Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • सब इंस्पेक्टर आरती सिंह तंवर
    राजस्थान का गौरव हैं पुलिस सब इंस्पेक्टर आरती सिंह तंवर Motivation
  • करवा चौथ
    करवा चौथ के साथ ही त्योहारों की खुशियों का आगाज धर्म अध्यात्म
  • राजस्व मामलों का प्राथमिकता के आधार पर तय समय में करें निस्तारण : योगी आदित्यनाथ Blog
  • Dr. Roshni Tak
    भारतीय परिधान का पूरे विश्व में है वर्चस्व : डा. रोशनी टाक मनोरंजन
  • Famous songs of Karva Chauth
    Magh Gupta Navratri : माघ गुप्त नवरात्रि 10 से 18 फरवरी तक, जानें पूजा विधि कथा व मुहूर्त धर्म अध्यात्म
  • महाकुंभ
    Maha Kumbh-25 : महाकुंभ में किसी भी परिस्थिति से निबटने के लिए रेलवे तैयार Maha Kumbh-2025
  • जयनारायण में हुआ तीरंदाज अभिषेक कुशवाहा का सम्मान Sports
  • Kharmas
    Narad Jayanti : ब्रह्माण्ड के प्रथम संवाददाता की महर्षि नारद जयन्ती 25 मई को धर्म अध्यात्म
Maha Kumbh 2025

Maha Kumbh 2025 : तैयारी महापर्व की, युद्धस्तर पर चल रहा काम, Preparations for the grand festival, work going on at war level

Posted on November 14, 2024November 14, 2024 By Manish Srivastava No Comments on Maha Kumbh 2025 : तैयारी महापर्व की, युद्धस्तर पर चल रहा काम, Preparations for the grand festival, work going on at war level

Prayagraj (Maha Kumbh 2025) : ये कुंभ मेला आगमन की बेला है। 12 वर्षों के बाद आने वाले आनंद का उत्सव है। कुंभ एक महायज्ञ है, जीव और जगत के कल्याण का। ये आध्यात्मिक वातावरण के निर्माण का वक्त है। जो असंख्य संतों के आगमन और एकत्र होने से पैदा होगा। कुंभ सामूहिक चेतना के जागरण का प्रतीक है।

प्रयागराज में संगम तीरे हजारों एकड़ भूमि के कण-कण में दिव्यता का अनुभव होने वाला है। मेहमानों के आगमन की तैयारी में पूरे शहर का कायाकल्प चल हो रहा है। सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है। एंतिहासिक स्माराकों, किलों, मंदिरों में सुधारकार्य किया जा रहा है। शहर की दीवारों पर पेंटिंग बनाई जा रही है। ताकि मेहमानों को सिर्फ संगम का ही नहीं, उससे भी कहीं अधिक बढ़कर अपनी यादों में संजोने का अवसर मिल सके।

कुभ मेला वैसे तो संतों सन्यासियों का मेला है। जिसमें देश भर के साधू संत जंगलों, पर्वतों, गुफाओं, कंद्राओं से निकलकर आते हैं। जो संत अनवरत विचरण करते रहते हैं उनका भी कुंभ में आगमन होता है। सभी संत बिना किसी आमंत्रण के आते है। वे अपनी-अपनी टोलियों के साथ पूरे क्षेत्र में डेरा जमाएंगे। तमाम पांडाल लगाए जाएंगे।




सब कुछ अत्यंत प्रेरणादायी होने वाला है। असीमित ऊर्जा का संचार होने वाला है। तमाम संत अपने-अपने पांडालों में प्रवचन करेंगे। पूरा वातावरण एकदम जीवंत होगा। जहां साधू संतों के साथ गृहस्थ जीवन वाले भी अपना पांडाल सजाएंगे। सब जगह हर्ष उल्लास नजर आने वाला है।

कुंभ मेला सिर्फ नदी में नहाने तक सीमित नहीं है बल्कि हर जगह कुछ न कुछ नया चलता है। अलग-अलग पांडालों में साधू प्रतिदिन हजारों लोगों को भोजन कराते हैं। कोई पांडाल अत्यंत भव्य होगा तो कोई बहुत सादा। इतनी विविधिता और गहन उर्जा को देखना अद्भुत है। कुंभ मेला श्रष्टि को अत्यंत गहराई तक छू लेने का अवसर है।

कुंभ अपनी विशालता के लिए तो प्रसिद्ध हैं ही। अपनी विविधिता के लिए भी आश्चर्यचकित करता है। पूर्व से लेकर पश्चिम तक, उत्तर से लेकर दक्षिण तक। देश से लेकर विदेश तक सब जगह के लोग एकत्र होंगे। कहीं ज्ञान की धाराएं तो कहीं ध्यान की धाराएं नजर आएंगी इस अमृत महाकुंभ में।

कुंभ मेला भारत का राष्टीय समागम है। इसे सनातन प्रेरणा का प्राण कहा जाता है। कुंभ में दुर्गम स्थानों आकर महात्मा इन ग्रहस्थों के बीच डेरा जमाते हैं। कुंभ के दौरान इन महात्मों के ज्ञान ध्यान का अमृत झलकता है। इनका दर्शन पाने को देश-विदेश से लोग एकत्र होते हैं। जिन्हें भारत और सनातन धर्म को सही अर्थों में समझना है उनके लिए कुंभ मेले से बेहतर कोई अवसर नहीं।


https://youtu.be/hjHxg6rbBZI?si=8nePEAWyguzRLYCT

Maha Kumbh-2025 Tags:Maha Kumbh 2025, प्रयागराज

Post navigation

Previous Post: Badminton Competition : अंतर विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जय नारायण विद्या मंदिर बना चैंपियन
Next Post: क्रीड़ा भारती कराएगा ऑनलाइन क्रीडा ज्ञान परीक्षा, Krida Bharti will conduct online sports knowledge test

Related Posts

  • श्री तपोनिधि आनंद अखाड़े
    Maha Kumbh 2025 : नागा संन्यासियों के श्री तपोनिधि आनंद अखाड़े ने किया महाकुम्भ में प्रवेश Maha Kumbh-2025
  • Maha Kumbh-2025
    Maha Kumbh-2025 : महाकुंभ के दौरान रेलगाड़ियों का आवागमन होगा और भी अधिक सुगम Maha Kumbh-2025
  • महाकुम्भ- 2025
    महाकुम्भ- 2025 के लिए अद्भुत कलाकृतियों से सजे प्रयागराज के रेलवे स्टेशन Maha Kumbh-2025
  • Maha Kumbh-2025
    Maha Kumbh-2025 : अत्याधुनिक उपकरणों से हो रही ‘संगम’ की सुरक्षा और निगरानी Maha Kumbh-2025
  • महाकुंभ
    Maha Kumbh-25 : महाकुंभ में किसी भी परिस्थिति से निबटने के लिए रेलवे तैयार Maha Kumbh-2025
  • Maha Kumbh 2025
    Maha Kumbh 2025 : श्रद्धालुओं के लिए रेलवे स्टेशन पर मिल रही मेडिकल ऑब्जर्वेशन रूम की सुविधा Maha Kumbh-2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • शैलपुत्री
    Lohri-2026 : आखिर क्यों मनाया जाता है लोहड़ी का त्यौहार, जानें पं हृदय रंजन शर्मा जी से धर्म अध्यात्म
  • अहाना क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप
    20 जनवरी को लखनऊ में ‘अहाना क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप’ Sports
  • शैलपुत्री
    Dhanteras 2024 : सोना-चांदी के साथ में इन चीजों को खरीदना न भूलें, Do not forget to buy these things along with gold and silver Festival
  • Chocolate Cyst : होम्योपैथिक उपचार से चॉकलेट सिस्ट को आसानी से खत्म किया जा सकता है : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • Jijamata felicitation ceremony
    Jijamata felicitation ceremony : कुलदीप यादव, कोच कपिल पांडे व कुश चतुर्वेदी की माता को किया आमंत्रित Sports
  • प्रीति रंजन
    प्रीति रंजन ने बिखेरा अब कानपुर में भी मेकअप का जलवा मनोरंजन
  • Badminton Competition
    Badminton Competition : तीन दिवसीय जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता 5 से Sports
  • लखनवी अंदाज में “चार चांद”लगा देती है साड़ी : अहाना मिश्रा मनोरंजन

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme