Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Renewable Energy
    Renewable Energy : अब रिन्यूएबल एनर्जी से रौशन होगा प्रदेश UP Government News
  • Padma Shri Award 2024 : यूपी की 12 विभूतियों को मिलेगा पद्म श्री पुरस्कार Blog
  • Worship of Shailputri
    Worship of Shailputri : माँ दुर्गा के प्रथम स्वरूप श्री शैलपुत्री जी की पूजा विधि, कथा, कलश स्‍थापना और आरती धर्म अध्यात्म
  • बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप बनाएंगे जेवर में फिल्म सिटी Blog
  • प्रतियोगिता
    एसएन सेन बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज ने नवीन पाठ्यक्रम को बनाया रोचक Education
  • Stag Global Kanpur Table Tennis : दूसरे दिन दुर्वांक, प्रेक्षा और देवर्षिका 3 वर्गों के फाइनल में Championship Sports
  • सावित्रीबाई फुले की जन्मतिथि पर मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय मन और शरीर कल्याण दिवस Education
  • अहाना क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप
    20 जनवरी को लखनऊ में ‘अहाना क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप’ Sports

जिंदगी में इससे बड़ा झूठा आज तक नहीं देखा

Posted on January 19, 2026 By Manish Srivastava No Comments on जिंदगी में इससे बड़ा झूठा आज तक नहीं देखा
  • -तलाक की घोषणा के बाद प्रतीक यादव ने अपर्णा पर लगाए गंभीर आरोप
  • -मुलायम सिंह यादव परिवार में खुलकर सामने आई दरार, राजनीति गरमाई

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के परिवार में एक बार फिर निजी रिश्तों को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। उनके छोटे पुत्र प्रतीक यादव और पत्नी, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के वैवाहिक संबंधों में दरार अब सार्वजनिक हो गई है। सोमवार को प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर न सिर्फ अपर्णा यादव से जल्द तलाक लेने की घोषणा की, बल्कि देर शाम एक और पोस्ट डालकर पत्नी पर बेहद गंभीर आरोप भी लगाए। हालांकि अमृत विचार वायरल पोस्ट की पुष्टि नहीं करता।




सोमवार सुबह करीब 11 बजे प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम अकाउंट @iamprateekyadav से की गई पोस्ट में लिखा गया कि वह अपर्णा यादव को जल्द से जल्द तलाक देने जा रहे हैं। पोस्ट में आरोप लगाया गया कि अपर्णा ने उनके परिवार के रिश्ते खराब कर दिए और वह केवल प्रसिद्ध और प्रभावशाली बनने की चाह में जी रही हैं। पोस्ट में यह भी कहा गया कि इस पूरे घटनाक्रम से उनकी मानसिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है, लेकिन पत्नी को इसकी कोई परवाह नहीं है।

प्रतीक ने अपनी पोस्ट में यहां तक लिखा कि वह खुद को बदकिस्मत मानते हैं कि उनकी शादी अपर्णा से हुई। इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपर्णा यादव की एक तस्वीर साझा करते हुए उस पर ‘ए फैमिली डिस्ट्रॉयर’ लिखा। इस पोस्ट के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई। हालांकि कुछ ही घंटों बाद अपर्णा यादव के भाई अमन बिष्ट ने दावा किया कि प्रतीक यादव का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया है और यह पोस्ट किसी हैकर द्वारा की गई है।

उन्होंने यह भी कहा कि अकाउंट रिकवर कराने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बावजूद सोमवार शाम तक इस संबंध में पुलिस को कोई औपचारिक शिकायत नहीं दी गई। लेकिन विवाद यहीं थमता नजर नहीं आया। शाम करीब सवा सात बजे उसी अकाउंट से एक और पोस्ट सामने आई, जिसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया। इस दूसरी पोस्ट में भी अपर्णा यादव की तस्वीर साझा की गई और लिखा गया कि उन्होंने प्रतीक का रिश्ता उनकी मां, पिता और भाई—तीनों से तुड़वा दिया।




पोस्ट में बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए लिखा गया, “मैं अपने बच्चे की कसम खाकर कहता हूं, इससे बड़ा झूठा और स्वार्थी मैंने अपनी जिंदगी में नहीं देखा।” इस दूसरी पोस्ट के बाद अकाउंट हैक होने के दावे पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव इस समय देश से बाहर हैं। पूरे मामले पर अब तक अपर्णा यादव की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन बंद मिला और संदेशों का भी कोई जवाब नहीं आया। प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र हैं।

Politics

Post navigation

Previous Post: सदन जितना अधिक चलेगा, लोकतंत्र उतना ही होगा मजबूत- ओम बिरला
Next Post: रागेंद्र स्वरूप मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन

Related Posts

  • बागी विधायकों में से तीन को सपा ने किया बाहर SP expelled three of the rebel MLAs Politics
  • Rajya Sabha elections :
    Rajya Sabha elections : बसंत पंचमी पर भाजपा के सातों प्रत्याशियों ने किया नामांकन Politics
  • Kanya Sumangala Yojana
    Kanya Sumangala Yojana : अप्रैल से कन्या सुमंगला योजना में मिलेंगे 25 हजार रुपये: सीएम योगी Politics
  • PM Narendra Modi Bulandshahar Visit
    PM Narendra Modi Bulandshahar Visit : मोदी को चुनावी बिगुल फूंकने की जरूरत नहीं, मोदी विकास का बिगुल फूंकता है : प्रधानमंत्री Politics
  • Atal Bihari's birth anniversary
    Atal Bihari’s birth anniversary : अस्थिर सरकारों ने देश को किया खोखला, अटल जी ने दी स्थिर सरकार: सीएम योगी Politics

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Argentina World Cup : सिफत ने दिलाया अर्जेंटीना विश्व कप में भारत को पहला स्वर्ण Sports
  • Navratri 2023
    Navratri 2023 : माँ दुर्गा से जुड़े कुछ बेहद रोचक व भक्तिपूर्ण प्रेरक प्रसंगों की जानकारी धर्म अध्यात्म
  • Free Homeopathy Health Camp
    Free Homeopathy Health Camp : 28 मार्च को बीएसवीएम एजुकेशन सेंटर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर Health
  • IRCTC
    आईआरसीटीसी से शून्य सुविधा शुल्क पर अपने हवाई टिकट बुक करें और कार्ड से लेनदेन पर छूट पाएं Blog
  • Sports
    Sports : जय नारायण विद्या मन्दिर के सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में चयन Sports
  • Pandit Deendayal Upadhyay
    Pandit Deendayal Upadhyay के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं General
  • भड्डली नवमी
    भड्डली नवमी, देवशयनी से पहले इस साहलक का अंतिम अबूझ विवाह मुहूर्त जानें पं. हृदय रंजन शर्मा जी से धर्म अध्यात्म
  • महाराष्ट्र राज्य बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन ने प्रीति अरोड़ा को किया सम्मानित Sports

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme