडित हृदय रंजन शर्मा से जानें महत्व धर्म अध्यात्म
  • ब्रह्मचारिणी
    श्रीगणेश उत्सव 19 से 28 सितंबर तक, अपनी राशि अनुसार करें आराधना, मिलेगी हर कार्य में सफलता धर्म अध्यात्म
  • Shri Hanuman Jayanti
    Hanuman ji worship on Chhoti Diwali : छोटी दिपावली पर हनुमान जी की पूजा का जानें महत्व धर्म अध्यात्म
  • Ganesha and Lakshmi Pooja : आखिर क्यों की जाती है गणेश-लक्ष्‍मी की पूजा एक साथ धर्म अध्यात्म
  • PM Modi in Meera house
    PM Modi in Meera house : अयोध्या में मीरा के घर अचानक चाय पीने पहुंचे पीएम मोदी धर्म अध्यात्म
  • Maha Kumbh-2025
    Maha Kumbh-2025 : अत्याधुनिक उपकरणों से हो रही ‘संगम’ की सुरक्षा और निगरानी Maha Kumbh-2025

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme