Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • जन आकांक्षाओं को पूरा करेगा पुनर्विकसित डालीगंज स्टेशन Railway
  • कानपुर की डॉक्टर मेनका “100 आइकोनिक वूमेन ऑफ इंडिया अवॉर्ड” से सम्मानित Health
  • मुख्यमंत्री ने नागरिकों की सभी तरह की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर तत्काल समाधान कराने के दिए निर्देश UP Government News
  • Jharkhand
    Jharkhand : नन्ही जान को बचाने की मां-बाप की जिद के आगे यमराज भी हुए नतमस्तक Health
  • योनेक्स सनराइज यूपी स्टेट जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन के परिणाम Sports
  • Kharmas
    Hartalika Vrat : हर‍तालिका व्रत के विशेष सरल उपाय धर्म अध्यात्म
  • ब्रह्मचारिणी
    Narak Chaturdashi : नरक चतुर्दशी या छोटी दीपावली 11 /12 नवंबर को, जानें विस्तार से धर्म अध्यात्म
  • Hartalika Teej 2024
    Mangala Gauri Vrat : जानें मंगला गौरी व्रत के लाभ, पूजा विधि, कथा एवं आरती धर्म अध्यात्म

Stag Global table tennis tournament स्टैग ग्लोबल- टीएसएच 4th यू पी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट 19 सितम्बर से

Posted on September 17, 2025 By Manish Srivastava No Comments on Stag Global table tennis tournament स्टैग ग्लोबल- टीएसएच 4th यू पी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट 19 सितम्बर से
  • तीन दिवसीय आयोजन में लगभग पांच सौ खिलाड़ी भाग लेंगे।
  •  प्रतियोगिता में 1.50 लाख रु पुरस्कार राशि है ।
  • कानपुर के सत्यम गिरी गुप्ता को पुरुष वर्ग में प्रथम वरीयता

कानपुर (Stag Global table tennis tournament) । कानपुर टेबल टेनिस एसोसियेशन एवं ‘द स्पोर्ट्स हब’ के संयुक्त तत्वावधान में स्टैग ग्लोबल-टीएसएच 4th यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन 19 से 21 सितंबर 2025 तक ‘द स्पोर्ट्स हब’, आर्यनगर में होगी। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के पांच सौ खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें कई नेशनल-इंटरनेशनल खिलाड़ी भी शामिल हैं। प्रतियोगिता के विजेता, उप-विजेता तथा सेमीफाइनलिस्ट खिलाड़ियों को मेडल्स के साथ ही साथ नगद पुरस्कार दिया जायेगा। यह जानकारी उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसियेशन के अध्यक्ष संजीव पाठक ‘बॉबी’, अंतर्राष्ट्रीय टीटी खिलाड़ी गीता टंडन कपूर,सचिव संजय टंडन, सुनील सिंह और ‘द स्पोर्ट्स हब’ के डायरेक्टर ऑपरेशंस पी.के. श्रीवास्तव ने पत्रकार वार्ता में दी।

श्री पाठक ने बताया कि प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में कानपुर के सत्यम गिरी गुप्ता और महिला वर्ग में गाजियाबाद की आरती चौधरी को प्रथम वरीयता दी गई है। इसी क्रम में कानपुर के अद्वैत गुप्ता को तृतीय वरीयता मिली है। उन्होंने बताया कि अलग अलग वर्गाे में कानपुर के खिलाड़ियों को छह स्थानों पर वरीयता प्रदान की गई है। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतरराष्ट्रीय अंपायर लखनऊ के पी के जैन तथा कॉम्पिटिशन मैनेजर लखनऊ के श्री एन के लहरी होंगे।

श्री संजीव पाठक जी ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन 19 सितंबर को अपराह्न 12 बजे होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन 20 सितंबर को कानपुर के अंतर्राष्ट्रीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों का सम्मान अतिथियों के द्वारा किया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेता /उपविजेता खिलाड़ियों को नगद प्रोत्साहन राशि सम्मानस्वरुप प्रदान की जाएगी।





प्रतियोगिता के अंतिम व तीसरे दिन अपराह्न 12.00 बजे पुरस्कार वितरण किया जाएगा। प्रतियोगिता में कुल 12 इवेंट होंगे, जिनमें पुरुष व महिला के अलावा बालक-बालिका अंडर- 11, 13, 15, 17 व 19 वर्ग एवं पुरुष और महिला वर्ग शामिल है।

मीडिया प्रभारी आशुतोष सत्यम झा ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन 19 सितंबर को प्रातः 9 बजे मैच प्रारम्भ हो जाएंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अनुराग जैसवाल, अविनाश यादव , अनिल वर्मा , रवि पोपतानी, सत्यम मिश्रा, अभिसारिका यादव,अनमोल दीप उपस्थित रहे।

Sports Tags:Stag Global table tennis tournament

Post navigation

Previous Post: Vishwakarma Puja : विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर को है, जानें पूजा का महत्‍व
Next Post: स्टैग ग्लोबल-टीएसएच 4th यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन

Related Posts

  • सीएसके की खिलाड़ी डॉक्यूमेंट्री ‘ द मेकिंग ऑफ’ लांच Sports
  • स्टैग ग्लोबल-टीएसएच 4th यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन Sports
  • गुजरात टाइटन्स की लगातार चौथी जीत Sports
  • India vs England 2nd test match
    India vs England 2nd test match : रन मशीन’ गिल और तेज गेंदबाजों ने भारत को जीत के करीब पहुंचाया Sports
  • बैडमिंटन टूर्नामेंट
    प्रदेश का पहला जिला रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 26 से कानपुर में Sports
  • इंदिरा शटलर्स के चौथे ओपन कोर्ट बैडमिंटन टूर्नामेंट बचपन से पचपन तक में रोमांच चरम पर Sports

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • कोलकाता और चेन्नई के मैच में धोनी के रंग में रंग सकता है ईडन गार्डन्स Sports
  • Ganesh Visarjan
    Ganesh Visarjan : गणेश विसर्जन से पहले बन जाएंगे बिगड़े काम, ऐसे करें उपाय धर्म अध्यात्म
  • Durga Ashtami
    Navratri fasting method : नवरात्री व्रत के दौरान क्या करें क्या न करे, क्‍या मिलता है फल धर्म अध्यात्म
  • IPL 2025, GT vs LSG
    IPL 2025, GT vs LSG : गुजरात टाइटंस की नजरें शीर्ष दो में रहने पर, प्रतिष्ठा के लिए खेलेगा लखनऊ धर्म अध्यात्म
  • बैडमिंटन एशिया सर्टिफाइड अंपायर
    कानपुर के रवि कुमार दीक्षित बने बैडमिंटन एशिया सर्टिफाइड अंपायर Sports
  • Panic button on vehicles
    Panic button on vehicles : यूपी में पैनिक बटन से सुरक्षित होगा बेटियों का सफर UP Government News
  • PM Narendra Modi Bulandshahar Visit
    PM Narendra Modi Bulandshahar Visit : मोदी को चुनावी बिगुल फूंकने की जरूरत नहीं, मोदी विकास का बिगुल फूंकता है : प्रधानमंत्री Politics
  • Chaitra Navratri 2026
    Shardiya Navratri 2023 : नवरात्री व्रत के दौरान क्या करें, क्या न करें धर्म अध्यात्म

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme