Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • आशुतोष सत्यम झा
    आशुतोष सत्यम झा बने विद्या भारती राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के संयोजक Sports
  • Ayodhya
    Sri Ramlala Darshan : श्रद्धालुओं को हो रहे श्रीरामलला के सुगम दर्शन धर्म अध्यात्म
  • Stag Global Kanpur Table Tennis : दूसरे दिन दुर्वांक, प्रेक्षा और देवर्षिका 3 वर्गों के फाइनल में Championship Sports
  • अलीगढ़
    बढ़ाए गए बिजली बिल के लिए सौंपा ज्ञापन Blog
  • महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे
    महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे ने किया प्रयागराज-कानपुर खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण Blog
  • Abhishek Sharma IPL
    Abhishek Sharma IPL : युवराज और सूर्यकुमार ने लगातार प्रोत्साहित किया : अभिषेक शर्मा Sports
  • शैलपुत्री
    फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा दिन सोमवार 2 मार्च को धर्म अध्यात्म
  • वीएसएसडी कॉलेज
    वीएसएसडी कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 15 व 16 को Sports

योगी सरकार की सुपोषण पहल: 2026-27 तक उत्तर प्रदेश में 347 नई टीएचआर इकाइयां स्थापित होंगी

Posted on May 24, 2025May 24, 2025 By Manish Srivastava No Comments on योगी सरकार की सुपोषण पहल: 2026-27 तक उत्तर प्रदेश में 347 नई टीएचआर इकाइयां स्थापित होंगी

*योगी सरकार की सुपोषण पहल: 2026-27 तक उत्तर प्रदेश में 347 नई टीएचआर इकाइयां स्थापित होंगी

*वर्तमान में 43 जनपदों में 204 इकाइयों से 288 परियोजनाओं को हो रही THR सप्लाई*

*विकेंद्रीकृत व्यवस्था के अंतर्गत जनपद स्तर पर 273 करोड़ से ज्यादा धनराशि की गई आवंटित*

*लखनऊ, 24 मई।* योगी सरकार की उत्तर प्रदेश में कुपोषण के खिलाफ जंग तेज हो रही है। वर्तमान में 43 जनपदों में 204 टेक होम राशन (टीएचआर) इकाइयों से 288 परियोजनाओं को आपूर्ति हो रही है और अब 2026-27 तक 347 नई टीएचआर इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के लिए 273.50 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई है, जिससे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं तक पौष्टिक आहार सुनिश्चित होगा।

*विकेंद्रीकृत व्यवस्था से सुनिश्चित होगी समयबद्ध आपूर्ति*
उत्तर प्रदेश सरकार ने टीएचआर उत्पादन इकाइयों को विकेंद्रीकृत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। पहले चरण में 43 जनपदों में 204 इकाइयां कार्यरत हैं, जो 288 परियोजनाओं को पौष्टिक राशन उपलब्ध करा रही हैं। इन इकाइयों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती और धात्री माताओं को गुणवत्तापूर्ण पोषण समय पर मिल रहा है। सरकार ने अब दूसरे चरण में 2026-27 तक 347 नई इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य तय किया है, जिससे हर जिले में टीएचआर इकाइयां स्थापित हो सकें।

*273.50 करोड़ रुपये आवंटित, 11 जनपदों ने किया शत-प्रतिशत भुगतान*
योजना के तहत विकेंद्रीकृत भुगतान व्यवस्था लागू की गई है, जिसके लिए कुल 273.50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। संतकबीर नगर, अंबेडकरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, अलीगढ़, बांदा, इटावा, प्रतापगढ़, ललितपुर, औरैया और महोबा जैसे जनपदों ने शत-प्रतिशत भुगतान पूरा कर लिया है, जो इस योजना की सफलता को दर्शाता है। यह कदम न केवल पोषण आपूर्ति को मजबूत करेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को भी बढ़ावा देगा।

*योगी सरकार का ‘कुपोषण मुक्त उत्तर प्रदेश’ का संकल्प*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘कुपोषण मुक्त उत्तर प्रदेश’ के विजन को साकार करने के लिए टीएचआर इकाइयों के विस्तार को प्राथमिकता दी है। इन इकाइयों में स्थानीय फसलों और स्वादों को शामिल कर पोषण की गुणवत्ता को और बेहतर किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि 3 से 6 वर्ष के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं तक समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण पोषण पहुंचे, जिससे राज्य की नई पीढ़ी स्वस्थ और सशक्त हो।

Blog

Post navigation

Previous Post: बागेश्वर का जिला सैनिक कल्याण अधिकारी 50 हजार की घूस लेते धरा,सेवा विस्तार के नाम पर मांगी रिश्वत
Next Post: योनेक्स सनराइज द्वितीय अंडर 19उत्तर प्रदेश स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप ग्रीन पार्क में 5 जून से

Related Posts

  • Karni Fashion
    Karni Fashion : राजस्थानी संस्कृति की अद्भुत झलक है करणी फैशन : रतन चौहान Blog
  • कुलदीप यादव का किया गया सम्मान Blog
  • Station Festival
    Khajuraho Station Festival : खजूराहो रेलवे स्टेशन की स्थापना के समृद्ध इतिहास को याद किया गया Blog
  • डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
    विज्ञापन सिर्फ संपर्क का जरिया, सुगम व उत्तम इलाज से जगता है लोगों में विश्वास : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Blog
  • कर्क राशि
    मिथुन राशि वालों के लिए कैसा होगा साल 2024, जानें डॉ रोशनी टाक से Blog
  • जय नारायण विद्या मंदिर
    जयनारायण के उत्कर्ष ने राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में बनाई जगह Blog

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • रथ सप्तमी
    सूर्य नमस्कार के माध्यम से भव्य रूप से रथ सप्तमी मनाएगी क्रीड़ा भारती, देखें वीडियो Education
  • ‘मिस एशिया’ में गोल्ड ने बदल दी बॉडीबिल्डर संजना डालक की जिंदगी Sports
  • IMA Kanpur
    जाणता राजा महानाट्य का आयोजन 1 अक्टूबर से, पुणे के 150 कलाकार करेंगे मंचन Health
  • ब्रह्मचारिणी
    Chaitranavratri Second Day : द्वितीय ब्रह्मचारिणी 20मार्च 2026, शुक्रवार धर्म अध्यात्म
  • Hartalika Teej 2024
    Mangala Gauri Vrat : जानें मंगला गौरी व्रत के लाभ, पूजा विधि, कथा एवं आरती धर्म अध्यात्म
  • डीजीपी
    जल, थल और नभ तीनों स्तर पर होगी श्रद्धालुओं की सुरक्षा : डीजीपी Blog
  • राधाष्टमी पर्व
    राधाष्टमी पर्व 23 सितंबर को, जानें व्रत और भागवान कृष्ण और राधा के जीवन के बारे में धर्म अध्यात्म
  • Chitragupta Maharaj Jayanti : चित्रगुप्त महाराज जयन्ती 3 नवंबर को, जानें पूजन विधि, मंत्र, कथा और आरती Festival

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme