Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • डॉक्टर मधुलिका
    मरीजों की सेवा में समर्पित है डॉक्टर मधुलिका का जीवन Health
  • ट्रेन हादसे
    गेटमैन बाबूलाल मीना और ट्रैकमेन्टेनर संजय कुमार ने बचाए ट्रेन हादसे, सम्मानित किया गया Railway
  • UTS On Mobile App
    UTS On Mobile App : अनारक्षित रेल टिकट बुकिंग के लिए लाइन में लगने के झंझट से मिली मुक्ति, जानें तरीका Blog
  • Durga Ashtami
    Importance of the month of Vaishakh : वैशाख में तीर्थ में स्नान करने, पितरों को तर्पण करने और जल का दान करने का है विशेष महत्व धर्म अध्यात्म
  • जय नारायण विद्या मंदिर
    जय नारायण विद्या मंदिर में कबड्डी टूर्नामेंट प्रारंभ Sports
  • Navratri 2023
    Shardiya Navratri 2023 : शरद नवरात्रि कब से कब तक है, कब किसकी करें पूजा, जानें विस्तार से धर्म अध्यात्म
  • Hariyali Teej
    Shitala Shashthi 2024 : शीतला षष्ठी व्रत से पुत्र और सौभाग्य की प्राप्ति होती है धर्म अध्यात्म
  • Constable Recruitment Exam
    होली पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज मंडल ने की विशेष तैयारियां Railway

पीसीएस जे उत्तीर्ण होने पर ब्रजेश पटेल को मिला जयनारायण रत्न अवॉर्ड

Posted on September 14, 2023September 16, 2023 By Manish Srivastava No Comments on पीसीएस जे उत्तीर्ण होने पर ब्रजेश पटेल को मिला जयनारायण रत्न अवॉर्ड

 14 सितंबर 2023 दिन गुरुवार को जय नारायण विद्या मन्दिर, विकास नगर, कानपुर में पुरातन छात्र ब्रजेश कुमार पटेल को *विद्यालय रत्न सम्मान 2023* से अलंकृत किया गया।

ब्रजेश ने विद्यालय से सन (2014) में इंटरमीडिएट की परीक्षा 92.8 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण की तथा विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके उपरान्त लखनऊ विश्वविद्यालय से पंचवर्षीय LL.B(Hons.) 2019 में पूर्ण किया । इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एल० एल० एम० 2021 में पूर्ण किया तथा साथ साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में दृढ़ संकल्प के साथ तत्पर रहे। अक्टूबर 2022 में बिहार न्यायिक सेवा का इंटरव्यू दिया परंतु अंतिम रूप से सफलता प्राप्त नहीं हुई l दृढ़ता एवं संकल्प पूर्वक किया हुआ प्रयास सफल होता ही है। परिणाम स्वरूप आप इस वर्ष 2023 में सहायक अभियोजन अधिकारी में 27 वीं रैंक एवं पी० सी० एस (जे) – 2023 की परीक्षा में 167 वी रैंक के साथ चयनित हुए। यह विद्यालय ही नहीं अपितु महानगर के लिए गौरव की बात है। ब्रजेश ने विद्यार्थियों से अपनी इस कामयाबी की यात्रा, संघर्ष व सफलता के अनुभव साझा किए तथा बताया की सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता नियमित पढाई ,लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन असफलता से भी सीखना ध्येय प्राप्ति के साधन हैं| इससे पूर्व विद्यालय के 2014 बैच के पूर्व छात्र सुभांशु रंजन दास को भी पी सी एस जे में सफलता होने पर सम्मानित किया गया था| प्रधानाचार्य डॉ सन्त राम द्विवेदी, प्रबन्धक प्रो० सुनील मिश्र ने अपने कार्यक्षेत्र में सफल होने हेतु बधाई दी। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य अनिल त्रिपाठी, सुशील शुक्ल, आशुतोष सत्यम झा, कौस्तुभ ओमर, शिवम सिंह परिहार एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Blog

Post navigation

Previous Post: क्या भगवान श्रीगणेश साक्षात् श्रीकृष्ण का ही स्वरूप है, आइए जानें
Next Post: ऋषि पंचमी 20 सितंबर को

Related Posts

  • Indian Railways
    Indian Railways : पांच साल की उम्र में महज 12 घंटे में कानपुर से दिल्ली जाकर लौटा, अनोखा रिकॉर्ड Blog
  • Padma Shri Award 2024 : यूपी की 12 विभूतियों को मिलेगा पद्म श्री पुरस्कार Blog
  • ब्रह्मचारिणी
    Kaal Bhairav Ashtami 5th December : जानें भैरव जी कौन है, कैसे हुई उनकी उत्पत्ति, क्या है उनके पूजा-पाठ के नियम और मन्त्र Blog
  • श्रीराम लला के दर्शन
    प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन ढाई लाख से ज्यादा भक्तों ने किए प्रभु श्रीराम लला के दर्शन Blog
  • PM Modi in Ayodhya : मोदी जो कहता है उसे पूरा करने के लिए जीवन खपा देता है : प्रधानमंत्री Blog
  • World winner list
    World winner list : कब-कब किसने जीता वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट Blog

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Dhanteras
    Dhanteras 2023 : धनतेरस पर ये उपाय किया तो बरसेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा धर्म अध्यात्म
  • डॉ. मधुलिका शुक्ला
    विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने डॉ. मधुलिका शुक्ला को किया सम्मानित Blog
  • IPL 2025, GT vs LSG
    IPL 2025, GT vs LSG : गुजरात टाइटंस की नजरें शीर्ष दो में रहने पर, प्रतिष्ठा के लिए खेलेगा लखनऊ धर्म अध्यात्म
  • ‘मिस एशिया’ में गोल्ड ने बदल दी बॉडीबिल्डर संजना डालक की जिंदगी Sports
  • लखनवी अंदाज में “चार चांद”लगा देती है साड़ी : अहाना मिश्रा मनोरंजन
  • विश्व दिव्यांगता दिवस पर श्री मुकेश शुक्ला जी( अध्यक्ष, स्पेशल ओलम्पिक भारत, उत्तर प्रदेश) को मुख्यमंत्री जी द्वारा सम्मानित किया गया General
  • TSH Stag Global UP State Third Ranking Table Tennis Tournament : वेटरन खिलाडियों ने भी दिखाया अपना दम Sports
  • होली
    Ganesh Chaturthi-2023 : गणेशजी को दूर्वा और मोदक चढ़ाने का महत्व क्यों Blog

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme