Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • कोलकाता और चेन्नई के मैच में धोनी के रंग में रंग सकता है ईडन गार्डन्स Sports
  • योनेक्स सनराइज उत्तर प्रदेश स्टेट सब जूनियर अंडर 15 और 17 बैडमिंटन चैंपियनशिप ग्रीन पार्क में 9 से Sports
  • भारतीय संस्कृति
    भारतीय संस्कृति और परिधानों को संजोए हैं बिंदिया शर्मा धर्म अध्यात्म
  • Worship of Shailputri
    Worship of Shailputri : माँ दुर्गा के प्रथम स्वरूप श्री शैलपुत्री जी की पूजा विधि, कथा, कलश स्‍थापना और आरती धर्म अध्यात्म
  • Sharad Purnima 2023
    Sharad Purnima 2023 : इस बार शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण सूतक का साया—- धर्म अध्यात्म
  • बैडमिंटन टूर्नामेंट
    कास्को बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट के पंजीकरण प्रारंभ Sports
  • UP board result
    UP board result : हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट में सीतापुर के परीक्षार्थियों का रहा दबदबा Education
  • उत्साह के साथ मनाया विश्व बैडमिंटन दिवस Sports
डॉ अंजना सिंह सेंगर

मॉरिशस के विश्व हिंदी सचिवालय में सम्मानित हुई डॉ अंजना सिंह सेंगर

Posted on September 27, 2024 By Manish Srivastava No Comments on मॉरिशस के विश्व हिंदी सचिवालय में सम्मानित हुई डॉ अंजना सिंह सेंगर

लखनऊ। मातृ भूमि और मातृ भाषा के प्रति समर्पण का भाव किसी भी साहित्यकार का दुर्लभ गुण होता है। यही गुण साहित्य साधना के लिए केंद्र सरकार की सेवा से त्यागपत्र देने वाली साहित्यकार डॉ अंजना सिंह सेंगर (Dr. Anjana Singh Sengar) में भी है। जिनका साहित्य पाठकों को उनका भारी प्रशंसक बनाता है और उनका काव्यपाठ श्रोताओं को वाह बोलने पर मजबूर कर देता है।

डॉ. अंजना सिंह सेंगर की रचनाओं की धमक देश और प्रदेश के साथ- साथ अब विदेशों में भी सुनाई देने लगी है, इसी के परिणाम स्वरूप उनको मॉरिशस के विश्व हिंदी सचिवालय और पड़ोसी देश म्यांमार में आयोजित हिंदी सम्मेलन में आमंत्रित किया गया।

डॉ अंजना सिंह सेंगर
डॉ अंजना सिंह सेंगर (दाएं )

डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने बताया कि अगस्त माह में मॉरिशस के विश्व हिंदी सचिवालय में आयोजित तीन दिवसीय विश्वरंग हिंदी सम्मेलन में उनको आमंत्रित किया गया। जहां उत्कृष्ट साहित्य लेखन के लिए विश्व हिंदी सचिवालय की महासचिव डॉ. माधुरी रामधारी ने उनको सम्मानित किया।

इस सम्मेलन में मॉरिशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन, प्रधानमंत्री प्रवीण कुमार जगनोथ, उप प्रधानमंत्री लीला देवी दुकन, भारत की उच्चायुक्त नंदिनी के. सिंगला के साथ ही भारत से हिंदी सेवी डॉ. इंद्रजीत शर्मा और डॉ. रमा शर्मा आदि विद्वान भी उपस्थित रहीं। इसके अलावा मॉरिशस के रेडियो चैनल में मेरा साक्षात्कार और काव्य पाठ भी रिकॉर्ड कर प्रसारित किया।




मॉरिशस के बाद पड़ोसी देश म्यांमार की साहित्यिक यात्रा के बारे डॉ. सेंगर ने बताया कि वहां की राजधानी यांगून में स्थित भारतीय दूतावास और स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित गोष्ठी और काव्य पाठ के लिए भारतीय प्रतिनिधि मण्डल के साथ उनको भी आमंत्रित किया गया था।

जहां स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक डॉ. आशीष कंधवे के संचालन में “डिजिटल युग में हिंदी की भूमिका” विषयक गोष्ठी पर वक्तव्य दिया। इसके बाद दूतावास में आयोजित कार्यक्रम में ओजपूर्ण काव्य पाठ किया। जिससे प्रभावित हो वहां उपस्थित स्थानीय महिलाओं  मुझे घेर लिया और उनमें आटोग्राफ के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई।

डॉ अंजना सिंह सेंगर
डॉ अंजना सिंह सेंगर

स्त्री विमर्श पर आधारित मेरे काव्य पाठ ने वहां की महिलाओं को इतना प्रभावित कि उन सब ने मिलकर मेरे सम्मान में एक अलग आयोजन कर शीघ्र पुनः यांगून आने का आग्रह किया। वहीं भारत के राजदूत अभय ठाकुर ने मुझे सम्मान देते समय कहा कि डॉ. सेंगर की पंक्तियां हारे हुए इंसान के मन में भी जीत का जोश भरने वाली हैं। राजदूत ने भारतीय प्रतिनिधि मण्डल को रात्रि भोज पर भी आमंत्रित किया। जिसमें मेरे साथ भारत से गजलकार सुशील साहिल, डॉ. इंद्रजीत शर्मा, अंजू शर्मा, डॉ. प्रेम भारद्वाज, पत्रकार सनोज तिवारी और रविंद्र शुक्ला भी शामिल हुए।


https://youtu.be/XjJAkBURFXI

Motivation Tags:Dr. Anjana Singh Sengar, डॉ अंजना सिंह सेंगर

Post navigation

Previous Post: Inspirational Story : बेहद खूबसूरत और मल्टी टैलेंटेड गर्ल हैं हरियाणा की श्वेता मेहता
Next Post: Pandit Deendayal Upadhyay के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं

Related Posts

  • सब इंस्पेक्टर आरती सिंह तंवर
    राजस्थान का गौरव हैं पुलिस सब इंस्पेक्टर आरती सिंह तंवर Motivation
  • जयपुर
    विकास के क्लिक पर जयपुर में लोगों के चेहरे पर आती है ‘गुलाबी मुस्कान’ Motivation
  • चंचल खटाना
    उत्तर प्रदेश की शान चंचल खटाना : संघर्ष, सफलता और प्रेरणा की गौरवशाली कहानी Motivation
  • रजनी सिंह
    पत्नी, मां और वर्दी, हर रूप में रजनी सिंह अव्वल Motivation
  • फेमस माडल
    फेमस माडल के साथ ब्यूटी मेकअप एक्सपर्ट भी हैं आरती पाल Motivation
  • Success Story
    Success Story : मुश्किलों को हरा ज्योति सिंह बनीं “गोल्डन गर्ल” Motivation

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rakshabandhan : रक्षाबन्धन पर्व बनाने की परम्परा कैसे शुरु हुई, जानें इतिहास एवं पूजा विधि! धर्म अध्यात्म
  • करवा चौथ का मुहूर्त
    घर में शिवलिंग स्थापित करने के विषय में सोच रहे हैं तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान धर्म अध्यात्म
  • होली
    Shardiya Navratri : एक स्त्री के पूरे जीवनचक्र का बिम्ब है नवदुर्गा के नौ स्वरूप धर्म अध्यात्म
  • Chief Minister's decision
    कंबल ना खरीदने पर तीन जिलों के डीएम से जवाब-तलब Blog
  • 2nd कॉस्को बैडमिंटन चैंपियनशिप 10 जनवरी से Sports
  • Maha Kumbh 2025
    Maha Kumbh 2025 : तैयारी महापर्व की, युद्धस्तर पर चल रहा काम, Preparations for the grand festival, work going on at war level Maha Kumbh-2025
  • Constable Recruitment Exam
    Holi Special Trains : भगत की कोठी-दानापुर, बाड़मेर –हावडा, उदयपुर –कटिहार और श्री गंगानगर जं.-आगरा कैंट होली विशेष गाड़ियों का जानें समय Railway
  • ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल प्लॉट
    ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल प्लॉट आवंटन स्कीम लायी योगी सरकार UP Government News

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme