Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • कानपुर मंडल ने वाराणसी मंडल से ड्रा खेलकर क्‍वार्टर फाइनल में प्रवेश किया Sports
  • ताइक्वांडो प्रतियोगिता
    15वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए कानपुर टीम की चयन प्रक्रिया शुरू, पंजीकरण 5 तक Sports
  • 31000 पुरस्कार राशि बैडमिंटन प्रतियोगिता इंदिरा नगर में 22 दिसम्बर से Sports
  • MLAs had darshan of Shri Ram
    Ayodhya Ramlala darshan : मंत्रियों-विधायकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किये रामलला के दर्शन धर्म अध्यात्म
  • High Court Lucknow
    High Court Lucknow : सौर ऊर्जा से जगमगाएगा नया हाईकोर्ट परिसर, योगी सरकार ने शुरू की तैयारी UP Government News
  • Success Girl
    Success Girl : राजस्थान में युवा पीढ़ी के लिए मिसाल हैं बिजनेस गर्ल रतन चौहान Motivation
  • सूर्य नमस्कार सप्ताह
    रथ सप्तमी के अवसर पर क्रीड़ा भारती आयोजित करेगा सूर्य नमस्कार सप्ताह Sports
  • Railway: यात्री का खोया हुआ कीमती सामान सुरक्षित लौटाया गया Railway
डॉक्टर मधुलिका शुक्ला

सफलता का दूसरा नाम है डॉक्टर मधुलिका शुक्ला

Posted on July 2, 2024 By Manish Srivastava No Comments on सफलता का दूसरा नाम है डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
  • होम्योपैथिक चिकित्सा में अद्भुत कार्य करने लिए एबीसी न्यूज चैनल ने भव्य समारोह में किया सम्मानित
  • कमिश्नर अखिल कुमार और जीएसवीएम के प्राचार्य डॉ संजय काला ने किया डॉक्टर मधुलिका को पुरस्कृत
  • अपने परिवार को सफलता का श्रेय देकर कहा, जब आप अच्छा सोचेंगे तभी अच्छा कर पाएंगे
  • नोबल कॉज अवार्ड सहित अब तक 12 प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम कर चिकित्सा के क्षेत्र में जमाई धाक

कानपुर : जीवन में सफलता हासिल करने के लिए अक्सर लोग अपनी क्षमता और योग्यता के हिसाब से भरपूर मेहनत करते हैं। पर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो विकास के साथ-साथ दूसरों की सेवा करने में अपना जीवन समर्पित कर देते हैं। ऐसे लोग अपने हुनर और काबिलियत से स्वस्थ समाज को बनाने में आदर्श प्रस्तुत करते हैं। कुल मिलाकर यह कहा जाए कि यह अपने काम करने के अद्भुत तरीके से संबंधित कार्यक्षेत्र के ब्रांड बन जाते हैं और वह कार्यक्षेत्र उनके नाम से जाना जाता है। कुछ ऐसा ही करके दिखाया है कानपुर की मशहूर होम्योपैथिक डॉक्टर मधुलिका शुक्ला ने।

डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
डॉक्टर मधुलिका शुक्ला

होम्योपैथिक चिकित्सा में अपने इलाज के तरीकों से असंख्य मरीजों के कष्टों को दूर कर चुकीं डॉक्टर मधुलिका शुक्ला को सोमवार को नेशनल डॉक्टर्स डे के शुभ अवसर पर एबीसी न्यूज चैनल द्वारा आयोजित भव्य समारोह में कमिश्नर अखिल कुमार और जीएसवीएम के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने नोबल कॉज अवार्ड से सम्मानित किया। नोबल कॉज यानी नेक काम करने के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाली डॉक्टर मधुलिका शुक्ला ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता का हमेशा शत-प्रतिशत निर्वाहन किया।




होम्योपैथिक चिकित्सा में लगातार अद्भुत काम करके इस प्रतिष्ठित अवार्ड को मिलाकर 12 पुरस्कार जीत चुकीं डॉक्टर मधुलिका शुक्ला ने विशेष बातचीत में कहा, मेरा मानना है कि हमको यह जीवन परोपकार और जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए मिला है। यदि हम किसी भी रूप में लोगों की सहायता कर सकें तो हमारा जीवन सार्थक माना जाएगा।

डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
डॉक्टर मधुलिका शुक्ला

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि किसी भी मरीज, वृद्ध, गरीब या जरूरतमंद की सेवा के लिए पैसों की नहीं बल्कि एक अच्छी सोच की जरूरत होती है। अच्छा सोचेंगे तभी अच्छा कर पाएंगे। मेरी हर सफलता और अच्छी सोच में परिवार का अहम रोल है। मेरी मां, छोटी बहन और बड़े भाई ने मेरा हर कदम पर साथ दिया है। इसके साथ ही मैं एबीसी न्यूज चैनल का भी विशेष तौर पर धन्यवाद देती हूं। हौसला अफजाई से परिपूर्ण यह पुरस्कार संजीवनी की तरह है, जिससे मुझे हमेशा अपने कर्तव्य को निभाने में अपार ऊर्जा मिलती रहेगी।

Health Tags:डॉक्टर मधुलिका शुक्ला, होम्योपैथिक चिकित्सा

Post navigation

Previous Post: भड्डली नवमी, देवशयनी से पहले इस साहलक का अंतिम अबूझ विवाह मुहूर्त जानें पं. हृदय रंजन शर्मा जी से
Next Post: बेटी को निखारने में मां ‘यशोदा’ हिमानी की ‘भूमिका ‘

Related Posts

  • IMA: 25 अगस्त को विशाल स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर Health
  • Free Homeopathy Health Camp
    Free Homeopathy Health Camp : 28 मार्च को बीएसवीएम एजुकेशन सेंटर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर Health
  • अच्छी सेहत के लिए नियमित एक्सरसाइज जरूरी : ज्योति सिंह Health
  • होम्योपैथी चिकित्सा
    होम्योपैथी चिकित्सा में दवा का सही चयन जरूरी: डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण Health
  • World Health Day
    World Health Day : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विशाल स्वास्थ शिविर आयोजित करेगा Health

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Health Tips
    Health Tips : नियमित एक्सरसाइज से शरीर को बना सकते हैं सुडौल : रजनीत कौर गरचा Health
  • Durga Ashtami
    Phalgun Month : फाल्गुन माह का जानिए क्या है धार्मिक और पौराणिक महत्व धर्म अध्यात्म
  • Special Train
    Railway Update : पुरी-आनंद विहार ट. नंदन कानन एक्सप्रेस का टूंडला स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव Railway
  • Stag Global table tennis tournament स्टैग ग्लोबल- टीएसएच 4th यू पी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट 19 सितम्बर से Sports
  • Special Train
    Special Train : सूबेदारगंज-बांद्रा (ट.) सुपरफास्ट विशेष गाड़ी का संचालन 26 फरवरी से, जानें समय Railway
  • उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन की स्पेशल जनरल काउंसिल मीटिंग 2025 में खेल के विकास पर हुई चर्चा Sports
  • Tulsi Jayanti Festival
    Tulsi Jayanti Festival : जयनारायण विद्या मंदिर में धूमधाम से मना तुलसी जयंती महोत्सव, देखें वीडियो Education
  • बैडमिंटन टूर्नामेंट सीरीज
    प्रथम कॉस्को कानपुर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट सीरीज का भव्य आगाज Sports

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme