Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Badminton Competition
    Badminton Competition : आरल द्विवेदी ने पांच, आयुष कुमार, शार्दुल ने जीते चार खिताब Sports
  • कार्तिक पूर्णिमा
    shri krishna janmashtami : इन उपायों से मिलेगी सभी रोगों से मुक्ति, घर में आएगी समृद्धि धर्म अध्यात्म
  • UP board result
    UP board result : हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट में सीतापुर के परीक्षार्थियों का रहा दबदबा Education
  • Police Exam Big Update
    Police Exam Big Update : यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 निरस्त UP Government News
  • IMA Kanpur
    जाणता राजा महानाट्य का आयोजन 1 अक्टूबर से, पुणे के 150 कलाकार करेंगे मंचन Health
  • मानसिक तनाव
    मानसिक तनाव और पूरी नींद नहीं लेना ब्लड प्रेशर के प्रमुख कारण : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • जय नारायण विद्या मंदिर
    जयनारायण के उत्कर्ष ने राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में बनाई जगह Blog
  • Heatstroke
    Heatstroke : आईएमए कानपुर के विशेष डॉक्‍टरों ने हीट स्ट्रोक से सतर्क कर बचाव के तरीके बताए Sports
ब्रेस्ट में गांठ

सही समय पर ब्रेस्ट में गांठ के इलाज से कैंसर से बचा जा सकता है : डॉ. मधुलिका शुक्ला

Posted on September 12, 2024September 12, 2024 By Manish Srivastava No Comments on सही समय पर ब्रेस्ट में गांठ के इलाज से कैंसर से बचा जा सकता है : डॉ. मधुलिका शुक्ला
  • गांठ के लक्षणों से राहत पाने के लिए होम्योपैथी कारगर उपचार
  • घरेलू नुस्खे की बजाय डॉक्टर से उचित परामर्श करना जरूरी

कानपुर: वर्तमान समय में हर इंसान जिंदगी में सबकुछ हासिल करने के लिए दिन और रात भागदौड़ कर रहा है। वो चाहे पुरुष हों या महिलाएं सभी अतिव्यस्तता के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। महिलाओं में भी अच्छे स्वास्थ्य के प्रति उदासीनता उनको अक्सर बीमारियों से ग्रसित कर देती है। जैसे इस समय ब्रेस्ट में गांठ होने की समस्या से अधिकांश महिलाएं पीड़ित हैं।

महिलाओं की इस गंभीर बीमारी पर विस्तृत चर्चा करते हुए कानपुर की मशहूर होम्योपैथिक डॉक्टर मधुलिका शुक्ला ने बताया कि अनियमित दिनचर्या और असंतुलित भोजन के साथ ही पर्याप्त नींद नहीं लेने के कारण अधिकांश महिलाओं के ब्रेस्ट में गांठ होने की समस्या हो रही है। महिलाओं में ब्रेस्ट में गांठ होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे ब्रेस्ट सिस्ट, फाइब्रोएडीनोमा और ब्रेस्ट संक्रमण आदि। लेकिन सही समय पर जानकारी होने पर ब्रेस्ट की गांठ का इलाज करवाने से ब्रेस्ट कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचा जा सकता हैं।

डॉक्टर मधुलिका शुक्ला ने बताया कि गांठ के लक्षणों से राहत पाने के लिए होम्योपैथी में इलाज कराना अच्छा तरीका है। होम्योपैथिक उपचार सुरक्षित और प्रभावी होने के कारण दर्द से राहत तो दिलाता ही है साथ ही यह सुनिश्चित भी करता है कि इसका प्रभाव शरीर के अन्य महत्वपूर्ण अंगों तक न फैले। अधिकांश महिलाओं के ब्रेस्ट की गांठ का आकार और बनावट दोनों अलग-अलग होते हैं और कुछ मामलों में इनमें दर्द भी हो सकता है। ब्रेस्ट सिस्ट और फाइब्रोएडीनोमा, ब्रेस्ट में गांठ होने के दो प्रमुख कारण हैं। अन्य कारणों में फैट नेक्रोसिस और स्क्लेरोसिंग एडेनोसिस शामिल हो सकते हैं।




इस विषय में और जानकारी देते हुए डॉक्टर मधुलिका ने बताया कि अगर आपको गांठ दिखती है, तो जल्द से जल्द चिकित्सक के पास जाना चाहिए। हालांकि घातक कैंसर सौम्य गांठों की तुलना में कम ही होता हैं, लेकिन जल्दी पता लगाना बहुत ज़रूरी है। यह जानने का सिर्फ बहुत ही विश्वसनीय तरीका है कि आपकी गांठ सौम्य है या घातक है , इसके लिए मैमोग्राम और स्तन के अल्ट्रासाउंड टेस्ट जरूर कराना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ब्रेस्ट में गांठ होने पर किसी भी प्रकार के घरेलू नुस्खे का प्रयोग करने पहले डॉक्टर से चिकित्सीय परामर्श जरूर करना चाहिए।

ध्यान देने वाली बात यह है कि किसी भी प्रकार का इलाज डॉक्टर की देखरेख में ही कराना चाहिए। कभी-कभी मामूली सा दिखने वाली गांठ कई बार खतरनाक रूप ले लेती है। इसलिए बहुत ही सतर्क रहने की आवश्यकता है। डॉक्टर मधुलिका शुक्ला ने बताया कि ब्रेस्ट में गांठ होने पर यदि महिलाएं होम्योपैथी की दवा लेती हैं तो इसका असर एक से दो दिनों के भीतर ही दिखने लगता है। वहीं क्रोनिक बीमारी यानि पुरानी बीमारी जैसे-लिवर, किडनी, आंत, गठिया जैसी ऐसी बीमारी हैं तो होम्योपैथिक दवा का प्रभाव दिखने में आठ से दस महीने का भी समय लग सकता है।


https://thexpressnews.com/fitness-model-showed-charisma-in-fitness-modeling-with-her-talent/

Health Tags:Dr. Madhulika Shukla, डॉ. मधुलिका शुक्ला, ब्रेस्ट में गांठ

Post navigation

Previous Post: Taekwondo CBSE East Zone : कानपुर के ऋषिका, अहम, अरनव व प्रांजल करेंगे ताइक्वांडो सीबीएसई ईस्ट जोन में प्रतिभाग
Next Post: Saree ka Fashion : भारतीय परिधान की मिसाल है साड़ी : डा. रोशनी टाक

Related Posts

  • पंतजलि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
    पंतजलि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोगों ने कराया परीक्षण Health
  • ग्लूकोमा
    IMA Kanpur : ग्लूकोमा की सही समय पर पहचान, जांच और इलाज जरूरी Health
  • Health : स्वस्थ रहने पर ही हर काम में सफल होंगे : प्राची दीक्षित Health
  • सावधानी बरतने से डेंगू से बचा जा सकता है, घबराने की जरूरत नहीं : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
    होम्योपैथिक दवा बीमारियों में कारगर : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
    मां वैष्णो देवी का प्रसाद मानव सेवा का फल : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • राधाष्टमी पर्व
    राधाष्टमी पर्व 23 सितंबर को, जानें व्रत और भागवान कृष्ण और राधा के जीवन के बारे में धर्म अध्यात्म
  • लिटिल इंडिया फाउंडेशन
    लोगों को खुशियां बांट रहा है लिटिल इंडिया फाउंडेशन Blog
  • Badminton Competition
    Badminton Competition : अंतर विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जय नारायण विद्या मंदिर बना चैंपियन Sports
  • Lok Sabha Election 2024 : चुनाव ड्यूटी पर अच्छी बसें उपलब्ध कराएगी योगी सरकार Lok Sabha Election 2024
  • पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित (Polytechnic Entrance Exam Result Declared) Education
  • Tips of Health
    Tips of Health : स्वस्थ शरीर ही असली धन : फरहीन Blog
  • टनकपुर त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी
    टनकपुर-खातीपुरा-टनकपुर त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी टनकपुर से 08 जनवरी से चलेगी Railway
  • ब्रह्मचारिणी
    Dhanteras 2023 : धनतेरस के दिन लक्ष्मी जी के साथ धनवंतरि और कुबेर की भी पूजा की जानी चाहिए धर्म अध्यात्म

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme