Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • India vs New Zealand practice
    India vs New Zealand practice : अभ्यास सत्र में लय में दिखे रोहित शर्मा और विराट कोहली Blog
  • Free Homeopathy Health Camp
    Free Homeopathy Health Camp : 28 मार्च को बीएसवीएम एजुकेशन सेंटर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर Health
  • Kanya Sumangala Yojana
    Kanya Sumangala Yojana : अप्रैल से कन्या सुमंगला योजना में मिलेंगे 25 हजार रुपये: सीएम योगी Politics
  • ब्रह्मचारिणी
    Shri Kaal Bhairav Ashtami : काल भैरव की पूजा से नहीं सताता भय Blog
  • चंचल खटाना
    A Journey of Struggle, Success and Inspiration – The Pride of India Motivation
  • Change of Dress : फुल पैंट शर्ट पहनकर आएंगे परिषदीय विद्यालयों के छात्र Education
  • Asia Cup 2025 : कोहली-रोहित बगैर भारत के नए युग का आगाज, यूएई के खिलाफ रोचक होगा मुकाबला Sports
  • एशियन गेम्स
    एशियन गेम्स में भारत की सफलता का जश्न रागेन्द्र स्वरूप स्पोर्ट्स एकेडमी में मनाया गया Sports
IPL 2025, GT vs LSG

IPL 2025, GT vs LSG : गुजरात टाइटंस की नजरें शीर्ष दो में रहने पर, प्रतिष्ठा के लिए खेलेगा लखनऊ

Posted on May 23, 2025May 23, 2025 By Manish Srivastava No Comments on IPL 2025, GT vs LSG : गुजरात टाइटंस की नजरें शीर्ष दो में रहने पर, प्रतिष्ठा के लिए खेलेगा लखनऊ

अहमदाबाद, एजेंसी (IPL 2025, GT vs LSG) 
पूर्व चैंपियन गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में बृहस्पतिवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) से खेलेगी तो उसका इरादा जीत की लय को कायम रखते हुए शीर्ष दो में जगह पक्की करने का होगा। अब तक 12 मैचों में 18 अंक ले चुकी टाइटंस प्लेआफ में जगह बना चुकी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के 17 अंक हैं और शीर्ष दो के लिए मुकाबला रोचक है। गुजरात ने इस सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। उसके शीर्षक्रम के तीनों बल्लेबाज आरेंज कैपधारी बीसाइ सुदर्शन (617 रन), कप्तान शुभमन गिल (601) और जोस बटलर (500) शानदार फॉर्म में है।

अधिकांश मैचों में तीनों टीम की जीत के सूत्रधार रहे हैं। तीनों मिलकर 16 अर्धशतक और एक शतक जमा चुके हैं। उनके इस प्रदर्शन के चलते मध्यक्रम को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी है। गुजरात के गेंदबाजों ने भी अनुशासित प्रदर्शन किया है। भारत के प्रसिद्ध कृष्णा सर्वाधिक 21 विकेट ले चुके हैं, जबकि मोहम्मद सिराज और बीसाइ किशोर को 15-15 विकेट मिले हैं। दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबाडा प्रतिबंधित दवा के इस्तेमाल के बाद निलंबन पूरा करके वापिस आ चुके हैं।




दूसरी ओर सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद से हारने के बाद लखनऊ की प्लेआफ की रही सही उम्मीदें भी ध्वस्त हो गई। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम लगातार चार मैच हार चुकी है और पूरे टूर्नामेंट में प्रदर्शन में निरंतरता के अभाव और चोटों से जूझती रही। बल्लेबाजी में टीम विदेशी खिलाड़ियों मिचेल मार्श, एडेन माक्ररम और निकोलस पूरन पर निर्भर करती आई है। पंत पूरे सत्र में नहीं चल सके और मध्यक्रम की नाकामी ने लखनऊ की परेशानी बढ़ा दी। प्रमुख गेंदबाजों की चोटों ने उसका काम और मुश्किल कर दिया। बायें हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान पूरे सत्र से बाहर रहे जबकि तेज गेंदबाज मयंक यादव भी नहीं खेल पाये । आवेश खान और आकाश दीप फिटनेस समस्या से जूझते रहे।

IPL 2025, GT vs LSG
IPL 2025, GT vs LSG

पंत ने पिछले मैच के बाद कहा था,‘‘ यह हमारा सर्वश्रेष्ठ सत्र हो सकता था, लेकिन चोटों के कारण हमारे प्रदर्शन पर असर पड़ा। हमने इसके बारे में बात नहीं करने का फैसला किया था लेकिन उन कमियों को पूरा करना मुश्किल हो गया था। इस मैच में लखनऊ को अपने सबसे सफल गेंदबाज स्पिनर दिग्वेश राठी के बिना उतरना होगा जो 14 विकेट ले चुके हैं। पिछले मैच में अभिषेक शर्मा से भिड़ने के कारण वह एक मैच का निलंबन झेल रहे हैं।




गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, शेरफेन रदरफोर्ड, निशांत सिद्धू, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद अरशद खान, आरसाई किशोर, जयंत यादव, करीम जनत, बी साई सुदर्शन, दासुन शनाका, शाहरुख खान, मोहम्मद सिराज, प्रिसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गेराल्ड कोएट्जी, गुरनूर सिंह बरार, इशांत शर्मा, कुलवंत खेजरोलिया, राहुल तेवतिया और राशिद खान।
लखनऊ सुपरजाइंट्स : ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मारक्रम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, डेविड मिलर, शारदुल ठाकुर, आवेश खान, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, शमरा जोसेफ, मणिमारन सिद्धार्थ, आर्यन जुयाल, आरएस हंगरगेकर, युवराज चौधरी, आकाश महाराज सिंह, अर्शिन कुलकर्णी।

धर्म अध्यात्म Tags:GT vs LSG, Gujarat Titans, IPL-2025, Lucknow Super Giants), इंडियन प्रीमियर लीग, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जाइंट्स

Post navigation

Previous Post: Nautapa-2025 : भीषण गर्मी के लिए हो जाए तैयार, नौतपा 25 मई से
Next Post: Women jumped in Wel with kids : फतेहपुर में बच्चों को कमर में बांध कर कुएं में कूद गई महिला, बच्चों की मौत

Related Posts

  • कर्क राशि
    मेष राशि फल 2024 : मेष राशि वालों का कैसा रहेगा नया वर्ष, जानें डॉ रोशनी टाक से धर्म अध्यात्म
  • Hartalika Teej
    Chaitra Navratri Shailputri : माँ दुर्गा के प्रथम स्वरूप श्री शैलपुत्री जी का जानें महत्व एवं पूजा विधि धर्म अध्यात्म
  • Skandamata Fifth Day
    Chaitra Navratri 2026 : इस बार पूरे 09 दिन के ही होंगे चैत्रनवरात्र धर्म अध्यात्म
  • Skandamata Fifth Day
    Parshuram Birth Anniversary : भगवान परशुराम की जयंती 10 मई को, अपने शिष्य भीष्म को नहीं कर सके पराजित धर्म अध्यात्म
  • Ganpati Immersion : श्री गणपति विसर्जन 28 सितंबर को, जानें शुभ मुहूर्त और बिदाई पूजन के नियम धर्म अध्यात्म
  • Rakshabandhan : रक्षाबन्धन पर्व बनाने की परम्परा कैसे शुरु हुई, जानें इतिहास एवं पूजा विधि! धर्म अध्यात्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • PM Narendra Modi Bulandshahar Visit
    PM Narendra Modi Bulandshahar Visit : मोदी को चुनावी बिगुल फूंकने की जरूरत नहीं, मोदी विकास का बिगुल फूंकता है : प्रधानमंत्री Politics
  • सावधानी बरतने से डेंगू से बचा जा सकता है, घबराने की जरूरत नहीं : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • कानपुर की डॉक्टर मेनका “100 आइकोनिक वूमेन ऑफ इंडिया अवॉर्ड” से सम्मानित Health
  • कार्तिक पूर्णिमा
    कार्तिक पूर्णिमा का जानें शुभ मुहूर्त, Know the auspicious time of Kartik Purnima धर्म अध्यात्म
  • शैलपुत्री
    मकान की नींव में सर्प और कलश आखिर क्यों गाड़े जातें हैं? जानें पं. हृदय रंजन शर्मा जी धर्म अध्यात्म
  • Kiradu Temple
    Kiradu Temple : राजस्थान के बाड़मेर में किराडू मंदिर की रोचक कहानी आरती सिंह की जुबानी… यात्रा
  • Lok Sabha Election 2024 : चुनाव ड्यूटी पर अच्छी बसें उपलब्ध कराएगी योगी सरकार Lok Sabha Election 2024
  • प्रथम जीजा माता सम्मान
    क्रीड़ा भारती कानपुर महानगर ने 22 माताओं को दिया प्रथम जीजा माता सम्मान Sports

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme