Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • टनकपुर त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी
    टनकपुर-खातीपुरा-टनकपुर त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी टनकपुर से 08 जनवरी से चलेगी Railway
  • IMA: 25 अगस्त को विशाल स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर Health
  • Special Olympics power lifting Championship
    Special Olympics power lifting Championship : महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश एवं पुरुष वर्ग में केरल बना टीम चैंपियन Sports
  • उत्साह के साथ मनाया विश्व बैडमिंटन दिवस Sports
  • ब्रह्मचारिणी
    Lohri-2024 : लोहड़ी की जानें पौराणिक व प्रचलित लोक कथा धर्म अध्यात्म
  • Hartalika Teej
    Chaitra Navratri Shailputri : माँ दुर्गा के प्रथम स्वरूप श्री शैलपुत्री जी का जानें महत्व एवं पूजा विधि धर्म अध्यात्म
  • नेशनल बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप
    नेशनल बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में गरिमा ने जीता सिल्वर Sports
  • Inauguration of electric vehicle manufacturing plant
    Inauguration of electric vehicle manufacturing plant :यूपी अब संभावनाओं को परिणाम में बदलने वाला राज्य : मुख्यमंत्री UP Government News
Dhanteras

Dhanteras 2023 : धनतेरस पर ये उपाय किया तो बरसेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा

Posted on November 3, 2023November 3, 2023 By Manish Srivastava No Comments on Dhanteras 2023 : धनतेरस पर ये उपाय किया तो बरसेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा

धनतेरस (Dhanteras) 10 नबम्वर 2023, शुक्रवार पर सौभाग्य प्राप्ति के असरदार उपायों के विषय में विस्तृत जानकारी दे रहे हैं श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार वाले प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परम पूज्य गुरुदेव पंडित ह्रदय रंजन शर्मा व्हाट्सएप नंबर-9756402981,7500048250

🌟यह उपाय अत्यंत प्रभावी है। हमारा अनुभव है कि जिसने भी यह उपाय किया है उस पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रही है। यह उपाय आपको धनतेरस से आरंभ करना है। इसके लिए धनतेरस के संध्याकाल में स्नान कर लाल वस्त्र धारण करें। तत्पश्चात निवास के पूजा स्थल पर ही एक लघु नारियल (गोला गिरी) पर तथा एक जटा नारियल पर अलग-अलग कलावा लपेटे व दोनों पर केसर से तिलक करें।

छोटे नारियल एवं जटा नारियल व एक लाल चुनरी हाथ में लेकर महालक्ष्मी तथा धन के देवता कुबेर का स्मरण कर उनसे अपनी आर्थिक संपन्नता के लिए निवेदन करें। इसके पश्चात दोनों नारियल को सवा मीटर लाल नए वस्त्र पर रखकर उस पर रोली से पुनः तिलक करें तथा श्री लक्ष्मी का एकाक्षरी मंत्र “श्रीं” रोली से लिखें इसके बाद आप धूप दीप अर्पित करें तथा एक लाल गुलाब मां के चरणों में स्पर्श करवा कर दोनों नारियल के साथ रखें। कम से कम 3 माला ” श्रीं ह्रीं श्रीं ” का जाप करें। जप के बाद हाथ जोड़कर पूजा स्थल से बाहर आ जाएं।




अगले दिन संध्याकाल में ही किसी भी मां शक्ति के मंदिर में अथवा श्री लक्ष्मी नारायण के मंदिर में जा कर पूजा अर्चना कर पिछले दिन की लाल चुनरी वह एक नया जटा वाला नारियल मंदिर में अर्पित करें अर्थात चुनरी तो माता को उड़ा दें तथा जटा नारियल को माँ के चरणों से स्पर्श कराकर मंदिर में ही फोड़ कर वही छोड़ दें। अब मंदिर से ही एक लाल गुलाब का पुष्प लेकर निवास स्थान पर आए उस पुष्प को दोनों नारियल के साथ ही रख कर उन्हें एकाक्षरी मंत्र की तीन माला का जाप करें।

अगले दिन आप केवल एक नया जटा वाला नारियल मंदिर में अर्पित कर एक गुलाब का पुष्प लाकर दोनों नारियल के साथ रख दें। दीपावली की रात्रि में पूजा के बाद दोबारा 11 माला ” ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालए प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मी नमः ॐ ” का जाप कर आर्थिक संपन्नता का निवेदन करें। तत्पश्चात दोनों नारियल व सभी पुष्पों को उसी लाल कपड़े में लपेट लें इसके बाद एक जटा नारियल को ले जाकर दीपावली संध्या को ही अथवा अगले दिन पुनः उसी मंदिर में अर्पित कर फोड़ दें और प्रणाम कर निवास पर वापस आ जाएं। लाल वस्त्र को छोटे नारियल सहित पोटली का रूप देकर अपने धन रखने के स्थान पर रख दें इस उपाय के बाद आप स्वयं ही परिवर्तन अनुभव करेंगे

🏵संध्या काल में पूजा के स्थान के पास यह प्रयोग करना है। एक अभिमंत्रित कुबेर यंत्र की व्यवस्था करें। पूजा स्थल के पास के स्थान को गंगाजल से धोकर स्वच्छ कर लें। इस स्थान पर एक चौकी रखें और इसके सामने लाल आसन पर बैठ जाएं। चौकी पर सवा मीटर लाल वस्त्र 4 तह करके बिछाए और उसके ऊपर 11 कमलगट्टे के बीज रखें। इन बीजों के ऊपर श्री कुबेर यंत्र को स्थान दें। यंत्र को केसर से तिलक करें शुद्ध घी का दीपक व धूप अगरबत्ती के साथ कोई भी पीले रंग का मिष्ठान अर्पित करें और अपने निवास में मां लक्ष्मी के साथ स्थाई वास करने का निवेदन करें। अब आप यंत्र के समक्ष ही लाल रंग के आसन पर बैठकर हल्दी की माला से 11 माला निम्न मंत्र का जाप करें

🔶मंत्र ” श्री कुबेराय नमः धंधान्यधिपतये नमोस्तुते “

💥जप के बाद प्रणाम कर उठ जाएं। अब अगले दिन भी यही क्रिया करें इस प्रकार से दिपावली तक यही क्रिया करते रहें। दीपावली की रात्रि में एक अभिमंत्रित श्री यंत्र को भी 11 कमलगट्टे के बीजों पर स्थान देकर रोली से तिलक आदि करें और दीपावली का पूजन करें पूजन के बाद मध्यरात्रि में जब सब सो जाएं तो आप पुनः स्नान कर लाल वस्त्र धारण करके पूजा स्थान पर आसन पर बैठ जाएं अब पहले 11 बार लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें स्तोत्र के बाद कमलगट्टे की माला से 11 माला ” ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं श्रीहरिप्रिये श्री कुबेराय नमोनमः ” का जाप करें। जाप के बाद प्रणाम कर उठ जाएं और एक शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित कर अपने निवास के मुख्य द्वार पर रख दें। अगले दिन से आपको 5 दिन तक उपरोक्त मंत्र का जाप करना है धनतेरस से दीपावली तक और फिर दीपावली से इन 5 दिन तक आपके निवास में मां लक्ष्मी के साधन देवता श्री कुबेर का विवाह होगा यह विश्वास होना चाहिए




🌷प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परम पूज्य गुरुदेव पंडित हृदय रंजन शर्मा अध्यक्ष श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरू रत्न भंडार पुरानी कोतवाली सर्राफा बाजार अलीगढ़ यूपी व्हाट्सएप नंबर-9756402981,7500048250


https://youtu.be/z9XoT8iocEo

धर्म अध्यात्म Tags:Dhanteras

Post navigation

Previous Post: IRCTC : भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा कोलकाता गंगा सागर पुरी यात्रा 4 दिसंबर से
Next Post: Diwali 2023 : दीपावली पर्व का जानें ऐतिहासिक, पौराणिक एवं वैज्ञानिक महत्व

Related Posts

  • Kharmas
    Rishi Panchami 28 August : ऋषि पंचमी का व्रत, कथा और पूजन विधि जानें धर्म अध्यात्म
  • Ganpati Immersion : श्री गणपति विसर्जन 28 सितंबर को, जानें शुभ मुहूर्त और बिदाई पूजन के नियम धर्म अध्यात्म
  • ब्रह्मचारिणी
    Solar Eclipse : विदेश में कंकणाकृति खंड़ग्रास सूर्य ग्रहण 14 को दिखेगा धर्म अध्यात्म
  • Famous songs of Karva Chauth
    Magh Gupta Navratri : माघ गुप्त नवरात्रि 10 से 18 फरवरी तक, जानें पूजा विधि कथा व मुहूर्त धर्म अध्यात्म
  • Shravan month special : भगवान शिव और श्रावण मास का आपस में है बहुत गहरा संबंध धर्म अध्यात्म
  • Famous songs of Karva Chauth
    Shardiya Navratri 2025: कई सारे शुभ संयोग के साथ पड़ रही है इस बार की शारदीय नवरात्रि धर्म अध्यात्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • अयोध्या
    अयोध्या में रोज दो लाख से ज्यादा लोग कर रहे दर्शन, एक तिनका भी नहीं हिला : मुख्यमंत्री UP Government News
  • जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप
    प्रथम कॉस्को कानपुर जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 का भव्य समापन, देखें video Sports
  • Multiple Talents
    Multiple Talents : चर्चित हस्तियों में शुमार हैं जम्मू की मल्टीपल टैलेंटड अमर चौहान Education
  • Ashtami Fast
    Dashara: विजय दशमी की पूजा का मुहूर्त, अचूक मंत्र और महत्व धर्म अध्यात्म
  • Round-Robin Formet
    Round-Robin Formet : भारतीय टीम के लिए अच्छा नहीं रहा राउंड रोबिन फार्मेट Sports
  • Worship of Ravana
    Worship of Ravana : कानपुर में होती है रावण की पूजा, साल में सिर्फ दशहरा में खोला जाता है दशानन मंदिर धर्म अध्यात्म
  • Skandamata Fifth Day
    संकष्टी गणेश चतुर्थी की पूजा धर्म अध्यात्म
  • गुजरात टाइटन्स की लगातार चौथी जीत Sports

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme